गुप पॉलिसी एडीटर के जरिए ही सीडी-डीवीडी ड्राइव के इस्तेमाल पर भी रोक या उसे हाइड किया जा सकता है। पहले my computer में जाकर देखें कि आपकी सीडी-डीवीडी ड्राइव के लिए कौन-सा ड्राइव लैटर (D,E, F आदि) इस्तेमाल किया गया है। अब गुप पॉलिसी एडीटर में वही प्रोसेस दोहराएं जिसे पहले हार्ड ड्राइव के लिए इस्तेमाल किया था। यहां hide या Access restrict के लिए सीडी-डीवीडी ड्राइव के ड्राइव लैटर चुनें और apply करें।
अगर चाहते हैं कि कोई आपकी सीडी-डीवीडी ड्राइव को खोल ही न पाए (खासकर जब बच्चे उसे खोलते-बंद करते रहते हों) तो CD/DVD Drive नामक फ्री विंडोज यूटिलिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे softbureau.com/download.html से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड लिंक इस साइट पर सबसे नीचे दिखाई देगा। इसे इंस्टॉल करने के बाद आप अपनी इच्छा के अनुसार सीडी-डीवीडी ड्राइव को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। आपकी इजाजत के बिना ड्राइव का इस्तेमाल तो क्या, कोई उसे खोल तक नहीं सकेगा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें