
बालों का नुकसान और टूटना कई लोगों में पाया जाता है| इसके कई कारण होते हैं जैसे बालों को रंग देना, बालों को इस्त्री करना| कुछ अन्य कारण जैसे बुखार, खून की कमी, पोषण की कमी, शरीर में खनिजों की कमी यह बातें बालों को नुकसान पहुंचाते हैं| रसायन युक्त शैम्पू इस्तेमाल करने से बाल खराब होते हैं| तनाव के कारण भी बाल गिर सकते हैं|
बालों का गिरना और नुकसान रोकने के लिए सर्वोत्तम सुझाव
१. रसायन युक्त उत्पाद जैसे बालों के रंग इस्तेमाल न करें|
२. बालों की रचना हमेशा बदलते न रहें| इस कारण बालों की जड़ों को नुकसान होता है|
३. बालों को ज्यादा तानकर बांधना नहीं चाहिए|
४. दो मुहे बाल काटकर उनकी देखभाल करें|
५. प्राकृतिक शैम्पू और साबुन इस्तेमाल करें|
६. बालों को रोज न धोएं| हफ्ते में २-३ बार बाल धोएं|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें