टैनिंग चेहरे को किसी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए त्वचा द्वारा उठाया गया कदम है। यह प्रक्रिया मेलेनिन द्वारा होती है जो चेहरे की रंगत को बनाए रखता है। जो लोग सांवले होते हैं उनके चेहरे पर मेलेनिन की मात्रा अधिक होती है तथा गोरे लोगों के चेहरे पर मेलेनिन की मात्रा कम होती है। जब सूर्य की किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं तो त्वचा ज़्यादा मेलेनिन उत्पन्न करती है जिससे त्वचा का रंग बदल जाता है। सांवले लोगों का रंग सूर्य की रौशनी में और ज़्यादा गहरा हो जाता है और गोरे लोगों का चेहरा धूप में लाल हो जाता है तथा कई बार जल भी जाता है। कुछ लोगों के चेहरे पर धूप की वजह से रंग में असमानता तथा धब्बे हो जाते हैं। इससे त्वचा सूखकर झुर्रीदार बनती है तथा आपको त्वचा का कैंसर भी हो सकता है।
गर्मियों के दिनों में महिलाएं बाहर घूमना काफी पसंद करती हैं, परन्तु सूर्य की तेज़ किरणों की वजह से उनका चेहरा खराब हो जाता है। वे सन टैन हटाने के विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करती हैं। बाज़ार में कई टैन हटाने के उत्पाद उपलब्ध हैं, परन्तु इनमें केमिकल की मात्रा ज़्यादा होने के कारण इनके चेहरे पर साइड इफेक्ट्स होते हैं।
गर्मी के मौसम के दौरान, आपकी त्वचा आसानी से काली हो जाता है। ये न हो इसलिए आपको आवश्यक निवारक उपाय करने चाहिए। यह बात सब जानते हैं की सूरज की किरणों में हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरण होती हैं जो त्वचा का रंग गहरा करते हैं। हमारी त्वचा जब चिलचिलाती धुप में खुली छोड़ी जाती है तब उस पर कार्बन जमा होने से उसका रंग गहरा दिखने लगता है । धुप की वजह से हुआ त्वचा का कालापन निकलने के लिए कुछ जल्द और असरदार उपाय
- स्क्रबिंग एक प्राकृतिक उपाय है जिससे मृत त्वचा निकलकर आपकी त्वचा निखरती है । बेसन और पानी या दूध का पेस्ट त्वचा के प्रभावित भाग पर लगाकर २० मिनट तक छोड़ दें और बाद में इसे ठंडे पानी के साथ धीरे से धो लें |
- आप अपने चेहरे पर दूध क्रीम या मलाई लगाकर पूरी रात इसे रखें | सुबह अपना चेहरा धो लें । इस तरह त्वचा को पर्याप्त नमी प्राप्त होती है और वह पुनर्जीवित महसूस करती है। दूध क्रीम केवल कार्बोनिक कणों को ही दूर नहीं करता पर त्वचा को भी हलके रंग की बनाता है। यह त्वचा की गहरी रंग की परत को हल्का होने में मदद करता है। आप इस थेरेपी को रोज कर सकते हैं और यह किसी भी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट नहीं करती है।
- बाजार में उपलब्ध प्राकृतिक हर्बल पैक चुनें। गर्मी के मौसम के दौरान ककड़ी पैक का प्रयोग त्वचा का कालापन कालने में कर सकते हैं। फेसपैक को एक चम्मच दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें । इस पेस्ट को चेहरे पर, त्वचा पर और हाथों पर लगाकर २० से ३० मिनट के लिए छोड़ दें। फेसपैक पूरी तरह सूखने पर ठंडे पानी के साथ इसे धीरे से धो लें। यह उपाय गर्मियों में आपकी त्वचा को ठंडा रखने के लिए बेहतर उपाय है । लेकिन यह उपाय रोज न करें क्योंकि यह आपकी वचा शुष्क कर देगा ।
- प्राकृतिक पदार्थ जैसे संतरे का रस, पानी और ककड़ी का रस मिलाकर वह मिश्रण अपने चेहरे पर लगायें । एक मुखौटा की तरह इसे अपने चेहरे पर लगा कर छोड़ दें । संतरे के रस में पाया जानेवाला सिट्रिक अम्ल और ककड़ी के रस का शीतल प्रभाव त्वचा का कालापन कम करता है ।
- और एक प्रकार में आप ककड़ी के रस के साथ नींबू का रस मिलाएं और काली पड़ी त्वचा पर लगायें । यह पिछले मिश्रण के रूप में ही असर दिखता है।
- शहद और ताजा संतरे का रस का एक बड़ा चमचा मिलकर एक मिश्रण तैयार करें और अपने चेहरे पर लगा दें । असर दिखने के लिए इसे कमसे कम १० या १५ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर आप गुनगुने पानी का उपयोग कर अपना चेहरा धो सकते हैं। यह मिश्रण अद्भुत परिणाम लाता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
- हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच एक बड़े चम्मच दूध में मिलाएं । इस मिश्रण में आप ताजा संतरे का रस भी मिला सकते हैं। चेहरे पर लगाकर इसे सूखने दें । सूखने पर आप ठंडे पानी से अपना चेहरा धो सकते हैं।
- छाछ का एक बड़ा चमचा और जाई का आटा या ओटमील (यह प्रयोग करने से पहले ओटमील को पीस लें ) मिलाएं और अपने चेहरे और गर्दन पर यह मिश्रण लगायें । यह मिश्रण एपिडर्मिस (बाह्यत्वाचा) को दूर करने में मदद करता है और छाछ आपकी त्वचा नरम बनाने में मदद करता है। पुरे जग में ओटमील फेसपैक सबसे अच्छा और स्थायी परिणाम देनेवाला साबित हो रहा है |
- ताजे नारियल पानी में एक कपास पैड डुबोकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगायें । इसे हाथों पर भी लगा सकते हैं | नारियल पानी को अपनी त्वचा में सोखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें । यह उपाय बेहतर और स्थायी परिणाम प्राप्त करने के लिए रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ओटमील , दही, टमाटर का रस और संतरे का रस का मिश्रण बनाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर २० से ३० मिनट के लिए छोड़ दें । यह मिश्रण आपकी त्वचा में सोखना चाहिए । मिश्रण सुख जाने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह उपाय रेशमी चिकनी त्वचा पाने के लिए एक सप्ताह में कम से कम दो बार किया जाना चाहिए।
क्रीम या लोशन या किसी भी रासायनिक आधारित उत्पादों का उपयोग करने के बजाय घर में बने उत्पादों का उपयोग करें जो किसी भी दुष्परिणाम के बिना ,बेहतर परिणाम देते हैं | अच्छा खाना खाएं, अपने स्वस्थ्य का ख्याल रखें और स्वस्थ रहें।
घरेलू नुस्खे
खीरे, गुलाबजल और नींबू के रस का फेस पैक
टैन हटाने में नींबू प्राकृतिक ब्लीच का कार्य करता है तथा मुहांसे हटाने में भी सहायता करता है। खीरे का रस तथा गुलाबजल प्रभावित भाग को ठंडक देने का काम करते हैं। इस मिश्रण को रुई की मदद से प्रभावित भागों पर लगाएं। १० मिनट प्रतीक्षा करें तथा चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।
बेसन और हल्दी का फेस पैक
इस पैक से आप अपने चेहरे की ब्लीचिंग एवं स्क्रबिंग दोनों कर सकते हैं। २ चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, १ चम्मच दूध और १ चम्मच पिसे हुए संतरे के छिलके को एक पात्र में लें और उसमें ठंडा गुलाबजल डालें। साफ़ त्वचा पर लगाएं और २० मिनट तक सूखने दें। इस पैक को हर एक दिन के अंतराल पर लगाएं। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं निकलती हैं तथा टैन भी दूर होता है।
पपीते और शहद का फेस पैक
पपीते और शहद के गुण त्वचा को जवान बनाने, उसे गोरा करने, उसे नमी देने, नरम मुलायम बनाने तथा अच्छे से साफ़ करने के लिए जाने जाते हैं। इस पैक को बनाने के लिए पके हुए पपीते के गूदे को शहद के साथ मिलाएं। इसे साफ़ त्वचा पर लगाएं तथा पानी से धोने से पहले ३० मिनट तक सूखने दें।
दलिये और मलाईदार दूध का पैक
मलाईदार दूध टैन्ड त्वचा को तथा धूप में जलने की वजह से हुए धब्बों को सुकून देने का काम करता है। दलिया एक प्राकृतिक स्क्रब है जो कि त्वचा के काले धब्बों एवं मृत कोशिकाओं को अंदर से साफ़ करता है।
टमाटर, दही और नींबू के रस का फेस पैक
यह पैक टैन्ड त्वचा से काले धब्बे एवं रंजकता हटाने में काफी लाभदायक हैं। इन तीनों उत्पादों में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा के लिए प्राकृतिक ब्लीच का काम करते हैं।
एलो वेरा, मसूर की दाल एवं टमाटर का फेस पैक
यह पैक काफी मात्रा में हुई टैनिंग को भी हटाता है तथा त्वचा की रंगत में निखार लाता है।
आलू और नींबू के रस का फेस पैक
आलू में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन एवं फाइबर के गुण होते हैं।आलू का रस टैन्ड त्वचा को साफ़ करने,काले धब्बे दूर करने एवं धूप से जली हुई त्वचा को ठीक करने के काम आता है।
स्ट्रॉबेरी और दूध की मलाई का फेस पैक
यह पैक चेहरे के टैन एवं काले धब्बों को हटाता है तथा सूरज के त्वचा पर अत्याधिक प्रभाव के फलस्वरूप हुए रंजकता और दाग धब्बों के निशानों को भी दूर करता है।
दूध पाउडर, शहद एवं बादाम के तेल का फेस पैक
दूध का पाउडर सूखी त्वचा को नमी देने में काफी अहम भूमिका निभाता है तथा सन टैन के प्रभाव को कम करने तथा तथा प्रभावित त्वचा को साफ़ करने में भी काफी लाभकारी होता है। २ चम्मच दूध पाउडर, १ चम्मच शहद तथा बादाम के तेल की कुछ बूँदें डालकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इसे चेहरे पर २० मिनट तक छोड़ दें तथा इसके बाद गर्म पानी से धो लें।
केसर और ताज़ी मलाई का फेस पैक
केसर का प्रयोग सदियों से त्वचा को चमक प्रदान करने, उसे टोन करने तथा टैन हटाने के लिए किया जाता रहा है। थोड़ा सा केसर २ चम्मच मलाई में डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। इसे सुबह अपनी उँगलियों से मिलाएं तथा अपने चेहरे पर लगाएं। २० मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें तथा इसके बाद पानी से धो लें।
आटे का फेस पैक
त्वचा पर आटा लगाने से त्वचा की रंगत में निखार आता है, काले धब्बे हट जाते हैं और गोरी त्वचा पर सूर्य की किरणों से पैदा हुई असमान रंगत और जलन भी दूर होती है। २ चम्मच आटे और पानी की मदद से एक फिसलने वाला पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे १५ मिनट तक चेहरे पर छोड़ दें और पानी से धो लें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें