
सालों से अखरोट को प्रोटीन के स्वादिष्ट स्त्रोत के रूप में देखा जाता रहा है। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा पोषक तत्व है जो खाना बनाने में अलग अलग तरह के बेकिंग की तकनीकें इस्तेमाल करते हैं। आप अब सही मात्रा में अखरोट खाकर खुद को फिट और आकर्षक रख सकती हैं। एक अच्छा पोषक तत्व होने के साथ ही अखरोट उन सभी के लिए भोजन का अच्छा स्त्रोत है जिन्हें मधुमेह की बीमारी है।
अखरोट के प्रकार
बाज़ार में कई तरह के अखरोट उपलब्ध होते हैं। इनमें से जो सबसे प्रसिद्द प्रकार हैं वो हैं सफ़ेद अखरोट,अंग्रेजी अखरोट एवं काले अखरोट। अगर आप यूनाइटेड स्टेट्स के निवासी हैं तो अंग्रेजी अखरोट आपके लिए काफी फायदेमंद होते हैं। काले और सफ़ेद अखरोट के मुकाबले अंग्रेजी अखरोट का खोल पतला होता है,अतः लोगों के लिए इसे तोड़ना एवं खाना काफी आसान होता है। अंग्रेजी अखरोट में तेल की मात्रा कम होने के कारण इसका स्वाद भी सबसे अलग होता है। अगर आप अखरोट का प्रयोग करके अपना वज़न घटाना चाहते हैं तो सही प्रकार के अखरोट का चुनाव काफी आवश्यक है।
अखरोट से वज़न का नियंत्रण
बहुत से लोगों को अखरोट के पोषक तत्वों का पता नहीं होता तथा वे इसे बाज़ार में मिलने वाले अन्य नट्स की भाँति समझते हैं। पर यह एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि अखरोट का प्रयोग सालों से कई महिलाओं द्वारा अकिया जाता रहा है जो कि वज़न बढ़ने से परेशान हैं। यह एक बेहतरीन व्यंजन है जिसमें सही अनुपात में तांबे एवं मैंगनीज़ की मात्रा है। इसमें शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो आपके शरीर के सारे ऑक्सीडेंट्स को निकाल देते हैं और शरीर की चयापचय प्रणाली को दुरुस्त करते हैं। इस व्यंजन में वसे की काफी कम मात्रा होती है अतः आप इसे आसानी से अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं और एक सुन्दर काया प्राप्त कर सकते हैं।
वज़न घटाने लायक सही पोषक पदार्थ होने के साथ ही अखरोट का स्वाद भी काफी अच्छा होता है। इसमें ओमेगा ३ फैटी एसिड,फाइबर एवं ज़रूरी प्रोटीन होते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक हैं। अगर आप इनका थोड़ी मात्रा में ही सेवन करें तो ही आपका पेट भर जाएगा और आपको अपनी काया को लेकर ज़्यादा सोचने की भी आवश्यकता नहीं है।
कई लोग मानते हैं कि अखरोट वज़न घटाने का अच्छा उपाय है क्योंकि इसमें ओमेगा ३ फैटी एसिड,फाइबर और प्रोटीन की मात्रा होती है। अगर आप लम्बे समय से मधुमेह के शिकार हैं तो इसका सेवन करके आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप वज़न घटाने के किसी कार्यक्रम से जुड़े हैं तो आपको ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमें सही वसा की मात्रा के अलावा सही पोषक तत्व,कैलोरी तथा एंटी ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होनी चाहिए। वज़न घटाने के अलावा अखरोट उन एंटी ऑक्सीडेंट्स को भी शरीर से कम करता है जो महिलाओं में स्तन के कैंसर का कारण बनते हैं। अखरोट आपके सोने की समस्या का भी अच्छे से निदान करता है। वज़न घटाने का एक मुख्य कारक रात में अच्छी नींद लेना है और अखरोट इस मामले में आपकी मदद करता है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें