हाल ही में अखबारों और टीवी चैनलों की सुर्खियां बनी हैं राधे मां. राधे मां को उनके अनुयायी मां दुर्गा का अवतार बताते हैं. राधे मां पंजाब की रहने वाली हैं. वो हमेशा खामोश ही रहती हैं. उनके भक्तों का मानना है कि उनके मात्र आर्शीवाद से ही भक्तों का बेड़ा पार हो जाता है. लेकिन राधे मां के इतिहास के बारे में जान कर आप हिल जायेंगे.
फ़िलहाल वो इंटरनेट पर अपने आर्शीवाद के लिए नहीं, बल्कि अपने आचार-व्यवहार और पहनावे के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
1. राधे मां का असली नाम सुखविंदर है और वो पंजाब की रहने वाली हैं.
2. इनका घर का नाम बब्बो है, इनका गांव दोंरगला भारत-पाक की सीमा पर है.
3. परिवार वालों का मानना है कि उनमें बचपन से ही दैवीय शक्तियां थी.
4. उनकी शादी सरदार मोहन सिंह से हो गई और फ़िर उन्हें मुकेरिया आना पड़ा.
5. विवाह के बाद उनकी ज़िंदगी में एक नया मोड़ आया और वो भगवान शिव की अराधना करने लगी.
6. इसके बाद उनकी मुलाकात श्रीश्री 1008 परमहंस महंत से हुई, जिनको इन्होंने अपना गुरू मान लिया.
7. इसके बाद वो मुंबई पहुंच गई और बीते 10 सालों में भक्तों का तांता उनके द्वार लगने लगा.
8. राधे मां को श्रृंगार बेहद पसंद है, सिर से ले कर पांव तक वो सोने से लदी रहती हैं.
अब इसके अलावा आपको बता दें कि बॉलीवुड के बहुतेरे सितारे उनके द्वार पर अपना सर झुकाते हैं. और हालही में राहुल महाजन ने अपने ट्विटर अकाउंट से राधे मां की कुछ तस्वीरें शेयर की और इनको देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि ये राधे मां हैं या कोई और.
दोस्तों हमारा ये मानना नहीं है कि कपड़ों से व्यक्तित्व प्रभावित होता है लेकिन जब आप भारत जैसे देश की बात करते हैं तो गरिमा बरकरार रखनी पड़ती है.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें