बॉलीवुड में कई सितारे हैं जिनका रिलेशन या शादी दूसरे सेलेब्स के साथ हुई है. इनमें से कई तो बड़े chilled out हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं जिन्हें अपने पार्टनर को किसी और के साथ देखना पसंद नहीं, चाहे वो उनके साथ काम ही क्यों न कर रहे हों. देखते हैं कुछ ऐसे ही possessive बॉलीवुड सुपरस्टार्स की कहानियां.
1. सैफ़ अली खान
वैसे तो करीना ने मीडिया में ये बयान दिया है कि उनके पति सैफ़ काफ़ी खुले ख़यालात के हैं, लेकिन जब नवाब साहब से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "कई बार ऐसा होता है कि जब कोई दूसरा एक्टर करीना को छूता है तो मन करता है उसे मार दूं". सैफ़ से बच के रहना रे बाबा... Safe रहोगे.
2. शाहरुख़ खान
फ़िल्मों में शाहरुख़ चाहे कितना भी रोमांस कर लें, असल ज़िन्दगी में वो अपनी पत्नी के लिए काफ़ी possessive हैं. उनके दोस्त बताते हैं कि एक बार शाहरुख़ ने गौरी को बाल खोल कर बाहर जाने से मना कर दिया था, क्योंकि वो चाहते नहीं थे कि दूसरे मर्द उन्हें देखें. आख़िर, किंग खान की क्वीन गौरी ही हैं.
3. बिपाशा बासु
पूरी दुनिया चौंक गयी थी जब बिपाशा बासु और जॉन अब्राहम का ब्रेकअप हुआ था. जॉन के बाद बिपाशा को हरमन बावेजा से दिल्लगी हुई और वो इतनी possessive थीं, कि उन्होंने निर्माताओं को फ़िल्मों से हरमन के भड़कीले सीन काटने को कहा. बेचारे हरमन का ऐसा कटा कि उनका बॉलीवुड करियर कभी चला ही नहीं. बिपाशा ने भी उनसे कन्नी काट ली.
4. सलमान खान
सल्लू भाई हैं तो बड़े दिलवाले, लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड्स के मामले में नहीं. उन्होंने कहा है कि वो जिससे भी प्यार करते हैं उसकी परवाह करते हैं, लेकिन ऐश्वर्या राय से पूछा जाए तो वो शायद कुछ और ही कहेंगी. तभी तो सलमान अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स से ब्रेकअप का गम भुलाने के लिए उनकी हमशक्ल ले आते हैं. स्नेहा उल्लाल और ज़रीन खान याद हैं न?
5. प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने माना है कि वो अपने लिए ऐसा लाइफ़ पार्टनर ढूंढ रही हैं जो उनके लिए possessive हो, लेकिन वो खुद भी कुछ कम नहीं हैं. जब वो शाहिद कपूर के साथ थीं, तो उन्हें पसंद नहीं था कि फीमेल फैंस, शाहिद के ज़्यादा पास जाएं. एक बार तो प्रियंका उस Ad-Shoot की लोकेशन पर चली गयीं जहां शाहिद और असिन एक साथ थे. अब किसी ने उनके कान भर दिए थे कि शाहिद और असिन के बीच कुछ चल रहा है, बस लग गयी आग.
6. कटरीना कैफ़
शायद सलमान के साथ रहने के बाद, कटरीना में भी जलन की भावना आ गयी. एक बार वो रणबीर कपूर के पीछे-पीछे श्रीलंका तक पहुंच गयीं, जब उन्हें पता चला कि रणबीर और अनुष्का किसी सुनसान जगह पर शूट कर रहे हैं. वैसे रणबीर का ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए शायद कटरीना की ये बेचैनी ठीक भी है.
7. रणवीर सिंह
रणवीर को बॉलीवुड के प्लेबॉय के ख़िताब से नवाज़ा गया है, लेकिन ये भाईसाहब तो अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोन को लेकर बहुत ही possessive हैं. हाल ही में वो बिना बताये 'लुंगी डांस' फ़िल्म के सेट पर पहुंच गए जहां दीपिका शूट कर रही थीं. वैसे, दीपिका को उनका ये शक्की मिजाज़ पसंद नहीं आया.
सही कहा गया है की दुनिया में हर चीज़ का इलाज है, बस शक़ का नहीं है. क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड के स्टार्स ज़्यादा possessive होते हैं? कमेंट करके बताइये.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें