सलमान खान ने जितनी जगह युवाओं और बुज़ुर्गों के दिलों में बना रखी है, उतनी ही बच्चों के दिलों में भी. मुंबई में रहने वाली एक 3 साल की बच्ची को सलमान इतने अच्छे लगते हैं कि वह उनसे शादी करना चाहती है. हाल ही में सलमान खान को ‘Bajrangi Bhaijaan’ फ़िल्म में रोता देख एक बच्ची भी हॉल में रोने लगी थी, वहीं अब बॉलीवुड के भाई को एक 3 साल की बच्ची ने शादी के लिए प्रपोज़ कर डाला.
3 साल कि इस छोटी बच्ची से जब उसकी मां ने पूछा कि आप बड़े होकर क्या करना चाहते हो, तो बच्ची ने जवाब दिया कि वह सलमान खान से शादी करना चाहती है. बच्ची सोचती है कि शादी का मतलब ‘Happy Birthday’ होता है! सही में बच्चे कितने मासूम होते हैं.
How sweet :)
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 25, 2015
दबंग खान ने इस बच्ची के वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘How Sweet’ लिख कर शेयर किया है.
How sweet :)Posted by Salman Khan on Tuesday, August 25, 2015
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें