बॉलीवुड सितारों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के चुटकले चलते रहते हैं, जिन्हें ये सितारे नज़र अंदाज कर देते हैं. लेकिन इस बार ट्विटर पर अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या को लेकर किसी व्यक्ति ने एक ऐसा Meme बनाया कि उसने अभिषेक को गुस्सा दिला दिया. हांलाकि पहले भी अभिषेक बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें आड़े हाथों लेते रहे हैं लेकिन अभिषेक ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी!
हाल ही में एक ट्विटर यूज़र ने अभिषेक बच्चन पर एक Meme बनाया, जिसमें उसने उनकी बेटी आराध्या को भी जोड़ा है. इस Meme में लिखा है, 'इंतजार है जब आराध्या अभिषेक की फ़िल्म द्रोण, झूम बराबर झूम देखेगी और ऐश्वर्या से पूछेगी क्या मजबूरी थी?
अभिषेक ने जब इस ट्वीट को सोशल नेटवर्किंग पर देखा तो उन्होंने तुरंत रिप्लाई किया. अभिषेक ने लिखा, 'क्या तुम्हें अब बढ़िया लग रहा है? अच्छा है! आपकी सेवा पाकर मैं धन्य हुआ. अब उसी बिल में घुस जाओ जहां से रेंग कर तुम निकले थे.
इसके बाद ट्विटर यूज़र ने भी रिप्लाई किया, 'हां मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे कि मैंने विश्व की सारी शोहरतें हासिल कर ली हों. मैंने अपनी जिंदगी में सबसे बढ़िया काम आपकी फ़िल्म देखना बंद करके किया है.'
अभिषेक ने फिर से रिप्लाई किया, 'बंद कर दिया, इसका मतलब आप मेरी फिल्में इसके पहले देखा करते थे. आपके पैसे के लिए धन्यवाद.
इसके बाद अगले ट्वीट में अभिषेक बच्चन ने उसे ऐसा करारा जवाब दिया जिसे ये ट्विटर यूज़र हमेशा याद रखेगा!
'आप मेरी फिल्में पसंद नहीं करते, कोई बात नहीं. मैं ऐसी फ़िल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा जो आपको पसंद आए. लेकिन आप मेरी बेटी को इसमें घसीटें, यह अच्छा नहीं है.
अभिषेक के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में लोगों ने अभिषेक की इस बात का बहुत समर्थन किया और बाद में उस ट्विटर यूज़र ने एक और ट्वीट करते हुए अभिषेक से माफ़ी मांगी और अपना ट्विटर पोस्ट जिसमें उन्होंने आराध्या का जिक्र किया था वह डिलीट कर दिया.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें