
हाइड्रोजन परॉक्साइड केवल ऐसा कीटाणुनाशक एजेंट है जिसमें पानी और ऑक्सीजन शामिल है। यह ऑक्सीकरण प्रक्रिया द्वारा रोग के कीटाणुओं और सूक्ष्मजीवों को मारता है। यह दुनिया में सबसे सुरक्षित प्राकृतिक प्रभावी प्रक्षालक (अच्छी तरह से सफ़ाई करना) पाया गया है।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड कई स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभों के लिए बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के इस्तेमाल किया जा सकता है ।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड के स्वास्थ्य लाभ
मानव शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड बनाता है। सफेद रक्त कोशिकाएं या लुकोसायट्स और उनके उप-वर्ग न्यूट्रोफिल इसे बनाते हैं जो कीटाणु, वायरस, खमीर और परजीवों के खिलाफ एक बचाव के रूप में काम करता है | यह दर्द शामक नहीं है लेकिन एक वायरलरोधी, जीवाणुरोधी और कवकरोधी एजेंट के रूप में संक्रमण के इलाज पर प्रभावी है |
एथलीट फुट
हाइड्रोजन परॉक्साइड एथलीट फुट के लिए एक अच्छा इलाज है। समान मात्रा में पानी मिलाकर पुरे पाँव पर लगायें |
दांत दर्द
इससे कुल्ला करने पर मसूड़ों की सूजन को दूर करने में मदद मिलती है।
मुहाँसों को रोकने के लिए
त्वचा के रंध्रों के अंदर कीटाणु निर्माण होने से मुहाँसे उठते हैं | हाइड्रोजन पेरोक्साइड से भीगी कपास से ऐसे रंध्रों को साफ़ करने से कीटाणु नष्ट होते हैं ।
सांस तरोताजा करना
सांस की बदबू कीटाणुओं की अतिवृद्धि का परिणाम होता है। एक गिलास पानी में १ बड़ा चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालकर उससे गरारा करने से मुंह तरोताजा होता है ।
खंगालना
शरीर के किसी भी भाग पर पुराने खमीर संक्रमण हाइड्रोजन पेरोक्साइड और गर्म आसुत जल के साथ खंगालने से हटाये जा सकते हैं |
एनीमा
हाइड्रोजन पेरोक्साइड १ कप और २० लीटर गर्म आसुत जल के साथ तैयार एनीमा बड़ी आंतों को साफ करने में फायदेमंद पाया गया है।
संक्रमण
कटना या घाव का इलाज करने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड में थोडा पानी मिलाकर घाव को भिगोकर इलाज किया जा सकता है। यह कवक और अन्य त्वचा संक्रमण, फोड़े अवसाद के उपचार में सहायक है।
पक्षी के कीटों से संक्रमण
त्वचा पर होने वाले पक्षियों के कीटकों को मारने में यह बहुत प्रभावी पाया गया है।
साइनस संक्रमण
१ चम्मच ३% हाइड्रोजन पेरोक्साइड १ कप बिना क्लोरीन पानी में मिलाकर उसे नाक स्प्रे के रूप में इस्तेमाल करने से साइनस संक्रमण से राहत मिलती है।
घाव की देखभाल
यह घाव की सफाई, मृत ऊतकों को हटाने और मुंह में अल्सर के इलाज में चिकित्सकीय उपाय है। पेरॉक्साइड छोटे घावों से खून का बहना धीमा करता है|
कान का मैल
यह हलका करके कान में डालने से मैल हटाने में मदद मिलेगी और दर्द से राहत मिलेगी।
जुकाम, फ्लू
इसके मंद द्राव से गरारा करने से जुकाम और फ्लू के कीटाणुओं को नष्ट करने और गले की सूजन दूर करने में मदद मिलेगी।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड के सौंदर्य लाभ
दांत सफ़ेद करना
३% हाइड्रोजन पेरोक्साइड के साथ नियमित रूप से कुल्ला करने से दाँतों में सफेदी आती है, कीटाणु कम होते हैं, मसूड़ों की सूजन कम होती है और मुह में ताजगी मिलती है ।
नाखून चमकाना
यह सुस्त नाखूनों को चमकाता है और नेल पॉलिश की वजह से पड़े दागों को दूर करने में मदद करता है |
माउथवाश
यह एक बहुत प्रभावी और सस्ती माउथवॉश है |
टूथपेस्ट
हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा का मिश्रण अच्छा टूथपेस्ट है ।
सौंदर्य उपकरण को पुनर्जीवित करना
इसे ब्रश, कंघी और टूथब्रश को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
बालों को रंग हल्का करना
यह विरंजन एजेंट है और बालों का रंग हल्का करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हल्के भूरे रंग के, झक्की बालों को प्राकृतिक रंग देता है । रंग बदलने की प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है |
कॉन्टेक्ट लेंस
लेंस साफ करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। यह लेंस को कीटाणुरहित कर संवेदनशील आंखों को आराम देता है ।
निष्कर्ष
शुद्ध हाइड्रोजन पेरोक्साइड १९वीं सदी में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता था | अस्थमा, हैजा, उपदंश, टाइफाइड बुखार, तपेदिक, अल्सर और काली खांसी में इसका उपयोग किया जाता था । हाइड्रोजन पेरोक्साइड बिलकुल सुरक्षित है यह बात अमरीका के कृषि विभाग द्वारा अनुमोदित की गयी थी । २०वीं सदी में इसका महत्व कम हो गया था | पर अब लोग फिर एक बार इसका महत्व जानने लगे हैं | हाइड्रोजन पेरोक्साइड से उपचार आधुनिक समय में ऑक्सीजन थेरेपी के नाम से जाना जाता है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें