आलिया भट्ट कभी अपनी जनरल नॉलेज की वजह से देशभर में सुर्खियों बटोर चुकी हैं. कारण चाहे जो भी रहा हो पर उन्होंने बॉलीवुड की बहुत से स्टार्स की पोल तो खोल ही दी थी. पर्दे पर कभी टॉप क्लास बिज़नेसमैन तो कभी किसी कॉलेज का प्रोफ़ेसर दिखने वाले असल ज़िन्दगी में कितने पढ़े लिखे है बहुत कम लोग ही इसके बारे में जानते हैं.
आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स की एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कॉलेज की शक्ल तो दूर उसके दरवाज़े भी नहीं देखे होंगे.
आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स की एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कॉलेज की शक्ल तो दूर उसके दरवाज़े भी नहीं देखे होंगे.
1. सोनम कपूर
IANS की रिपोर्ट के अनुसार रांझणा गर्ल सोनम साहित्य में ग्रेजुएशन करना चाहती थी और इसके लिए वो कॉलेज का फॉर्म तक भर चुकी थी. पर ऐक्टिंग में करियर बनाने के चक्कर में उनका कॉलेज जाने का सपना महज़ सपना ही रह गया.
2. करीना कपूर
बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक बेबो बॉलीवुड में अपने कदम रखने से पहले मिठिबाई कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थी और आगे लॉ की पढ़ाई करना चाहती थीं, पर 20 साल की छोटी उम्र में बॉलीवुड में ख़ुद की अलग पहचान बनाने के बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया.
3. ऐश्वर्या राय बच्चन
खूबसूरत हुस्न की मल्लिका ऐश्वर्या अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई जय हिन्द कॉलेज से कर ही रही थी उनके मन में आर्किटेक्चर बनने का ख़याल आया और वे इसे बीच में छोड़ कर आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने चली गई, जहां उन्हें पहले मॉडलिंग और उसके बाद फ़िल्मों के ऑफर आने लगे और इसे भी छोड़ कर उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया.
4. दीपिका पादुकोण
ये जवानी है दीवानी में कॉलेज गर्ल का किरदार निभाने वाली दीपिका असल ज़िन्दगी में कॉलेज गईं तो ज़रूर, पर अपनी पढ़ाई कभी पूरी नहीं कर पाई. बंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में दाखिला ले चुकी दीपिका ने बीच में ही कॉलेज को बाय-बाय कह दिया और बॉलीवुड की तरफ़ अपना रुख किया, हालांकि उन्होंने Ignou से एक शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए भी अप्लाई किया था पर शायद पढ़ाई उनके नसीब में थी ही नहीं.
5. प्रियंका चोपड़ा
मुंबई के जय हिन्द कॉलेज से क्रिमिनल साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही प्रियंका मिस वर्ल्ड बनने के चक्कर में कभी अमेरिका तो कभी इंडिया के सफ़र में इतना उलझ गईं कि पढ़ाई के लिए वक्त ही नहीं निकाल पाईं और ग्रेजुएशन भी नहीं पूरी कर पायीं.
6. करिश्मा कपूर
16 साल की उम्र में 'प्रेम कैदी' फ़िल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने वाली करिश्मा कपूर ने 6th क्लास के बाद ही स्कूल छोड़ बॉलीवुड में जाने का मन बना लिया था.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें