रजनीकांत के बारे में ये सब जानते होंगे कि फ़िल्मों में आने से पहले वो बस कंडक्टर थे, नवाज़ुद्दीन भी फ़िल्म स्टार बनने से पहले घाट-घाट का पानी पी चुके हैं. पर क्या आपने कभी क्रिकेटरों के बारे में सोचा है कि वो क्रिकेटर बनने से पहले क्या थे?
आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने मैदान पर छक्के-चोक्के ज़माने से पहले दूसरी जगहों पर पसीना बहाया.
आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने मैदान पर छक्के-चोक्के ज़माने से पहले दूसरी जगहों पर पसीना बहाया.
1. महेंद्र सिंह धोनी
बड़े-बड़े बॉलरों को धूल चटा चुके धोनी किसी ज़माने में खड़गपुर रेलवे में TTE हुआ करते थे.
2. शेन बॉंड
जिसकी बॉलिंग की रफ़्तार देख कर बैट्समैनों के पसीने छूट जाते हैं, उस शेन बॉंड ने कभी पुलिस में रह कर अपराधियों के दांत खट्टे किये थे.
3. AB De Villiers
अपने बल्ले से मैदान में चोक्के-छक्कों की बरसात करने वाले AB De Villiers कभी टेनिस के ग्राउंड में भी ऐसे ही बॉल्स को हिट कर के सामने वाले के पसीने छुड़ाया करते थे.
4. Brad Hodge
अपने स्पिन के जाल में फंसा कर बैट्समैन को परेशानी में डाल देने वाले Hodge की ये कड़ी मेहनत थी, जो उन्हें पेट्रोल पंप से क्रिकेट ग्राउंड तक ले आयी.
5. Nathan Lyon
कभी क्रिकेटरों के लिए ग्राउंड तैयार करने वाले Nathan Lyon के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि वो बल्ले से अपना जलवा बिखेरेंगे.
6. Ian Chappell
ऑस्ट्रेलियन टीम के कोच रह चुके इयान किसी ज़माने में सिर्फ़ क्रिकेट बैट से ही नहीं बल्कि बेसबॉल के बैट से भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं.
7. Joe Dawes
आज ऑस्ट्रेलियन टीम की पहचान बन चुके Joe Dawes ऑस्ट्रेलियन पुलिस में 8 सालों तक अंडरकवर एजेंट रह चुके थे.
8. Dwayne Leverock
अपने भारी वज़न से मैदान में सुर्खियां बटोरने वाले Dwayne Leverock किसी ज़माने में एक पुलिस वाले हुआ करते थे.
9. Mohammad Tauqir
साउदी अरब टीम में सबसे ज़्यादा तारीफ़ बटोरने वाले Mohammad Tauqir कभी बैंकर रह चुके हैं.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें