हमारी पृथ्वी में बहुत सारे ज्वालामुखी सक्रिय हैं. धरती अपने ताप को लावे के रूप में बाहर निकलाती रहती है. दरअसल पृथ्वी अपने सीने में नमी छुपाये हुए है और जब वो नमी ज़्यादा गर्मी में तब्दील हो जाती है, तब वो नमी ज्वालामुखी से लावे के रूप में बाहर निकल आती है. इस लेख में आज हम विश्वभर के कुछ ख़ूबसूरत ज्वालामुखियों के बारे में बतायेंगे.
1. Mt. Vesuvius, Italy
आप इटली को ज़ायकेदार खाने के साथ-साथ वहां की वादियों के लिए जानते होंगे लेकिन ये ज्वालामुखी भी लोगों के लिए दिल लुभाने वाला रहा है. फ़िलहाल Vesuvius National park में स्थित है. यहां के लोग इस ज्वालामुखी को ऐतिहासिक महत्व भी देते हैं. ये लावा अंतिम बार 1944 में फूटा था.
2. Mt. Fuji, Japan
ये ज्वालामुखी टोक्यो से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है. ये यहां की क्षेत्रीय सभ्यता में काफ़ी महत्व रखता है. इस ज्वालामुखी को आस-पास से पांच झीलों ने घेर रखा है. ये ज्वालामुखी जापान की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है. साल 1707 में ये अंतिम बार फूटा था.
3. Mt. Etna, Italy
यह ज्वालामुखी सिसली द्वीप पर स्थित है. इसकी चोटी बर्फ़ से ढकी हुई है. इसकी ऊंचाई लगभग 3329 मीटर है, जो यूरोप में सबसे अधिक है. यहां जाने के लिए पर्यटक जीप भी बुक कर सकते हैं. यहां जाने के लिए अप्रैल से नवंबर तक का समय सबसे उचित है. उसके बाद मौसम में बदलाव की वजह से यहां के रास्ते आपको बंद मिलेंगे. यूनेस्को भी इसे अपनी विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर चुका है.
4. Arenal Volcano, Costa Rica
1968 में यह ज्वालामुखी अंतिम बार फूटा था. और Tabacon नाम का एक शहर लगभग तबाह हो गया था. आज अगर आप बहते लावे को देखना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन गंतव्य साबित हो सकता है. पर्यटक यहां ट्रैकिंग, रॉफ़्टिंग और स्विमिंग करने के लिए आते रहते हैं. बसंत के मौसम में आप यहां की झीलों के नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं.
5. Thrihnukagigur, Iceland
यह ज्वालामुखी काफ़ी पुराना है. वैज्ञानिकों ने कयास लगाया है कि भविष्य में इसके अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है. इसके बारे में आकर्षित करने वाली बात यह है कि विश्व का यह एकमात्र ऐसा ज्वालामुखी है जिसके अंदर जाकर उसका मज़ा उठाया जा सकता है. इसके अंदर की दुनिया 120 मीटर गहरी और संकरे पत्थरों से गहराई हुई है. फ़िलहाल ये Bláfjöll Country Park का हिस्सा है.
6. Mt. St. Helens, USA
1957 में जब आख़िरी बार इस ज्वालामुखी का मुंह खुला था तो यह लगभग 57 लोगों को निगल गया था. यह अमेरिका के कुछेक सक्रिय ज्वालामुखी में से एक है. बहुतेरे पर्यटक हरेक साल यहां आते हैं. 1987 में इसके पास एक निरीक्षणकर्ताओं के लिए ऑफ़िस खोला गया, जो इससे संबंधित पल-पल की जानकारी को ध्यान में रखता हैं ताकि जान-माल के नुकसान से बचा जा सके.
7. Mt. Bromo, Indonesia
यह ज्वालामुखी दक्षिण-पश्चिम एशिया में सबसे चर्चित है. इसका नाम हिंदूओं के भगवान ब्रम्हा के नाम पर रखा गया है. इस इलाके में इससे संबंधित कई कहानियां और किस्से प्रचलित हैं. एक त्यौहार के दौरान यहां के क्षेत्रीय लोग इस ज्वालामुखी में सब्जियां और फल फेंकते हैं. सूर्योदय देखने के लिए यहां लोग देश-विदेश से आते हैं.
8. Kilimanjaro, Tanzania
किलीमंजारों अफ्रीका और दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला में से एक है. हर साल इस पर्वत पर लगभग 20,000 हज़ार लोग चढ़ाई करते हैं. किलीमंजारों एक लंबे क्षेत्रफल में फैली हुई है. इसी के चलते यहां चढ़ने में आसानी होती है. इसकी ऊंचाई लगभग 5895 मीटर है.
9. Krakatoa, Indonesia
यह ज्वालामुखी दुनिया के कुछ सक्रिय और खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक है. 1883 में इसके फूटने से बहुत तबाही हुई थी. अब तक इस इलाके में आई सुनामियों के कारण लगभग 35000 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. 1930 में यहां एक द्वीप का निर्माण किया गया, जिसका नाम Anak Krakatau है. बोटिंग के लिए यह जगह पर्यटकों की पहली पसंद है.
10. Popocatepetl Volcano, Mexico
इसे EI Popo के नाम से भी जाना जाता है. ये दक्षिण-पश्चिम मेक्सिको से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है. साल 2013 में ये ज्वालामुखी फट चुका है. इससे थोड़ी ही दूरी पर स्पेनिश भिक्षुओं का बसेरा है. फ़िलहाल इस ज्वालामुखी को यूनेस्को ने अपने विश्व धरोहर में शामिल कर लिया है.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें