चाहे कोई आम इंसान हो या फिर बॉलीवुड का सितारा, दिल सबका बराबर धड़कता है. मगर कई बार यह दिल मुश्किलों में डाल देता है. और यदि कहीं वह कोई नामी-गिरामी सितारा हुआ तो वह पूरे देश-दुनिया के लिए ख़बर बन जाती है. लोग चटकारे ले-लेकर उनके लव-अफेयर्स की चर्चा करते हैं. कई बार वह लव अफेयर्स शादी के मंडप तक पहुंचते हैं तो वहीं कई बीच में ही दम तोड़ देते हैं. हम आज आपके लिए ख़ास उन रिश्तों और अफेयर्स को लेकर आए हैं जो किसी समय सभी की जुबां पर रहे हैं...
1. मुकेश ने उनके सुसाइड नोट में किसी को भी ज़िम्मेदार नहीं ठहराया था, मगर फ़िल्म इंडस्ट्री इस सुसाइड के लिए रेखा को लंबे समय तक ज़िम्मेदार मानती रही. अख़बार रेखा को मर्डरर लिखते रहे. हालांकि वह आज भी मंगलसूत्र पहने और सिंदूर लगाए दिखती हैं.
2. ऋषि कपूर और नीतू कपूर का वैवाहिक रिश्ता आज भले ही परफेक्ट लगता हो, मगर किसी जमाने में स्थितियां नियंत्रण के बाहर थीं. ऋषि उनकी पत्नी को लेकर ख़ासे पजेसिव थे और उन्हें शाम 8:30 बजे के बाद बाहर नहीं रहने देते थे. साथ ही वे कई लव अफेयर्स में भी इन्वॉल्व थे.
3. बोनी कपूर और मोना की शादी सन् 1984 में ही हो गई थी, मगर सन् 89 में मिस्टर इंडिया फ़िल्म के निर्माण के दौरान बोनी और श्रीदेवी की नज़दीकियां बढ़ीं. और बाकी बात तो आप सभी भी जानते हैं.
4. मिथुन चक्रवर्ती की शादी योगिता बाली के साथ पहले ही हो चुकी थी. मगर फिर भी वे श्रीदेवी के साथ अफेयर के चलते ख़ासी सुर्खियों में रहे. यह मामला उनकी फिल्म जाग उठा इंसान के समय ख़ासा गर्म था.
5. अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की वैवाहिक नैया एक समय गुड़गुड़ गोते खाने लगी थी. अमिताभ और रेखा के विवाहेतर रिश्तों की ख़बरों से पूरा बाज़ार गर्म था.
यह पूरा मामला गंगा की सौगंघ फ़िल्म के दौरान चर्चा में था...
6. संजय और ज़रीन कम उम्र में ही एक-दूजे के हो गए थे. उनके चार बच्चे भी हुए, फराह, सुजेन, सिमोन और ज़ाएद. कहा जाता है कि ज़ाएद की पैदाइश के समय ही संजय ज़ीनत अमान के सम्पर्क में आए और उनका अफेयर उन दिनों ख़ासा चर्चित रहा.
हालांकि इस रिश्ते मेंं दरार आ गई, और मामला बहुत लंबा नहीं खींचा...
7. ऋतिक और सुजेन का प्यार बचपन का प्यार था. इनका रिश्ता भी किसी परी कथा सरीखा लगता था, मगर अफ़सोस कि एक-दिन ये ख़ूबसूरत जोड़ा अलग हो गया...
सुजेन को अर्जुन रामपाल के साथ उन दिनों काफ़ी देखा गया, और इस खटास के पीछे भी यह नज़दीकी बड़ी वजह बतायी जाती है.
8. अमृता सिंह और सैफ अली खान एक समय शादी के बंधन में बंध चुके थे, मगर वे फिर अलग-अलग रास्ते चले गए. अमृता शादी के वक्त 33 की थीं तो वहीं सैफ मात्र 21.
सैफ का लव अफेयर एक समय रोज़ा नामक इटली की मॉडल के साथ भी चला था, जिसे इस रिश्ते के टूटने की बड़ी वजह माना जाता है.
9. दिव्या दत्ता एक समय पूरे हिन्दुस्तान के सिनेमा इंडस्ट्री की बड़ी चर्चित अदाकारा थीं. मगर सन् 1992 में जब वह मात्र 18 साल की थीं तब उन्होंने साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली थी. हालांकि उन्होंने इस रिश्ते को कुछ समय के लिए छिपा रखा ताकि उनके करियर पर कोई आंच न आए. मगर अभी ज्यादा समय भी नहीं बीता था कि दिव्या ने किसी ऊंची बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली.
10. आमिर भी एक शादीशुदा इंसान हैं जिन्हें पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं.
11. राज बब्बर ने दो शादियां की थीं, स्मिता पाटिल उनकी दूसरी पत्नी थीं और प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद वह चल बसीं. इसके बाद राज बब्बर उनके पुराने रिश्ते में नादिरा के पास लौट गए.
12. धर्मेंद्र पाजी की दो शादियां हैं, पहली पत्नी से दो बच्चे सन्नी और बॉबी हैं तो वहीं दूसरी हेमा मालिनी हैं जिनसे उन्हें दो लड़कियां हैं.
13. महेश भट्ट उस समय 20 साल के थे और किरण भट्ट जिनका पहले नाम लोरेन ब्राइट था वह सिर्फ़ 17 की थीं. हालांकि यह रिश्ता बहुत ही पथरीले रास्ते पर चला.
महेश भट्ट का नाम एक समय परवीन बॉबी के साथ भी जुड़ा था और यह मामला उन दिनों सबकी जुबान पर था...
14. कपूर खानदान की इस बड़ी बिटिया की शादी भी खटाई में पड गई. एक तलाकशुदा इंसान से 2003 में शादी करने के बाद सन् 2012 में इनका भी रिश्ता टूट गया.
15. आदित्य पंचोली ने एक समय उनकी उम्र से 6 साल बड़ी ज़रीना वहाब से शादी करके सबको चौंका दिया, मगर वे बाद के सालों में एक साथ नहीं रह सके.
आदित्य और कंगना के अफेयर से भी एक समय सारे अखबार और मैगजीनें गुलज़ार थीं, मगर वे बाद में अलग हो गए...
16. राजेश खन्ना की उम्र 30 वर्ष थी जब उन्होंने 17 वर्षीय डिम्पल से शादी कर ली थी, राजेश ने उन्हें फ़िल्मों में जाने से मना कर दिया था. हालांकि वह बाद में राजेश खन्ना के विरोध के बावजूद फिल्मों में काम करती रहीं. मगर राजेश खन्ना के तबियत खराब होने पर वो वापस लौंट गई.
17. कमल हासन उन दिनों एक शादीशुदा इंसान थे जब वे सारिका के साथ अफेयर में रहे. श्रुति के जन्म के बाद उन दोनों ने एक साथ रहने का फैसला लिया. हालांकि कमल हासन फिर एक बार उनकी उम्र से 22 साल छोटी एक लड़की के साथ चलने वाले अफेयर की वजह से चर्चा में रहे.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें