आपने कई फ़िल्मों में देखा होगा... घर के तहख़ाने से मिलता है एक ख़ूफ़िया कमरा, जिसमें रखा हुआ है पुराना सा संदूक. संदूक को खोलने पर उसमें मिलते हैं हीरे-जवाहरात और एक नक्शा... छुपे हुए ख़ज़ाने का नक्शा. आज तक तो ये कहानी पूरी फ़िल्मी लगती थी, लेकिन अमेरिका के इस दंपति की कहानी जान कर आप भी मान जाओगे कि हक़ीक़त कल्पना से ज़्यादा अजीब होती है.
फ़ीनिक्स में रहने वाले पति-पत्नी अपने किचन की मरम्मत कर रहे थे कि तभी दीवार के पीछे उन्हें एक तिजोरी मिली. ध्यान से देखने पर उन्हें उस दीवार के पास रखे कैबिनेट पर तिजोरी का कोड भी मिल गया और कुछ ही प्रयासों के बाद, तिजोरी खुल गयी.
और उस तिजोरी में थे 51,080 डॉलर और 1960 की बर्बन व्हिस्की. इस पति-पत्नी के लिए समय वहीं रुक गया.
लेकिन, इस तिजोरी में सिर्फ़ यही नहीं, एक किताब भी मिली जिसका नाम था 'A Guide For the Perplexed by E.F. Schumacher' जो की 1977 में प्रकाशित हुई थी. इस किताब के अंदर एक अनजान इंसान की ब्लैक एंड वाइट फ़ोटो भी मिली जिसके पीछे लिखा हुआ था कि 'एलन, मेरे पास एक किताब है जो तुम्हें पढ़नी चाहिए. मैंने कुछ मुख्य अंशों को अंडरलाइन भी किया है. तुम्हारा दोस्त, विन्सेंट'.
इस किताब के कई पृष्ठों पर क्लूज़ दिए हुए हैं और एरिज़ोना राज्य का नक्शा भी मिला है. पेज 11 पर एक घर की तस्वीर है जिसमें 3 पेड़ साफ़ नज़र आ रहे हैं. पेज 14 पर एक पैराग्राफ़ को अंडरलाइन किया हुआ है जिसमें संपूर्ण प्रसन्नता की बात लिखी गयी है. सिर्फ़ यही नहीं, इस तिजोरी से एक बिंगो का कार्ड भी मिला है जिसके 3 नंबरों को हाईलाइट किया गया है.
पति-पत्नी का कहना है कि 'अगर एलन अभी भी ज़िंदा है तो ये पैसा उसका ही है, लेकिन व्हिस्की की बोतल हम वापस नहीं दे रहे'!
क्या कभी आपको भी जाने-अनजाने में ऐसा कोई ख़ूफ़िया दरवाज़ा या तहख़ाना मिला है? कमेंट कर के बताइये और अपने दोस्तों के साथ ये आर्टिकल शेयर कीजिये.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें