याकूब मेमन को हुई फांसी से फिल्मी दुनिया का कोई शख्स खुद को भले ही जोड़ न पाए, लेकिन जाने माने निर्देशक 'इम्तियाज अली' आज जरूर उन यादों में खो गए होंगे जब उन्होंने एक फिल्म में याकूब मेमन का किरदार निभाया था।
जी हां हम बात कर रहे हैं 'जब वी मेट' से लेकर 'हाईवे' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली की, इम्तियाज़ ही वो अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में याकूब मेमन का किरदार निभाया था। हालांकि यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे की अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में याकूब मेमन का भी एक किरदार था और इस फिल्म में उसकी गिरफ्तारी तक की कहानी दिखाई गई थी।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें