Hindi website for useful information

DuniaWale.com is an Hindi website. this gonna help all Hindi people,

  • online hindi article writing jobs
  • मुख्यपृष्ठ

How to Protect Your Data

प्रस्तुतकर्ता preity in: computer tricks


हरकंप्यूटरयूजर चाहता है कि उसके जरूरी डेटा और इंफर्मेशन वाली कोई खास फाइल, फोल्डर या सॉफ्टवेयर आदि गलत हाथों में न जाएं। आपका निजी डेटा आपकी प्राइवेसी का अहम हिस्सा होता है। गलत शख्स के हाथ लगने पर आपके जरूरी डॉक्युमेंट्स के न सिर्फ खोले जाने बल्कि उसको कॉपी करने, बदल दिए जाने और यहां तक कि पूरी तरह डिलीट कर दिए जाने का डर भी बना रहेगा। फाइल्स और फोल्डर्स को अनजान लोगों की पहुंच से बचाने के लिए कुछ सॉफ्टवेयर्स भी बाजार में मौजूद हैं, लेकिन सुरक्षा की पहली सीढ़ी के तौर पर ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर मौजूद तरीकों को भी आजमाया जा सकता है।

कम लोग जानते हैं कि डेटा की प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए कुछ अच्छी सुविधाएं विंडोज के अंदर ही मौजूद होती हैं। आप न सिर्फ अपनी जरूरी फाइलों के डेटा आदि को पासवर्ड प्रोटेक्ट कर सकते हैं बल्कि खुद फाइल को भी अनधिकृत कॉपी-पेस्ट या डिलीट किए जाने से बचा सकते हैं। चाहें तो उन्हें एनक्रिप्ट भी कर सकते हैं जिन्हें सिर्फ अधिकृत यूजर ही पढ़ सकता है। 


डॉक्युमेंटप्रोटेक्शन
ज्यादातर लोग काम करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस यूज करते हैं जिसमें वर्ड, एक्सल, पावरप्वॉइंट आदि सॉफ्टवेयर्स शामिल हैं। इन सॉफ्टवेयर्स में फाइलों को बनाते समय ही पासवर्ड प्रोटेक्ट किया जा सकता है। इस सुरक्षा के दो स्तर हैं। आप चाहें तो बिना सही पासवर्ड डाले फाइल को खोलने पर भी पाबंदी लगा सकते हैं। उसे खोलते समय हर बार पासवर्ड मांगा जाएगा और सही पासवर्ड न दिए जाने पर एरर मेसेज दिखाया जाएगा। ऐसा भी हो सकता है कि आप फाइल को देखने की इजाजत तो देना चाहें लेकिन यह पक्का करना चाहें कि कोई उसमें कुछ बदल न पाए। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सल, पावरप्वॉइंट आदि में आप किसी एक या दोनों तरह की सुरक्षा को चुन सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2003 में किसी फाइल को पासवर्ड प्रोटेक्ट करने के लिए Tools में जाने के बाद Options पर क्लिक करें। अब खुलने वाले डायलॉग बॉक्स में Security टैब पर क्लिक करें। आपको ऊपर ही File encryption options for this document दिखाई देगा। इसके नीचे Password to open के सामने बने टेक्स्ट बॉक्स में आप अपना पासवर्ड डाल सकते हैं। Ok बटन दबाने पर आपका डॉक्युमेंट पासवर्ड द्वारा सेफ हो जाएगा। अब उस फाइल को यह पासवर्ड उपलब्ध कराने पर ही खोला जा सकेगा।

अगर आप चाहते हैं कि आपका डॉक्युमेंट तो कोई खोल ले लेकिन उसमें कुछ फेरबदल न कर सके तो उसके लिए पहले की ही तरह Tools->Options->Security से होते हुए File sharing options for this document पर जाएं। अब Password to modify के सामने दिए टेक्स्ट बॉक्स में अपना पासवर्ड डालें। Ok बटन दबाकर अपने निर्देश को स्थायी रूप से दर्ज करें और बस, लोग आपका डॉक्युमेंट खोल-पढ़ तो सकेंगे लेकिन उसमें बदलाव करने की आजादी सही पासवर्ड बताने पर ही मिलेगी। माइक्रोसॉफ्ट एक्सल 2003 और पावरप्वॉइंट 2003 में भी आप लगभग इसी तरह अपने डॉक्युमेंट्स को पासवर्ड प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 में यही प्रोसेस दोहराने के लिए सबसे लेफ्ट और सबसे ऊपर दिए गोल बटन (Ofiice Button) पर क्लिक करके मेन्यू खोलें। अब Save As पर क्लिक करें जिससे फाइल सेव करने वाला डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा। यहां लेफ्ट साइड में सबसे नीचे दिखने वाले Tools बटन पर क्लिक कर General Options मेन्यू खोलें। अब जो डायलॉग बॉक्स खुलेगा, उसमें File encryption options for this document और File sharing options for this document ऑप्शन दिखाई देंगे। फाइल को खोले जाने से रोकने के लिए पहले और उसकी सामग्री का संपादन रोकने के लिए दूसरे ऑप्शन में दिए टेक्स्ट बॉक्स में पासवर्ड डाले जा सकते हैं। पासवर्ड डालने के बाद Ok बटन दबाएं। अब आपका डॉक्युमेंट पहले से कहीं ज्यादा सेफ हो गया है।

जिपफाइलप्रोटेक्शन
अपनी फाइलों को और ज्यादा सेफ रखने के लिए उन्हें एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड जिप फोल्डर में डाला जा सकता है। इसके लिए भी जरूरी सुविधाएं विंडोज में ही मौजूद हैं। सबसे पहले वो जगह जहां चुनें आप अपनी प्रोटेक्टेड फाइलों को जिप फोल्डर में रखना चाहते हैं। उस जगह पर राइट माउस क्लिक करें। अब एक Context मेन्यू दिखाई देगा जिसमें पहले New और फिर Compressed (zipped) folder पर क्लिक करें। उस जगह पर एक कम्प्रैस्ड (जिप) फाइल बन जाएगी। आप चाहें तो इसे मनपसंद नाम दे सकते हैं। इसमें अपनी फाइलें और फोल्डर्स कॉपी पेस्ट कर ले। अब ऊपर लेफ्ट साइड पर दिखने वाले फाइल मेन्यू में दिखने वाले Add a password ऑप्शन पर क्लिक करें। छोटा सा डायलॉग बॉक्स खुलेगा, जिसमें आप अपना पासवर्ड डाल सकते हैं। सभी फाइलें पासवर्ड प्रोटेक्ट हो जाएंगी। इनमें से किसी फाइल को खोलने, कॉपी-पेस्ट करने या नाम बदलने की कोशिश करें। पासवर्ड दिए बिना आप ऐसा नहीं कर सकेंगे।

यहां दो बातों पर ध्यान दें। पहली, यह सुविधा FAT32 पार्टीशन वाली हार्ड डिस्क में नहीं मिलेगी। इसके लिए NTFS फाइल सिस्टम के पार्टीशन का यूज करना जरूरी है। वैसे आप बेफिक्र रहें क्योंकि अमूमन सभी विंडोज कंप्यूटर्स में आजकल इसी फाइल सिस्टम का प्रयोग होता है। फाइल सिस्टम चुनने से जुड़े ऑप्शंस विंडोज को इंस्टॉल करते समय मांगा जाता है। NTFS नया, ज्यादा पावरफुल और सेफ फाइल सिस्टम है। FAT32 पुराना फाइल सिस्टम है जिसकी क्षमताएं सीमित हैं। दूसरी बात यह है कि इस तरह के जिप्ड फोल्डर की सामग्री भले ही पासवर्ड प्रोटेक्टेड हो, उसके अंदर मौजूद फाइलों को देखा जरूर जा सकता है। यानी फाइलों के नाम और उनसे जुड़ी बुनियादी जानकारियां जो Properties मेन्यू के जरिए दिखती हैं। 

अगर आप अपनी फाइल को पूरी तरह अदृश्य बनाना चाहते हैं तो इस जिप्ड फोल्डर को भी एक दूसरे जिप्ड फोल्डर में डाल दें, जो खुद भी पासवर्ड प्रोटेक्टेड हो। अब ऊपरी जिप्ड फोल्डर के अंदर की सामग्री (अंदर पड़ा जिप फोल्डर) तो दिखेगी लेकिन पासवर्ड मुहैया कराए बिना उसे खोला नहीं जा सकेगा। पासवर्ड हटाना चाहें तो File मेन्यू में दिए ऑप्शन को यूज करें। 

हिडनफोल्डर
अगर आप अपने फोल्डर्स या फाइल्स को दूसरों की नजरों से बचाना चाहते हैं तो उन्हें Hidden बना दे। विंडोज एक्सपी, 2000, 2003 आदि में इसके लिए फाइल या फोल्डर पर राइट क्लिक करें और Properties में जाकर Attributes में दिए Hidden बॉक्स पर क्लिक करें। आपकी सामग्री छिप गई है। हिडन फाइलों को दिखाने या छिपाने के लिए विंडोज एक्सप्लोरर में जाकर एक और सेटिंग करनी होती है। किसी भी फोल्डर को डबल क्लिक करके खोलें। अब मेन्यू में Tools -> Folder Options -> View को सिलेक्ट करें और Hidden files and folders ऑप्शन पर जाकर बताएं कि आप Hidden फाइलों को दिखाना चाहते हैं या छिपाना। Ok बटन दबाकर अपने निर्देश को स्थायी रूप से दर्ज कर दे। विंडोज विस्टा और विंडोज सेवन में यही सेटिंग करने के लिए आपको फोल्डर खोलने के बाद Organise मेन्यू बटन दबाकर Folder and Search Options मेन्यू पर क्लिक करना होगा। अब जो डायलॉग बॉक्स खुलेगा, उसमें View टैब पर दिए Advanced Settings तक पहुंचे और Hidden files and folders सेक्शन में दिए फाइल दिखाने या अदृश्य बनाने संबंधी ऑप्शन को चुन ले। याद रहे, आपकी फाइल अस्थायी रूप से ही अदृश्य हुई है क्योंकि इसी प्रोसेस का यूज कर Show hidden files or folders पर क्लिक कर उन्हें फिर से देखा जा सकता है।

फाइलएनक्रिप्शन
विंडोज एक्सपी और उसके बाद वाले सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स में फाइलों को एनक्रिप्ट करने की क्षमता है। इसके जरिए फाइलों के डेटा को अजीबो-गरीब भाषा में बदल दिया जाता है जिसे कोई पढ़ नहीं सकता। आप चाहें तो अपनी फाइलों के लिए इस सुविधा को यूज कर सकते हैं। हालांकि एनक्रिप्टेड फाइलों को कोई और नहीं पढ़ सकता। लेकिन ऐसा उन्हीं कंप्यूटर्स पर लागू होता है जो यूजरनेम और पासवर्ड देने पर ही खुलते हैं, जैसे कि ऑफिसेज में। किसी एक यूजर द्वारा एनक्रिप्ट की गई फाइलों को कोई दूसरा यूजर नहीं पढ़ सकता। ये फाइलें मूल यूजर के नाम से कंप्यूटर पर लॉगिन किए जाने के बाद ही खोली, पढ़ीं या यूज की जा सकती है। इस सुविधा का पूरा फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आप अपना विंडोज पासवर्ड सेफ रखें।

फाइल एनक्रिप्शन का तरीका बहुत आसान है। आप जिस फाइल या फोल्डर को एनक्रिप्ट करना चाहते हैं उस पर राइट क्लिक करें और Properties को चुनें। अब General टैब में दिए Advanced बटन को दबाकर Compress or Encrypt attributes ऑप्शन में जाएं और Encrypt contents to secure data ऑप्शन को चुनें और Ok बटन दबाएं। आपकी फाइल एनक्रिप्ट हो चुकी है।

सामान्य यूजर्स की जरूरी फाइलों और डेटा को सेफ रखने के लिए विंडोज में दी गई सुविधाएं लगभग काफी हैं। अगर आपको और ज्यादा सुरक्षा इंतजामों की जरूरत है तो उसके लिए एडवांस्ड सॉफ्टवेयर्स को यूज करना होगा।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

नई पोस्ट पुरानी पोस्ट मुख्यपृष्ठ

Featuredr Topics

  • पहला पुरूष जो मां है, अजीब सुनने में लगता है, लेकिन Thomas Beatie ने ये कर दिखाया है
    किसी भी औरत के लिए मां बनना सबसे ज़्यादा खुशी का अनुभव होता है और आदमी के लिए पिता बनने की खुशी सबसे अहम होती है. अगर हम ये कहें कि किसी ल...
  • नाना पाटेकर ने सूखे से प्रभावित विधवाओं की मदद के लिए दिये 16 लाख रुपये
    थोड़े दिन पहले ही हमने एक आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया था कि बॉलीवुड के नाना पाटेकर किसानों की मौत को ले कर कितने चिंतित हैं. अगर आप उस...
  • क्रिकेट की दुनिया में नाम बनाने से पहले ये क्रिकेटर कुछ और काम कर के ज़िन्दगी गुज़ार रहे थे
    रजनीकांत के बारे में ये सब जानते होंगे कि फ़िल्मों में आने से पहले वो बस कंडक्टर थे, नवाज़ुद्दीन भी फ़िल्म स्टार बनने से पहले घाट-घाट का पान...
  • Hindi tips to control hair damage & hair loss – बालों का गिरना और नुकसान रोकने के लिए सर्वोत्तम सुझाव
    बालों का नुकसान और टूटना कई लोगों में पाया जाता है| इसके कई कारण होते हैं जैसे बालों को रंग देना, बालों को इस्त्री करना| कुछ अन्य कारण ...
  • एक 3 साल की बच्ची ने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज़, देखिए सलमान की प्रतिक्रिया
    सलमान खान ने जितनी जगह युवाओं और बुज़ुर्गों के दिलों में बना रखी है, उतनी ही बच्चों के दिलों में भी. मुंबई में रहने वाली एक 3 साल की बच्ची...
  • स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत उपयोगी है हरा धनिया
    भारतीय खानपान में हरे धनिया का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोह...
  • क्‍या होता है वेब प्रॉक्सी सर्वर
    क्‍या होता है वेब प्रॉक्सी सर्वर A +   A -    Print    Email अक्‍सर आपने अपने देखा होगा कि स्‍कूल, कॉलेज या आॅफिस में कई सारी बेवस...
  • एक ट्विटर यूज़र ने आराध्या पर बनाया Meme, जिस पर Daddy अभिषेक ने उसे लताड़ा
    बॉलीवुड सितारों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के चुटकले चलते रहते हैं, जिन्हें ये सितारे नज़र अंदाज कर देते हैं. लेकिन इस बार ट्...
  • इन 33 लोगों को कौन समझाए हर वक़्त को कैमरे में कैप्चर नहीं किया जाता
    कहते हैं सही वक़्त पर सही जगह होना आपके बहुत सारे बिगड़े काम बना देता है. लेकिन हर शख़्स इतना लकी नहीं होता. सही वक़्त तो दूर, कुछ लोग तो ...
  • एक मिसाल ऐसी भी, मुस्लिम परिवार भी मनाता है जन्माष्टमी
    एक ऐसे समय में जब हमें रोज ही सांप्रदायिक दंगे-फसादों की ख़बरें सुनने को मिल रही हों. जहां लोग एक दूसरे को मारना ही धर्म मान चुके हों, जहा...
Blogger द्वारा संचालित.

Recent posts

  • ►  2018 (2)
    • ►  जुलाई (1)
    • ►  मार्च (1)
  • ►  2016 (1)
    • ►  मई (1)
  • ▼  2015 (654)
    • ►  सितंबर (165)
    • ▼  अगस्त (456)
      • इन 21 लोगों ने ये गलतियां करके क्या सोचा था. सरदार...
      • एक झक्कास फ़ोटो Photo Bombing के बाद ऐसे हो जाती ह...
      • भारतीय जब मिल कर करते हैं जुगाड़ तो वो कुछ ऐसे दिख...
      • लगता है इन 10 Celebs का जानवरों से है कुछ पिछले जन...
      • इन 14 बंदों को देख कर आप भी यही कहेंगे कि “इन्हें ...
      • 10 ऐसी बकवास बातें जो हमें Indian Ads सिखाते हैं
      • सही मौके पर ग़लत तस्वीरों का खामियाज़ा कैसे भुगता ...
      • इन 33 लोगों को कौन समझाए हर वक़्त को कैमरे में कैप...
      • समंदर किनारे की गई मस्ती नहीं पड़ती सस्ती, बताती ह...
      • इनके ‘हेयर स्टाइल’ ने साबित कर दिया की ये लोग सही ...
      • इन 13 लोगों ने ये अतरंगी पैंटें पहन कर बहुत ज़्याद...
      • इन 7 लोगों ने साबित किया कि रहने के लिए महलों की ज...
      • घर में था किचन, किचन में थी दीवार और दीवार के पीछे...
      • इस Ghost Car को देखने के बाद आप इसमें ज़रूर बैठना च...
      • ये होटल्स अजीब ज़रूर है, पर इनमें रहने का रोमांच बि...
      • चेन ने साबित कर दिया हाथों के बिना भी आप ज़िंदगी अ...
      • राखी का दिन इन सेलेब्स के लिए होता है Exclusively ...
      • इन 14 सितारों की जिंदगी में भी हैं कुछ अनसुने सच, ...
      • बॉलीवुड सितारों के कुछ ऐसे लव-अफेयर्स और रिश्ते जो...
      • आज रक्षाबंधन मनाइये, भाई-बहन के इन खट्टे-मीठे किस्...
      • चश्मदीद की गवाही ने जसलीन कौर छेड़छाड़ मामले में फ़िर...
      • फ़िल्म तो है बाहुबली जिसमें लगी Visual Effects की ...
      • आपके घर में रखी ये 10 आम सी चीज़ें कभी भी आपकी जान ...
      • Microwave तो आपने इस्तेमाल किया ही होगा, लेकिन ये ...
      • दुनिया की 8 ऐसी रहस्यमयी जगहें जहां हम-आप चाह कर भ...
      • इनका नाम है लेडीबियर्ड, काम है क्रॉस-ड्रेसिंग, रेस...
      • भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने इस रक्षाबंदन दी महिला...
      • भाई के लिए बहन की जिंदगी से बढ़ कर कुछ नहीं. उसके ...
      • क्रिकेट की दुनिया में नाम बनाने से पहले ये क्रिकेट...
      • अब अंतरिक्ष में भी लोग उठा सकेंगे व्हिस्की का लुत्फ़
      • इस 14 वर्षीय कोरियाई किशोर के एक रात की कमाई आपको ...
      • पहला पुरूष जो मां है, अजीब सुनने में लगता है, लेकि...
      • अब अंतरिक्ष में भी लोग उठा सकेंगे व्हिस्की का लुत्फ़
      • दुनिया के 6 ऐसे एयरपोर्ट जहां से उड़ने के दौरान आप...
      • एक 3 साल की बच्ची ने सलमान खान को शादी के लिए किया...
      • जापानियों द्वारा बनाए गए इस जूते को आप अपने पैरों ...
      • हॉलीवुड के ये 10 सबसे अमीर एक्टर्स स्टार बनने से प...
      • ऑस्ट्रेलिया का एक बार जहां लड़कियां Serving Trays ...
      • बॉलीवुड के इन सितारों से सीखें सेल्फ़ी लेने का हुनर
      • अरे! बॉलीवुड सितारों के बारे में कुछ अंजानी बातें ...
      • इनके बिस्तर के नीचे से तो मगरमच्छ, अजगर और डेड बॉड...
      • प्रिंटर और प्रिंटिंग के बेहतरीन टिप्‍स और ट्रिक्‍स
      • स्‍वतंत्रता दिवस पर टिप्‍स और ट्रिक्‍स का सबसे बडा...
      • गूगल वेब लाइट से मिलेगी स्लो कनेक्शन पर फास्ट स्पीड
      • एक साथ करें 200 लोगों से ग्रुप कॉल
      • नया कंप्यूटर खरीदने से कुछ बातों पर ध्‍यान दें
      • ईमेल क्लाइंट क्या है
      • मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स ओएस चलायें अपने ब्राउजर में
      • क्‍या होता है वेब प्रॉक्सी सर्वर
      • 10 जीबी की फाइल को ईमेल के साथ अटैच कीजिये
      • जानें एडोब रीडर के बेहतरीन टिप्‍स
      • ऑनलाइन टूल्‍स का बेहतरीन संग्रह
      • गूगल इनपुट टूल से कीजिये अपनी भाषा में काम
      • कैसे लें अपने फेसबुक डाटा का बैकअप
      • क्‍या आप भी गूगल प्‍लस ईमेल नोटिफिकेशन से हैं परेशान
      • बिना जाने रीसेट कीजिये विण्‍डोज का पासवर्ड
      • तुरंत बदलिये अपना पासवर्ड और बचिये हार्टब्‍लीड से
      • गूगल के राजनीति और चुनाव पोर्टल पर लें वोट देने की...
      • विण्‍डोज XP का अन्‍त
      • 164 Skydivers ने आसमान में इकट्ठे कलाबाजी कर बनाया...
      • दिल की जगह धड़कती है ओमवती के सीने में किडनी
      • जानिए क्या है राधे मां का इतिहास और क्यों बना नया ...
      • बिना मेक-अप पत्नी को देखने के बाद दुल्हे ने मांगा ...
      • 11 दांतों की कुर्बानी देने के बाद पता चला कि असली ...
      • जयपुर के रिक्शे वाले ने 1.17 लाख रुपये लौटाकर दिखा...
      • ‘हम दिल दे चुके सनम’ की तरह एक पति ने अपनी पत्नी क...
      • बंगलुरु के इस एनाकोंडा ने उड़ाई सरकार और प्रशासन की...
      • कलियुग में भी हैं श्रवण कुमार: माता-पिता को कंधों ...
      • अपने पार्टनर को किसी और के साथ देख कर बॉलीवुड के य...
      • इन 20 फ़ोटोज़ में संजोये हुए हैं इतिहास के कुछ दुर्ल...
      • एक ट्विटर यूज़र ने आराध्या पर बनाया Meme, जिस पर D...
      • ये हैं महाराष्ट्र के दशरथ मांझी जिन्होंने अकेले का...
      • सीवर के पाइप लाइनों में किस्मत बदलने वाली चीज़ें भी...
      • इस होटल का नाम है ‘बेवकूफ़’ लेकिन यहां खाना खाने व...
      • पाकिस्तान ने दिया राहुल राम के गाने ‘मेरे सामने वा...
      • जर्मन स्टूडेंट ने फ्लैट के बजाय ट्रेन को बनाया अपन...
      • ये हैं दुनिया के शानदार 10 Elevators जिनकी सवारी आ...
      • उर्दू में लिखी गई श्री रामचरितमानस के 105 साल पुरा...
      • ये हैं दुनिया के शानदार 10 Elevators जिनकी सवारी आ...
      • 1946 से 1955 के बीच नवजात बच्चों की रेस कुछ इस तरह...
      • Whatsapp Web – Use Whatsapp in Google Chrome Browser
      • Factory Reset iphone without Password – Ultimate G...
      • How to Change Facebook Themes with Chrome Extension
      • How to Schedule SMS and Social Messages With Schemes
      • How to Post Custom Via Status on Facebook
      • Use Two Different Profile Pictures on Facebook
      • Tips to Identify Fake Facebook Account Easily
      • Selecting / Inviting All Friends
      • Making Your Profile Photo Un-clickable
      • Creating Your Own Emoticon on Facebook Chat
      • Adding Animated Custom Tabs
      • Removing Your Last Name in Your Facebook Profile
      • Prevent Fb Accounts from Being Hacked – Basic tips
      • Facebook app for Windows 8.1 Download.
      • Retrieve Deleted Facebook Messages,Photos and Videos
      • अपने फोन में एक साथ दो फेसबुक एकाउन्‍ट यूज कैसे करें
      • डेस्‍कटॉप शेयरिंग समस्‍या को दूर कीजिये इन एप्‍लीक...
      • फेसबुक और ट्विटर प्रोफाइल बनाईये और भी जबरदस्‍त इस...
      • अपना फ़ॉन्ट खुद डिजायन करें
      • सावधानी बरतिये वरना आप बन सकते हैं शिकार
    • ►  जुलाई (28)
    • ►  जून (5)

About Me

  • publisher club
  • raaz kumar

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *


Disclaimer: This website is Education purpose only, you have to verify information eighter accurate or not.

About us Contact privacy policy TOS Disclaimer