मशहूर गायक और कवि गुरदास मान ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि “पूरी दुनिया अपने आप में एक संगीत है, एक ऐसा संगीत जो पल-पल में दुनिया समेटे हुए है. ये संसार ही एक गायक को दर्द देता है और ये ही उसे हौसला देता है.”
इंटरनेट की दुनिया में कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक नेत्रहीन बच्ची ने श्रेया घोषाल का गाना ‘सुन रहा है न तू‘ गा कर अपनी दिलकश आवाज़ का परिचय दिया. इस वीडियो को बच्ची के अध्यापक ने ही यूट्यूब पर अपलोड कर दिया था जिसके बाद वो चर्चित हो गई थी.
संघर्ष भरा सफ़र
गौरतलब है कि इस लड़की का नाम टुम्पा कुमारी है और ये झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली है. टुम्पा के माता-पिता नहीं हैं. बचपन से ही उसकी बहन ने ही उसे पाला है. उनकी ज़िंदगी काफ़ी संघर्षमय रही है.
फ़िलहाल चला आवाज़ का जादू...
कहते हैं “हीरे की कद्र जौहरी को होती है.” और यहां भी जौहरी ने हीरे को पहचान ही लिया. यूट्यूब पर वीडियो हिट होने के बाद टुम्पा कुमारी की आवाज़ का जादू बॉलीवुड तक पहुंच गया. जब टुम्पा का वीडियो गायक हरिहरन ने देखा तो उसको संगीत संबंधी ट्रेनिंग देने की ठान ली. बाद में उनके साथ मशहूर शेफ़ संजीव कपूर भी टुम्पा का सारा खर्चा उठाने के लिए तैयार हो गये.
आखिर इतनी मेहनत भरी सिसकियां लेने के बाद टुम्पा को राहत की सांस मिल ही गई. फ़िलहाल वो मुंबई में ट्रेनिंग ले रही हैं.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें