मंगल ग्रह पर NASA को अकसर कुछ न कुछ अजीब मिलता रहता है, जिससे NASA के साथ-साथ पूरी दुनिया की दिलचस्पी उस ग्रह पर बनी रहती है. जीवन की तलाश में धरती से दूर मंगल पर ही NASA की निगाहें हैं जिसके लिए उसकी रिसर्च कई सालों से जारी है. जीवन की तलाश में वहां उपग्रह भेजे गए. कई मिशन फेल भी हुए. लेकिन हर बार कुछ अजीब मिलना या मंगल की फ़ोटो में कुछ अजीब दिखने के कारण उस ग्रह से NASA का ध्यान नहीं हटता.
इस बार NASA को मंगल ग्रह पर छिपकली जैसी आकृति मिली है जिसने पूरी दुनिया की निगाहें एक बार फ़िर मंगल ग्रह की तरफ़ कर दी है. NASA द्वारा जारी इस तस्वीर को बड़ा कर के देखने पर छिपकली जैसी आकृती नज़र आती है. ये पहला वाकया नहीं है जब मंगल पर NASA को कुछ ऐसा देखने को मिला हो. इससे पहले भी NASA को वहां महात्मा गांधी, महिला, और मकड़ी जैसी आकृतियां भी नज़र आई हैं. लेकिन हर बार इसे सिर्फ़ नज़रों का धोखा ही माना गया. इस बार की आकृति को भी देख कर खुद NASA पूरे यकीन से कुछ नहीं कह रहा. जीवन की तलाश में मंगल पर हो रही रिसर्च में ये छिपकली की आकृति कितना फ़ायदा देती है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें