सोने से पहले हर इंसान का ख्वाव होता है कि बिस्तर पर सिर रखते ही नींद अपनी आगोश में ले ले. लेकिन कैसा हो अगर बिस्तर के नीचे हो अजगर? नींद, चैन, सपने, अपने.... सब गायब हो जायेंगे, और भाई, ऐसा हुआ भी है.
आज हम आपको कुछ ऐसी अनचाही चीज़ों के बारे में बता रहे हैं, जो बिस्तर के नीचे से मिलीं.
आज हम आपको कुछ ऐसी अनचाही चीज़ों के बारे में बता रहे हैं, जो बिस्तर के नीचे से मिलीं.
1. मगरमच्छ
2013 में ज़िम्बाब्वे के हुमानी रैंच में विटहॉल जब 8 घंटे की नींद के बाद जागे तो बेड से नीचे पांव रखते ही एक मगरमच्छ को देख कर उनके होश उड़ गये.
2. डेड बॉडी
फ़िल्मों में आपने गुंडों को बेड के नीचे डेड बॉडी छिपाते हुए बहुत देखा होगा. 2003 में फ्लोरिडा के एक होटल में सफाई के दौरान बेड के नीचे डेड बॉडी को देख कर कर्मचारी की हालत ख़राब हो गई.
3. सिंकहोल
2011 में ग्वाटेमाला की रहने वाली हर्नांडेज़ ने पुलिस को सूचना दी कि उसके बेड के नीचे न जाने कहां से 40 फ़ीट गहरा सिंकहोल बन गया है.
4. 1 मिलियन डॉलर
चीन के मकान मालिक की किस्मत उस समय चमक गई जब अपने किरायेदार के कमरे की सफाई करते वक्त उसे बेड के नीचे से 1 मिलियन डॉलर मिले.
5. 274 साल पुराना वायलिन
एक बेड के नीचे से 274 साल पुराना बेशकीमती वायलिन मिला.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें