वैसे इस साउथ की फिल्म ने जो धमाल मचाया है वो वाकई में काबिले तारीफ है डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' ने अब तक 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी हैं।पर उसके बावजूद इस फिल्म ने भी और फिल्म की तरह छोटी छोटी गलती कर दी जिसके वख से इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता . एक नजर डालते हैं 'बाहुबली' में हुई कुछ ऐसी ही गलतियों पर..
-प्रभास (शिवुडू) और तमन्ना भाटिया (अवंतिका) पर फिल्माए गए रोमांटिक गाने के लुत्फ़ तो आप सब ने उठाये ही होंगे . आखिर में (लगभग 2.20 मिनट के आसपास) तमन्ना दो अलग-अलग स्टाइल की चोली में दिखाई दीं है। हम बात कर रहे है जब ये गाना खत्म होने वाला था तब शुरुआत से अलग इस सीन में वे रिबन नॉट (knot) वाली चोली में दिखी हैं।जो गलती पकड़ी गयी
-फिल्म में बंधक बनीं देवसेना (अनुष्का शेट्टी) जिसका इस फिल्म में अहम रोल था उसे हम सबने चबूतरे के आसपास लकड़ियां बीनती दिखाई दी हैं। पर हैरान कर देने वाली बात यह है कि वहां आसपास एक भी पेड़ नहीं था।तो लकड़ियाँ आई कहाँ से .
- आपको याद होगा की नंगे पैर झरने और पहाड़ चढ़कर प्रभास (शिवुडू) ऊपर चढ़ते हैं। पर उसके ठीक कुछ दूसरे ही सीन में उन्हें जूतों के साथ लड़ते दिखाया गया है।वो जूता कैसे और कहाँ से आया
- शायद ये फिल्म है इसलिए इसमें ये गलती दिखा दी गयी पर थोड़ी दौड़ लगाने के बाद सामान्य तौर पर हम ऊंची छलांग लगाते हैं। इसके विपरीत इस सीन में प्रभास (शिवुडू) बिना गति बनाए चट्टान से कूद कर खड़े हो जाते हैं।
- अब इस फिल्म की जो गलती सबसे बड़ी और अहम थी वो ये की अमरेंद्र बाहुबली की कहानी कटप्पा, शिवुडू को सुनाता है। सारी आप बीती बात बताता है जाहिर तौर पर कटप्पा को आखों-देखी या प्रत्यक्षदर्शी द्वारा सुनाई गई बातें बतानी थी।
लेकिन कटप्पा उसे भालाल देव (राणा दग्गुबती) की वह बात भी बताता है, जिसमें भालाल अपने भाई अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) को मारने के लिए रस्सी हटाने का प्रयास करता है। याद हो कि जब यह सीन फिल्म में दिखाया गया था, तब राणा-प्रभास को छोड़ कोई भी आसपास नहीं था। ऐसे में कटप्पा को यह बात किसने बताई... और जहाँ तक हम इन्हें जानते है वो अंतरयामी तो थे नहीं यह सोचने वाली बात है।
- अब इस गलती में मात्र कपडे के इतने बदलाव की वजह से ये गलती नजर में आ गयी .मानोहारी सॉन्ग के दौरान अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) और भालाल देव (राणा दग्गुबती) के कपड़ों में बहुत चैजेंस दिखे हैं। पहले वे किसी और आउटफिट में थे और गाने के दौरान वे दूसरे कपड़ों में दिखाई दिए हैं।
- और अब जिस गलती की बात हम कर रहे है वो बहूत सामान्य है उसको नहीं होना चाहिए . फिल्म के एक सीन में पहाड़ चढ़ते वक्त प्रभास (शिवुडू) लगभग 200-300 मीटर की ऊंचाई से गिर जाता है। हालांकि, इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद उन्हें एक खरोंच भी नहीं आती!ये कैसे मुमकिन है
-जब इस फिल्म में लड़ाई शुरू होने से पहले अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) अपनी कलाई काटता है और खून देवी मां की मूर्ति पर चढ़ाता है। सोचने वाली बात यह है कि छोटा से कट लगने से इतना सारा खून कैसे बह सकता है?आपको क्या लगता है ?
- ये सीन उस वक्त का है जब फिल्म के गाने धीवर.. में प्रभास (शिवुडू) तमन्ना भाटिया (अवंतिका) का पीछा करते हुए ढेर सारी लताओं/जड़ों में फंस जाते हैं। हालांकि, दूसरे सीन में वहां सिर्फ एक ही लता/जड़ दिखाई गई है।वो सारी लता एक ही पल में कैसे गायब हो सकती है
- चलो हमने गलती पकड़ते समय उस पात्र को भी नहीं छोड़ा जो इतना अहम नहीं था जी हाँ , फिल्म के एक सीक्वेंस में तमन्ना भाटिया (अवंतिका) अपनी दोस्त को नदी के किनारे बैठाकर, खुद पेड़ पर चढ़कर उस टैटू बनाने वाले व्यक्ति का इंतजार करती हैं। इस सीन में पहले तमन्ना की दोस्त को फुल स्लीव्ज ड्रेस में और दूसरे ही सीन में स्लीवलेस आउटफिट में दिखाया गया है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें