
नीचे माइक्रोवेव से बने भोजन के आपके शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया है :-
२. अगर महिला और पुरुष नित्य माइक्रोवेव में पका खाना खा रहे हैं तो उनके शरीर में हॉर्मोन्स का असंतुलन पैदा हो जाएगा। इन हार्मोनल असन्तुलनों से शरीर के स्वास्थ्य आधारित कई समस्याएं पेश आएंगी।
३. माइक्रोवेव ओवन में पके खाने में खनिज,विटामिन एवं अन्य पोषक तत्वों की मात्रा कम होती जाती है। माइक्रोवेव खाने के ज़रूरी पोषण को नष्ट कर देता है तथा इन भोजनों को ग्रहण करने से शरीर को कोई लाभ नहीं पहुंचता।
४. माइक्रोवेव में सब्ज़ियों में मौजूद खनिज को कैंसर युक्त फ्री रेडिकल में बदल दिया जाता है।
५. माइक्रोवेव में पके खाने से पेट तथा आँतों में ट्यूमर हो जाता है तथा शरीर के तरल पदार्थों में कैंसर के तंतु आ जाते हैं।
६. लम्बे समय तक माइक्रोवेव में पके खाने का सेवन करने से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रोल की शरीर में मात्रा बढ़ जाती है।
७. लम्बे समय तक माइक्रोवेव ओवन में बना भोजन करने से मस्तिष्क पर भी खराब असर पड़ता है और इससे दिमाग के तंतु अलग अलग भागों में बंटकर कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करते हैं।
८. माइक्रोवेव में पका खाना काफी समय तक खाने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली तथा लसीका ग्रंथि पर भी काफी असर पड़ता है और खून के सीरम में बदलाव नज़र आता है। इससे शरीर में सफ़ेद रक्त कोशिकाओं में बढ़ोत्तरी एवं लाल रक्त कोशिकाओं में कमी आ जाती है।
९. माइक्रोवेव का खाना खाने से ध्यान लगाने में कमी,मूड का काफी बदलना तथा बुद्धि में क्षय की समस्या आती है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें