Vibram कंपनी अपने Military जूतों के लिए भी पहचानी जाती है, इस कंपनी के जूतों के डिज़ाइन इतने अद्भुत और अनोखे होते हैं कि लोग उन्हें देख कर हैरान रह जाते हैं. हममें से अधिकतर लोग जब भी स्टोर जूते लेने के लिए जाते हैं तो हमें ऐसा जूता मुश्किल से ही मिलता है जो हमें पूरी तरह से फिट आए. कई बार तो हमें फिट जूता लेने के लिए ज़्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं. इस कंपनी ने लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए Furoshiki Shoes बनाये हैं, जो आपको आसानी से फिट हो जाएंगे.
इन जूतों को पहनने के लिए आपको किसी तरह की मश्क्कत नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि इन जूतों में फ़ीते (Laces) नहीं हैं. Furoshiki Shoes को जापानी डिज़ाइनर ‘मोसाया हाशिमोटो’ द्वारा डिज़ाइन किया गया है.
इन जूतों को जापान के पारंपरिक Furoshiki (गठरी बांधने वाला कपड़ा) से प्रभावित होकर बनाया गया है. Edo Period के दौरान लोग एक कपड़े में अपने सामान और पहनने वाले कपड़ों को बांध कर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया करते थे.
Vibram इसे अब-तक का पहला “Wrapping Sole” कहते हैं, जिसे आप जापान के किसी भी Vibram स्टोर से 140 अमेरिकी डॉलर में खरीद सकते हैं. ये जूते 5 अलग-अलग रंगों में आते हैं.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें