काँख केबालोंको हटानेकेलिए महंगेउत्पादोंका या किसी स्पा मेंजाकर ज्यादा पैसेखर्च करनेकी कोई जरुरत नहीं है। ब्यूटी पार्लर जाकर नियमित रूप सेकाँख केबाल निकलवाना या बाजार सेमहँगे क्रीम खरीदना आपकी जेब पर भरी पड़ सकता है। लेकिन अब घर पर उपलब्ध कुछ प्राकृतिक साधन आपकेकाँख सेअनचाहेबालोंको हटानेमेंशानदार ढंग सेकाम कर सकतेहैं। अब आप स्वाभाविक रूप सेउपलब्ध हानिरहित उत्पादोंकेसाथ अपनेकाँख सेबाल हटानेकेउपाय बना सकतेहैं । लेकिन एक बात ध्यान में रखनी होगी की सभी सामग्री सही प्रमाण मेंउपयोग करनेपर ही यह उपचार प्रभावी होता है।
स्वाभाविक रूप सेकाँख या अंडरआर्म केबाल हटानेकेनुस्खे
चरण १
- निचे दी हुई सामग्री एक बर्तन में मिला लें
- चीनी ठीक दो कप
- पानी एक चौथाई कप
- शहद एक चौथाई कप
- ताजे निम्बु का रस एक चौथाई कप
चरण २
धीमी आंच पर इस मिश्रण को आधे घंटे तक उबालें | मिश्रण रंग में गहरे भूरे रंग का हो जाएगा । कैंडी थर्मामीटर में यह २४६ डिग्री का तापमान दिखायेगा | अब बर्तन को आंच से निकालकर ठंडा करने के लिए छोड़ दें ।
चरण ३
अब आप अपने दोनों काँखों को धो लें | कोई पसीना न रहें इतना साफ करना चाहिए। बाद में इन्हें थपथपाकर सुखाएं। अब काँखों में बेबी पाउडर लगायें । बेबी पाउडर शरीर से अतिरिक्त तेल को हटाता है |
चरण ४
मिश्रण ठंडा होने पर पिघले मोम की तरह बन जाता है | यह मिश्रण एक चम्मच से या अपने हाथों से काँखों के उन हिस्सों पर लगाकर फैलाएं जहाँ से आपको बालों को निकलना है | यदि आप पहली बार के लिए यह कर रहे हैं, तो आप अपने हाथ पर जहाँ बाल हैं वहां छोटे से क्षेत्र में इसे लगा कर देखें | अगर आपकी त्वचा पर एलर्जी की प्रतिक्रिया नहीं होती तब आप इसे आत्मविश्वास से आपके काँखों में लगा सकते हैं ।
चरण ५
इस मोम को सुखकर कठिन होने के लिए छोड़ दीजिये | दूसरे हाथ का उपयोग करके इस मिश्रण को निकालें । अपने हाथ को इस प्रकार तान लीजिये की आपके काँख में कोई शिकन न पैदा हो| ध्यान रखें की आपको मोम त्वरित गति से खिंचना होगा ।
चरण ६
सभी अवांछित बालोंको बाहर खीचनेकेबाद यदि काँख मेंमोम केअवशेष रह जाए तो उन्हेंगुनगुनेपानी और साबुन सेसाफ़ करना महत्वपूर्ण है। उस जगह सेमोम हटानेकेबाद हल्का मॉइस्चराइजर लगायें।यह आपकी त्वचा को नरम और चिकनी रखेगा ।
यह प्राकृतिक मोम किसी ठंडी जगह मेंसंग्रहित किया जाना चाहिए। फ्रिज मेंरखनेपर यह अच्छी स्थिति मेंरहेगा। ऐसा करनेसेआपको जब अपनेहाथो सेया पैरोंसेया काँखोंसेबाल निकलनेहो तब तुरंत इसेइस्तमाल किया जा सकता है|
कांख के बाल निकालने के प्राकृतिक नुस्खे
चने के आटे का मास्क
भारत के लोग स्वादिष्ट भोजन बनाने के लिए चने के आटे का प्रयोग करते रहे हैं। अब यह बेहतरीन उत्पाद आपकी कांख के बाल निकालने के भी काम आ सकता है। इस लेप को बनाने के लिए आधी कटोरी चने का आटा, १ चम्मच हल्दी, आधा कटोरी दूध और १ चम्मच ताज़ी मलाई लें। इन सबको एक पात्र में मिलाएं तथा इनका एक महीन मिश्रण बनाएं। अब इसे अपनी कांख के नीचे बाल बढ़ने की दिशा में लगाएं। ध्यान रखें कि यह मिश्रण कांख के सारे बालों में लगे। अब इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर विपरीत दिशा में मिश्रण को रगड़ें। हाथ से इस मिश्रण को निकालने के बाद इसे गर्म पानी से धो लें।
अंडे का मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए अंडे का सफ़ेद भाग, आधा चम्मच मकई का आटा तथा १ चम्मच चीनी लें। एक पात्र लें तथा उसमें अंडे, आटे तथा चीनी को एक एक करके डालें और इसका मिश्रण तैयार करें। अब इसे अपनी कांख के नीचे लगाएं और इसके सूखने की प्रतीक्षा करें। आपको अपनी त्वचा के ऊपर एक सूखी परत उभरी हुई दिखाई देगी। अब इस मास्क को बाल बढ़ने की उलटी दिशा की तरफ खींचें जिससे अनचाहे बाल निकल सकें।
आलू और मसूर की दाल का मिश्रण
आलू से भी कांख के बाल निकाले जा सकते हैं। क्योंकि यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग माध्यम है, अतः यह किसी भी साइड इफ़ेक्ट के बिना आपकी बगल के बाल निकालने में सक्षम है। इसके लिए एक आलू लें तथा उसे छील लें। इसके साथ ही एक कटोरी पीली दाल, ४ चम्मच नींबू का रस, १ चम्मच शहद और १ पतला कपड़ा लें। एक पात्र में दाल को डुबोकर रातभर के लिए छोड़ दें। अब इनका एक पेस्ट बनाएं। अब आलू के गूदे को दाल के साथ मिलाएं। इसे कांख में उस जगह लगाएं जहां के बाल आप निकालना चाहते हैं। इसे १५ से २० मिनट छोड़ दें तथा उँगलियों की मदद से इसे हटा लें।
पका पपीता
पका पपीता अनचाहे बालों को जड़ से निकालने की एक बेहतरीन औषधि है। पके पपीते में मौजूद कार्यशील एंजाइम जिसे पपैन कहते हैं, बालों को तोड़ने का काफी अच्छा कारक है। यह ना सिर्फ अनचाहे बालों को हटाता है, बल्कि उन्हें दोबारा उगने से भी रोकता है। इसके लिए १ से २ चम्मच पके पपीते का पेस्ट तथा आधा चम्मच हल्दी का पाउडर लें। अब इन दोनों उत्पादों को एक पात्र में मिलाएं तथा मालिश करते हुए अनचाहे बालों के ऊपर लगाएं। १५ मिनट तक इसी प्रकार मालिश करते रहे। इसके बाद इसे पानी से धोकर फर्क देखें। इससे आप आसानी से बाल हटा सकते हैं तथा त्वचा की रंगत भी निखार सकते हैं। इसके लिए इसे हफ्ते में २ बार प्रयोग करें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें