
आपका शरीर सुंदर और युवा रखने के लिए आपको इसके देखभाल की जरूरत है | इसके लिए प्राकृतिक उपायों की खोज की जा रही है क्योंकि वह सुरक्षित और स्वस्थ होते हैं । सुंदर शरीर पाने के लिए मालिश अनेक उपायों में से एक है । मालिश के लिए सर्वोत्तम ५ तेलों का बारे में यहाँ जानकारी दी जा रही है । यह तेल स्पा में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किये जाते हैं |
नारियल का तेल
नारियल का तेल ५ सर्वश्रेष्ठ मालिश तेलों में से एक है। इसकी खुशबु हलकी होती है| यह ज्यादा चिपचिपा नहीं होता | यह लंबी श्रृंखला के ग्लिसराइड को मध्यम श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स मैं परिवर्तित करता है । तेल सस्ता है और ज्यादा समय तक टिकता है ।
सूरजमुखी तेल
यह चिकनाहट रहित तेल त्वचा के लिए हल्का है | इसमें त्वचा के पोषण में मददगार लिनोलिक एसिड, पामिटिक एसिड और स्टीयरिक एसिड होते हैं । साबुन से धुले गए त्वचा के आवश्यक तेल इसके उपयोग से बनाए रखे जा सकते हैं । अगर इसमें थोड़ी हल्दी या विटामिन ई युक्त तेल मिलाया जाए तो यह एक बेहतर मालिश का तेल है।
बादाम का तेल
बादाम का तेल मालिश के तेलों में सबसे लोकप्रिय है। यह पीले रंग का तेल बहुत तेजी से शरीर में अवशोषित होता है | इसे त्वचा पर आसानी से लगाया जा सकता है | बादाम का तेल विटामिन ई के साथ मिलाकर शरीर की मालिश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
तिल का तेल
तिल का तेल इसके समृद्ध औषधीय गुणों के लिए आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल से खुद मालिश करने से शरीर में आवश्यक तरल पदार्थों का संचलन बढ़ता है। खुद को तेल से मालिश करने को आयुर्वेद में अभ्यंग कहा जाता है । तिल का तेल आपकी त्वचा का रूप सुधारता है ।
जोजोबा तेल
जोजोबा तेल फल के अंदरूनी भाग से निचोड़ा जाता है | पीठ दर्द वाले लोगों के लिए यह सबसे अच्छा तेल है। इस तेल में कीटाणु विरोधी गुण हैं जो त्वचा की एलर्जी और बीमारियों का इलाज करते हैं । मोम जैसा तेल (एस्टर युक्त) त्वचा के सीबम को अबाधित रखता है | यदि आप खुद को मालिश करना चाहो तो इन ५ सर्वश्रेष्ठ मालिश तेलों में से एक का चयन करें | घर पर अरोमाथेरपी का लाभ लें |
पेपरमिंट तेल
पेपरमिंट तेल की खुशबू मस्तिष्क से दर्द के संकेत शरीर में संचारित करना अवरुद्ध करती है । यह तंत्रिका किनारों को सुन्न कर देता है । जुकाम में यह तेल बड़ी राहत देता है ।
लैवेंडर तेल
अरोमाथेरेपी में लैवेंडर तेल सबसे बहुमुखी तेलों में से है। यह शरीर में तनाव से उत्पन्न दर्द का इलाज करता है । यह सबसे अच्छा मालिश का तेल है।
कपूर कुचारी का तेल
इस तेल के उपयोग से मांसपेशी के दर्द से छुटकारा मिलता है । चोट या घाव ठीक किया जा सकता है। यह सूजन और घाव भर देता है ।
चंदन का तेल
चंदन लंबे समय से शरीर पर लेप करने के लिए इस्तेमाल हो रहा है । यह शरीर में गर्मी को कम करता है और दर्द से राहत देकर शीतलन प्रभाव देता है।
सरसो का तेल
आप अगर जुकाम से पीड़ित हैं तो लहसुन मसलकर उसे सरसों के तेल में मिलाकर गरम कीजिये । इस तेल से पुरे शरीर और विशेष रूप से छाती पर मालिश करें । यह दर्द और बलगम से राहत देता है |
खस का तेल
गठिया के लिए दर्द निवारक गोलियां लेने के बजाय इस तेल का प्रयोग करें।
दौनी या रोजमेरी तेल
दौनी तेल के दो लाभ होते हैं। यह रक्त परिसंचरण बढाता है और मरोड़ विरोधी होता है । कुछ मामलों में अवरुद्ध रक्त परिसंचरण दर्द पैदा कर सकता है। इसलिए अधिक से अधिक राहत के लिए इस तेल से प्रभावित शरीर के अंगों की मालिश करें ।
कैमोमाइल तेल
मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द से राहत के लिए कैमोमाइल तेल का प्रयोग करें।
क्लेरी सेज तेल
क्लेरी सेज तेल अक्सर प्रसव पीड़ा के दौरान प्रयोग किया जाता है । अगर आप थकावट महसूस करें तो मांसपेशियों पर इस तेल की मालिश करने से आराम मिलता है।
अदरक का तेल
मांसपेशियों की जकड़न को कम करने के लिए इलायची के बीज के साथ अदरक के तेल का प्रयोग करें। आपके शरीर में अकड़न हो तो अदरक के तेल से शरीर की मालिश करें ।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें