मोटापे की वजह से आपने लोगों को कभी मधुमेह से तो कभी सुगर से परेशान होने के अलावा कपड़े खरीदते टाइम आने वाली दिक्कतों के बारे में ज़रूर देखा होगा. पर क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि मोटापे की वजह से कोई बंदा जेल जाने से बच गया? या किसी को फ्लाइट में नहीं चढ़ने से रोक दिया गया? आज हम आपको मोटापे से जुड़े कुछ ऐसे ही किस्सों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देख कर आप कहेंगे ऐसा भी होता है...
1. जेल जाने के लिए बहुत मोटे हैं
बार में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले Claude Jackson को अदालत ने जेल भेजने की बजाय सोशल सर्विस की सजा सुनाई. Claude Jackson की पैरवी कर रहे वकील ने अदालत के सामने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उनके क्लाइंट Jackson का वजन 190 किलोग्राम है और उन्हें तीन बार हार्ट अटैक आ चुका है. मोटापे की वजह से वो कई अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिसकी वजह से जेल जाना उनकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं.
2. मोटापे ने सजा से बचाया
Northern Ohio में Ronald Post नाम के इस व्यक्ति पर क्लब के क्लर्क पर गोली चला कर, उसे जान से मारने का आरोप होने के बावजूद वह जेल की चारदीवारी में जाने से सिर्फ़ इसलिए बच गया क्योंकि इसका वजन 480 पौंड था, जिसकी वजह से उसे बहुत सी मेडिकल प्रॉब्लम थी.
3. पिता होने के लिए बहुत मोटे हैं
कनाडा के Ottawa में एक बाप से उसके बच्चों को इसलिए अलग कर दिया गया क्योंकि वो मोटापे से ग्रसित था और कई बीमारियों से पीड़ित था. जांच कर रहे डॉक्टरों का कहना था कि वो अपने बच्चों का ख्याल रखने के काबिल नहीं है, जिसकी वजह से कोर्ट ने तलाकशुदा पति से उसके बच्चों की ज़िम्मेदारी मां को दे दी.
4. उड़ने के लिए बहुत मोटी है
New Orleans में रहने वाली Tiggeman उस समय चर्चा में आई जब Southwest gate के एजेंट ने उन्हें हवाई जहाज में चढ़ने से इसलिए रोक दिया क्योंकि वो बहुत मोटी थी.
5. शादी की ड्रेस खरीदने के लिए बहुत मोटी है
31 साल की Claire Donnelly अपनी शादी को लेकर जितना उत्साहित थी. उतना ही गहरा धक्का उन्हें शादी की ड्रेस खरीदते समय लगा, जब एक ब्राइडल शॉप ने डिज़ाइनर ड्रेस के लिए बहुत मोटा बता दिया.
6. बार में नाचने के लिए बहुत मोटी है
यूनिवर्सिटी ऑफ़ लोवा की एक छात्रा को बार में ये कह कर नाचने से रोक दिया गया कि वो एक तो न ख़ूबसूरत है और ऊपर से प्रेग्नेंट है, जिसकी वजह से वो यहां नाच नहीं सकती. ऐसा Ramos के साथ एक बार ही नहीं हुआ बल्कि जब 12 मार्च 2012 में जब वो दुबारा बार में गई तो बाउंसर्स ने उन्हें नाचने से रोक दिया क्योंकि वो बहुत मोटी हैं.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें