ग्रेटर नोएडा में रहने वाले 54 साल के सुनील मंगल को एक दिमागी बिमारी के चलते अपने 11 दांतों को निकलवाना पड़ा. इस बीमारी को trigeminal neuralgia कहा जाता है. इसमें चेहरे पर बहुत दर्द होता है. गौर करने लायक है कि मंगल को लगभग 2013 से इस दर्द का सामना करना पड़ रहा है.
मंगल का कहना है कि “मैं दर्द की वजह से बहुत दिनों से कुछ खा-पी नहीं पा रहा हूं, दर्द के साथ-साथ मानसिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है.”
कई बार अवसाद के चलते वो आत्महत्या तक के बारे में भी सोच चुके हैं.
फ़िलहाल उनकी सर्जरी Fortis Hospital से हुई है. दरअसल ये एक डिस्आर्डर है जिसमें चेहरे पर असहनीय दर्द होता है. इस पीड़ा से दिमाग पर खासा असर पड़ता है. डाक्टरों का कहना है कि इसका स्थाई उपचार एक सर्जरी ही है अगर सही समय रहते करवा ली जाये तो. लेकिन अपने दांत गंवाने के पश्चात सुनील मंगल को इस बिमारी का पता चला. फ़िलहाल उनकी बिमारी का ईलाज हो चुका है.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें