भाई-बहन के रिश्ते के लिए रक्षाबंधन से बड़ा कोई त्योहार नहीं है. पीएम मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर देश की महिलाओं के नाम एक खुला संदेश लिखा है. इस संदेश में पीएम ने अपनी योजनाओं के जरिए महिलाओं को 'सुरक्षित' रखने की प्रतिबद्धता दोहराई. पीएम मोदी ने बीते रविवार को 'मन की बात' में पुरुषों से आग्रह किया था कि वे अपनी बहनों को कम लागत वाली दुर्घटना और जीवन बीमा योजनाएं तोहफ़ों के रूप में भेंट करें.
पत्र में लिखा गया है कि 'अगर भारत को विकसित होना है तो इसकी आधी आबादी को निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाना होगा. जितनी ज्यादा महिलाएं सशक्त होंगी और जितना आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, देश उतनी ही प्रगति करेगा.' सरकार ने पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बुधवार को 51 हजार महिलाओं का बीमा करने की योजना बनाई है. राष्ट्रीय स्तर पर यह लक्ष्य 5 करोड़ रखा गया है. इस जीवन बीमा योजना के तहत 330 रुपए का प्रीमियम भरने पर दो लाख का कवर मिलता है. ऐक्सिडेंट बीमा की स्कीम में 12 रुपए सालाना जमा करने पर दो लाख का कवर मिलता है.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें