चूंगचींग (दक्षिण पश्चिम चीन) के निवासी Chen Xinyin (48) का जीवन किसी आम व्यक्ति के मुकाबले बेहद मुश्किलों भरा रहा है. जो लोग परेशानियों से लड़ने के बजाय आत्महत्या करने का फैसला लेते हैं उन्हें चेन के जीवन से कुछ सीखना चाहिए. 7 साल की उम्र में करंट लगने के कारण चेन ने अपनी दोनों बाहें खो दी, लेकिन चेन ने हार नहीं मनी और वे अपने पैत्रिक खेत में कार्य करते रहे. 20 साल की उम्र में चेन ने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया. अब वे अपनी बीमार मां के साथ ही रहते हैं. किसी ने चेन को सुझाव दिया था कि वे भीख मांगना शुरू कर दें, लेकिन चेन ने गुस्से में उसे जवाब दिया “भले ही मेरे हाथ न हों, लेकिन मेरे पास पैर ज़रूर हैं. जो मुझे कभी पैसे की कमी नहीं होने देंगे.”
अपने हाथ खोने के बाद चेन ने 2014 में खाना बनाने से लेकर खेत में काम करना और टोकरी बुनना सीखा. वे घर में अपनी 91 वर्षीय बीमार मां के साथ रह कर उनका ख्याल रखते हैं. चेन अपने दांतों के बीच एक चम्मच फंसा कर अपनी मां को खाना खिलाते हैं. सर्दियों का मौसम चेन के लिए परेशानियों भरा रहता है वे सर्दी से बचने के लिए पैरों में मोजे तक नहीं पहन पाते, जिसके कारण वे अकसर Frostbite से ग्रस्त रहते हैं.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें