
उन्डूपुच्छ बड़ी आँतों के अंत में उतकों के समुह को कहा जाता है| जब इनका आकार बढ़ जाए तो इन्हें ऑपरेशन करके निकाल देना चाहिए| इस समुह का वैसे भी शरीर को कोई उपयोग नहीं होता और इन्हें निकालने से शरीर को हानि भी नहीं होती| अगर इसका इलाज न किया जाए तो यह फुटकर पेट की जगह में भयंकर संक्रमण फैला सकता है|
उन्डूपुच्छकी सुजन किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है पर आम तौर पर १० से ३० साल की उम्र के लोगों में यह पाई जाती है| इसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग होते हैं और बच्चों और महिलाओं में इनका निदान मुश्किल होता है|
इसका प्रमुख लक्षण होता है नाभि में दर्द होना| पहले थोडा दर्द होकर आगे जाकर यह इतना बढ़ता है की उसे सहना मुश्किल हो जाता है|
- चलने से या खाँसने से ज्यादा दर्द होता है|
- उन्डूपुच्छ का आकार बढ़ने से पेट के दाहिने भाग में दर्द होता है| यह दर्द बिमारी शुरू होने के बाद १२ से २४ घंटों के बाद होता है|
- भूक कम हो जाती है, हल्का बुखार होता है और उल्टियां होती हैं|
- पेट की परत में संक्रमण हो जाए या सुजन हो जाए तो बहुत ज्यादा दर्द होता है| अगर उन्डूपुच्छ फुट जाए तो दर्द कम होकर थोड़ी राहत मिलती है|
- इसके बाद में बुखार,उलटी, दस्त,कब्ज,गैस,पेशाब करने में दर्द, पीठ के उपरी और निचले भाग में दर्द,पेट में दर्द और भूक की कमीजैसे लक्षण दिखते हैं|
- बच्चों में दर्द सही जगह पर नहीं होता है और बड़ों में दर्द थोडा कम होता है|
परिक्षण
- आपके बताये गए लक्षणों से डॉक्टर इसकी जांच करते हैं और कुछ परिक्षण करने को कहते हैं|
- पेट की जांच किसी तरह की सुजन देखने के लिए और पेशाब की जांच किसी तरह के संक्रमण की जांच के लिए|
- पेट का सीटी स्कैन या सोनोग्राफी|
- गुदा परीक्षा से दाहिने हिस्से में मौजूद मलाशय पर किसी भी तरह की बढ़त का निदान हो सकता है।
उपचार
- ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर ऑपरेशन से उन्डूपुच्छ निकाल देंगे|
- ऐसा भी हो सकता है की उन्डूपुच्छ अच्छी स्थिति में हो और दर्द का कारण और कुछ हो तो यह भी ऑपरेशन से पता चलता है|
- ऑपरेशन के बाद आपको राहत मिलती है और १२ घंटों में आप चल सकते हैं| २ से ३ हफ़्तों में आप फिर से सामान्य तरह से काम कर सकते हैं| लैपरोस्कोप के इस्तेमाल से ऑपरेशन करने पर आप जल्दी ठीक हो सकते हैं|
- ऑपरेशन के बाद अगर आपको बुखार,उल्टी, पेशाब या उल्टी में खून दिखना, चक्कर आना ऐसी तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें