अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानने की हमारी भूख कभी शांत नही होती. उनके बारे में हम जितना भी जान लें कम ही लगता है. आज हम आपके पसंदीदा स्टार्स के बारे में ऐसी बातें बता रहे हैं, जिसे जान कर आप हैरान हो जायेंगे.
1. शाहरुख़ खान
पहली कमाई से आप क्या करना पसंद करेंगे? ज़ाहिर सी बात है कि आप अपने घर वालोंके नाम करना चाहेंगे, पर शाहरुख़ खान ने पहली सैलरी से आगरा जा कर ताजमहल का दीदार किया. शायद वो अपनी पहली सैलरी को एक यादगार पल बनाना चाहते थे.
2. करीना कपूर
किसी ज़माने में बेबो वकील बनना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने मुंबई के एक लॉ कॉलेज में दाखिला भी ले लिया था. पर बॉलीवुड में सुपरहिट होने के बाद उन्होंने वकालत का ख़्याल अपने दिमाग से हटा दिया.
3. ऋतिक रोशन
आज पर्दे पर ऋतिक का आत्मविश्वास देख कर आप सोच भी नहीं सकते कि स्कूल टाइम में ऋतिक स्टेज पर चढ़ते ही डगमगा जाते थे, जिसकी वजह से दोस्तों के बीच उनकी अच्छी खिंचाई होती थी.
4. रणबीर कपूर
बॉलीवुड में करोड़ों की सुपरहिट फ़िल्में देने वाले रणबीर को कॉलेज के दिनों में एक हफ़्ते के खर्च के लिए 1500 रूपये मिला करते थे.
5. अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का टैलेंट तो आप पर्दे पर देख ही चुके हैं, पर उनके दोनों हाथ से लिखने की कला के बारे में आप नहीं जानते होंगे.
6. शिल्पा शेट्टी
9 सितम्बर का दिन शिल्पा के लिए बड़ा ही बेचैनी वाला होता होगा क्योंकि इस दिन उनके ex-boyfriend अक्षय कुमार और पति राज कुंद्रा दोनों का ही जन्मदिन आता है.
7. ऐश्वर्या राय बच्चन
मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीतने से पहले ऐश टेलिवीज़न कार्यक्रमों में डबिंग कर के बॉलीवुड का रास्ता तलाश रही थीं.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें