बजरंगी भाईजान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस से 27.25
करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कलेक्शन उम्मीद से थोड़ा कम है, लेकिन
यह एक वर्किंग डे था और ईद से पहले का दिन था। ईद के दिन यानी शनिवार और रविवार को
फिल्म जबरदस्त व्यवसाय कर सकती है।
फिल्म ने भारत
में हर जगह अच्छा प्रदर्शन किया है। सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में भी खासी
भीड़ है। अच्छी बात यह है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। विदेश से भी अच्छी
रिपोर्ट है।
इरोस को यह फिल्म 125 करोड़ रुपये
में पड़ी है और यह बात निश्चित है कि फिल्म मुनाफा देकर जाएगी। पहले वीकेंड पर
कलेक्शन सौ करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। वही फिल्म ट्रेड इस बात को लेकर आश्वस्त
है कि फिल्म 300 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें