Hindi website for useful information

DuniaWale.com is an Hindi website. this gonna help all Hindi people,

  • online hindi article writing jobs
  • मुख्यपृष्ठ

Computer Tips in hindi

प्रस्तुतकर्ता preity in: computer tricks

यह तरीके बनायेगें अापको कम्‍प्‍यूटर पर तेज, स्‍मार्ट और सुरक्षित


 


" My Big Guide पर यह 300 वीं Post है, सोचा कि इस पोस्‍ट को यादगार बनाया जाये और एेसी जानकारी दी जाये जो आपके हमेशा काम अाये"

Note -"आप किसी भी लाल रंग के शब्‍द पर क्लिक कर सम्‍बन्धित जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं"


Computer में expert बनने के लिये वैसे तो बहुत मेहनत करनी होती है, लेकिन यह जानकारियॉ आपको  Expert बनने में सहायक हो सकती हैं, दोस्‍तो Computer  पर काम करने तथा "तेज, स्‍मार्ट और सुरक्षित" काम करने में बहुत फर्क है और वह फर्क है जानकारी का, Computer के बारे में बहुत सारी चीजें ऐसी होती है, जिसकी जानकारी हमें नहीं होती हैं, अगर इनके बारे में हमें पता हो और इनकी ठीक से प्रैक्टिस की जाये तो हम भी Computer  में expert बन सकते हैं, आज हम आपको ऐसी ही कुछ जानकारियॉ दे रहे हैं - 




1-File and Folder management 

Computer पर काम करने में  File and Folder management बहुत जरूरी है, अगर आपके कम्‍प्‍यूटर में File and Folder ठीक प्रकार से नहीं बने हैं, तो आपको File and Folder Search करने में हमेशा परेशानी होगी, बेहतर होगा, कि आप अपनी File and Folder को ठीक प्रकार नाम से सेव करें, जैसे :- अगर आप के कम्‍प्‍यूटर में MP3 गाने हैं तो उनको Category wise लगा दीजिये, नये गाने एक Folder में पुराने गाने एक Folder  में उसमें भी उनको अलग-अलग कर लीजिये, जैसे गजल, भजन, सूफी, इत्‍यादी जिससे उनको Search करने में आसानी हो। 




 2-Please use cloud storage


क्‍लाउड स्‍टोरेज, Internet का दिया गया एक और श्‍ाानदार तोहफा है, यह एक एेसा तरीका है, जिससे अपनीसभी जरूरी फाइलों को जैसे डाक्‍यूमेन्‍ट, फोटो, म्‍यूजिक, वीडियो आदि को कम्‍प्‍यूटर के साथ साथ Internet पर भी सेव करके रख सकते हो, इससे एक तरीके से आपका कम्‍प्‍यूटर हमेशा आपके साथ रहता है, बहुत कम्‍पनियॉ क्‍लाउड स्‍टोरेज सेवा Free में उपलब्‍ध करा रही हैं, जैसे - Google drive  पर आप 15 Gb तक डाटा स्‍टोर कर सकते हैं, इस सेवा का सबसे बडा फायदा यह है कि आपके कम्‍प्‍यूटर का सारा डाटा हमेशा आपके साथ रहता है, चाहे आप जहॉ भी हों। 



3 -Compress Large Files to save Hard Disk Space

Folder management और क्‍लाउड स्‍टोरेज सेवा के अलावा Hard Disk का Space बचाना भी जरूरी होता है, इसके लिये आप WinRAR का प्रयोग कर सकते हैं, इससे सबसे बडा फायदा यह होता है, इससे आप कम्‍प्‍यूटर (Computer) की फाइलों (Files) को कॉम्‍प्रेस (Compress) करने के साथ-साथ (password protect) पासवर्ड सुरक्षा भी दे सकते हो।




4-Save yourself from phishing on the Internet

Computer होगा तो Internet भी होगा, इसलिये अपने कम्‍प्‍यूटर के लिये एडवांस सिस्‍टम केयर टिप्‍स तैयार रखें और मैलवेयर,  फ़िशिंग  और हैकिंग  के बारे में अच्‍छी तरह से जानकारी ले लें और सुरक्षा भी उपाय कर लें। एक अच्‍छा एंटीवायरस अवश्‍य कम्‍प्‍यूटर में डाल लें और समय-समय पर अपडेट करते रहें। 




5-Also remember typing shortcut

Computer में expert बनने के लिये आपको अपने कम्‍प्‍यूटर Keyboard को जानना भी बहुत जरूरी है, साथ ही साथ टाइपिंग के लिये की-बोर्ड भी याद कर लीजिये, इससे आपको तेजी से टाइपिंग करने में सहायता मिलेगी, जहॉ आप माउस का प्रयोग करते हैं, वहॉ सीधे-सीधे Keyboard से काम हो जायेगा और समय की बचत भी होगी।  



6-Learn more about the Internet

आज का युग Internet का युग है, इसलिये Internet के बारे में अच्‍छी प्रकार से जानकारी कर लीजिये, कि श्रेष्‍ठ/निशुल्‍क ईमेल प्रदाता कौन-कौन हैं जीमेल और हॉटमेल नई ई मेल कैसे बनाई जाती है, गूगल ईमेल अलर्ट कैसे बनाया जाता है, कुकी क्‍या होती है अगर आपका पासवर्ड आपके ब्राउजर पर सेव हो गया है तो उसके कैसे मिटाया जाता है, या दो जीमेल एकाउन्‍ट एक ही समय में कैसे प्रयोग किये जाते हैं। अगर आप हिन्‍दी भाषी हैं तो hindi search engine के बारे में भी जानकारी रखिये जिससे आप नई जानकारी अपनी भाषा में सर्च करा सकें। गूगल मैप के बारे में भी जानिये।




7-Get information about windows

windows हमारे कम्‍प्‍यूटर परिचालन में सहायक होता हैं, इसके बारे में भी जानकारी लेना बहुत जरूरी होता है, जैसे विण्‍डोज में पासवर्ड कैसे  सैट किया जाता है, समय बचाने के लिए हाइबरनेट का उपयोग कैसे किया जाता है,विण्‍डोज 7 में किसी भी फाइल को उसके कन्‍टेन्‍ट  से कैसे सर्च किया जाता है, इसके अलावा विण्‍डोज के ढेरों टिप्‍स आप यहॉ क्लिक कर पढ सकते हैं।


----****----




2 टिप्‍पणियां:

  1. Master Tricks6 जुलाई 2019 को 3:28 am बजे

    इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
      जवाब दें
  2. Master Tricks6 जुलाई 2019 को 3:29 am बजे

    बहुत अच्छी जानकारी |
    Harish Parmar

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
      जवाब दें
टिप्पणी जोड़ें
ज़्यादा लोड करें...

नई पोस्ट पुरानी पोस्ट मुख्यपृष्ठ

Featuredr Topics

  • पहला पुरूष जो मां है, अजीब सुनने में लगता है, लेकिन Thomas Beatie ने ये कर दिखाया है
    किसी भी औरत के लिए मां बनना सबसे ज़्यादा खुशी का अनुभव होता है और आदमी के लिए पिता बनने की खुशी सबसे अहम होती है. अगर हम ये कहें कि किसी ल...
  • नाना पाटेकर ने सूखे से प्रभावित विधवाओं की मदद के लिए दिये 16 लाख रुपये
    थोड़े दिन पहले ही हमने एक आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया था कि बॉलीवुड के नाना पाटेकर किसानों की मौत को ले कर कितने चिंतित हैं. अगर आप उस...
  • क्रिकेट की दुनिया में नाम बनाने से पहले ये क्रिकेटर कुछ और काम कर के ज़िन्दगी गुज़ार रहे थे
    रजनीकांत के बारे में ये सब जानते होंगे कि फ़िल्मों में आने से पहले वो बस कंडक्टर थे, नवाज़ुद्दीन भी फ़िल्म स्टार बनने से पहले घाट-घाट का पान...
  • Hindi tips to control hair damage & hair loss – बालों का गिरना और नुकसान रोकने के लिए सर्वोत्तम सुझाव
    बालों का नुकसान और टूटना कई लोगों में पाया जाता है| इसके कई कारण होते हैं जैसे बालों को रंग देना, बालों को इस्त्री करना| कुछ अन्य कारण ...
  • एक 3 साल की बच्ची ने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज़, देखिए सलमान की प्रतिक्रिया
    सलमान खान ने जितनी जगह युवाओं और बुज़ुर्गों के दिलों में बना रखी है, उतनी ही बच्चों के दिलों में भी. मुंबई में रहने वाली एक 3 साल की बच्ची...
  • स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत उपयोगी है हरा धनिया
    भारतीय खानपान में हरे धनिया का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोह...
  • क्‍या होता है वेब प्रॉक्सी सर्वर
    क्‍या होता है वेब प्रॉक्सी सर्वर A +   A -    Print    Email अक्‍सर आपने अपने देखा होगा कि स्‍कूल, कॉलेज या आॅफिस में कई सारी बेवस...
  • एक ट्विटर यूज़र ने आराध्या पर बनाया Meme, जिस पर Daddy अभिषेक ने उसे लताड़ा
    बॉलीवुड सितारों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के चुटकले चलते रहते हैं, जिन्हें ये सितारे नज़र अंदाज कर देते हैं. लेकिन इस बार ट्...
  • इन 33 लोगों को कौन समझाए हर वक़्त को कैमरे में कैप्चर नहीं किया जाता
    कहते हैं सही वक़्त पर सही जगह होना आपके बहुत सारे बिगड़े काम बना देता है. लेकिन हर शख़्स इतना लकी नहीं होता. सही वक़्त तो दूर, कुछ लोग तो ...
  • एक मिसाल ऐसी भी, मुस्लिम परिवार भी मनाता है जन्माष्टमी
    एक ऐसे समय में जब हमें रोज ही सांप्रदायिक दंगे-फसादों की ख़बरें सुनने को मिल रही हों. जहां लोग एक दूसरे को मारना ही धर्म मान चुके हों, जहा...
Blogger द्वारा संचालित.

Recent posts

  • ►  2018 (2)
    • ►  जुलाई (1)
    • ►  मार्च (1)
  • ▼  2016 (1)
    • ▼  मई (1)
      • Computer Tips in hindi
  • ►  2015 (654)
    • ►  सितंबर (165)
    • ►  अगस्त (456)
    • ►  जुलाई (28)
    • ►  जून (5)

About Me

  • publisher club
  • raaz kumar

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *


Disclaimer: This website is Education purpose only, you have to verify information eighter accurate or not.

About us Contact privacy policy TOS Disclaimer