एक ऐसा काम या फिर की नौकरी ही कह लें जिसे हर खान-पान का शौकीन व्यक्ति करना चाहेगा. सिओल में रहने वाले ‘किम सुंग जिन’ जो कि अकेले खा-खा कर बोर हो चुके थे. वे आज हर शाम चाइनीज़ फूड, फ्राइड चिकन, पित्जा खाते हुए 1000 पाउंड कमाते हैं, जिसे उनके हज़ारों प्रशंसक लाइव देखते हैं. ज्ञात हो कि एक पाउंड की कीमत 103 भारतीय रुपये के बराबर होती है...
उसे पट्टू के नाम से जाना जाता है, और वह अफ्रीका टीवी नामक एक ऐप जिसमें लाइव ब्रॉडकास्टिंग की जाती है का सबसे कम उम्र का ब्रॉडकास्टर है.
उसने जब यह सारा मामला शुरु किया था तब उसकी उम्र 11 वर्ष थी. कभी-कभी तो वह उसके दोस्तों को भी कम्पनी के लिए साथ बुला लेता है. उसके दर्शकों को इंटरटेन करने के लिए कभी वह विग पहन लेता है तो कभी औरतों के तरह का गेटअप कर लेता है. एक पूरे एपिसोड के लिए उसे एक बार 1100 पाउंड तक मिल गए थे.

दरअसल इस तरह के कई प्रोग्राम कोरिया में काफ़ी प्रचलित हैं और पसंद किए जाते हैं. कोरिया में इस तरह के कार्यक्रमों को देखने वालों की संख्या 80 लाख तक है. इस तरह के कार्यक्रम वहां के किशोरों के बीच ख़ासे चर्चित हैं.
यह किशोर भले ही कितना भी खाता हो मगर उसका वजन नहीं बढ़ता. और कोरिया के अजीबो-गरीब संस्कृतियों में से यह भी एक है, जिससे कोई ढेर सारा धन कमा रहा है.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें