चावल का प्रयोग प्राकृतिक रूप से सौंदर्य प्रदान करने के लिए सदियों से जापान में किया जाता रहा है। इससे त्वचा नरम, मुलायम और सुन्दर होती है। चावला के विभिन्न भाग त्वचा को नमी देने, एक्सफोलिएट करने तथा सुकून देने के लिए जाने जाते हैं। चावल त्वचा को कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है।
भारतीय लोग अपने खानपान में चावल का काफी प्रयोग करते हैं। खासतौर पर पूर्वी और दक्षिणी भाग में मुख्यतः चावल का ही आहार ग्रहण करते हैं। चावल का प्रयोग सौंदर्य को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है।
चावल और सौंदर्य
चावल के पाउडर तथा चोकर का मिश्रण त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालने तथा त्वचा को सुन्दर और मुलायम बनाए रखने के लिए एक स्क्रब की तरह काम करता है।
आप त्वचा को चमकदार और दमकता हुआ बनाने के लिए चावल के मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। यह त्वचा की कोशिकाओं की बढ़त और उन्हें दुबारा उगाने में, त्वचा को नमी देने में, कोलेजन की मात्रा बढ़ाने में तथा त्वचा का खिंचाव दुरुस्त रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
चावल का स्टार्च मेकअप में भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह अतिरिक्त तेल को सोख लेता है। चावल के पाउडर का प्रयोग त्वचा के रोमछिद्रों को बंद करने के लिए किया जाता है।
चावल के मास्क्स
चावल और शहद का मास्क
यह सबसे आसान चावल का मास्क है। इसे बनाने के लिए चावल के पाउडर तथा शहद को मिलाएं। त्वचा को एक सौम्य साबुन से धोने के बाद चेहरे पर इस मिश्रण को लगाएं। इसे पूरी तरह सूखने के लिए छोड़ दें। चेहरे को २० मिनट बाद ठन्डे पानी से धो लें।
चावल और दूध का मास्क
एक कप चावल पकाएं। इससे पानी निकाल लें तथा इसे पीसकर इसमें एक कप दूध और शहद की कुछ बूँदें मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट की एक मोटी परत चेहरे तथा गले पर लगाएं। इसे सूखने दें तथा उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
चावल और पत्तागोभी का मास्क
यह प्राकृतिक घरेलू मास्क मिश्रित त्वचा के ऊपर काफी फायदा पहुंचाता है। एक कप चावल को उबले पानी में दो घंटों तक भिगोकर रखें। अब पत्तागोभी के पत्तों और भिगोये हुए चावल को एक ब्लेंडर में डालकर एक महीन पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट की एक मोटी परत गले और चेहरे पर लगाएं तथा १५ मिनट के लिए छोड़ दें। इसे गर्म पानी से धो लें।
चेहरे को चमकदार बनाने के तरीके
१. २ चम्मच कच्चे चावल लें और इसे एक पात्र में रखें।
२. चावल से सारी गन्दगी धोकर निकाल दें।
३. चावल में साफ़ पानी डालें तथा इस पात्र को ढक दें।
४. इसे २० मिनट तक इसी तरह रखें जब तक कि चावल पात्र में अच्छे से बैठ ना जाए।
५. अब इस दूधिया रंग के पानी को जमा करने वाले पात्र में डालें।
६. चावल के इस पानी का प्रयोग चेहरा धोने के लिए करें।
७. चावल के इस पानी को चेहरे पर तब तक रखें, जब तक ये अच्छे से सूख ना जाए।
८. एक बार सूख जाने पर चावल के पानी की एक और परत चेहरे पर लगाएं।
इस पानी के चेहरे पर सूखते ही इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल त्वचा के रोमछिद्रों द्वारा सोख लिए जाते हैं। एक बार इसे धो लेने पर आप हाथ से छूकर अपनी त्वचा की नर्माहट का अनुभव कर सकती हैं। आप अब जैविक मेकअप से चमकदार और गोरी त्वचा पा सकती हैं। लोग विभिन्न प्रकार के चावल का सेवन करते हैं। आप चेहरे में निखार लाने के लिए किसी भी प्रकार का चावल प्रयोग में ला सकती हैं।
चावल का फेस वाश
अगर आपका चेहरा बेजान हो गया है तो चेहरे में चमक लाने की दरकार है। चावल का प्रयोग करके आप चेहरे पर चमक ला सकते हैं। आपको हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल करने की कोई आवश्यकता नहीं है और चावल का प्रयोग करके ही आप दमकती त्वचा प्राप्त कर सकते हैं। चावल के पानी में रुई के फाहे डुबोकर त्वचा पर लगाएं तथा चेहरे को चमकदार बनाएं।
फायदे
१. इससे चेहरे में कसावट आती है।
२. इससे आपकी त्वचा मुलायम हो जाती है।
३. यह रोमछिद्रों को छोटा कर देता है।
४. त्वचा को चमकदार बनाने का ये किफायती तरीका है।
५. यह आपकी त्वचा को सूरज की रौशनी से बचाता है।
६. यह आपको गोरा बनाता है।
७. त्वचा को ताज़गी देता है।
८. यह एक प्राकृतिक जैविक क्लीन्ज़र की भूमिका निभाता है।
इस क्लीन्ज़र को हाथों की मदद से त्वचा पर लगाने से हाथ भी मुलायम हो जाते हैं। अगर आपकी त्वचा बेजान और टैन्ड है तो चावल का यह क्लीन्ज़र आपको दमकती त्वचा से नवाज़ता है।
चावल के स्क्रब्स
चावल और शहद का स्क्रब
यह स्क्रब त्वचा को साफ़ करने, उसे निखारने तथा एक्सफोलिएट करने में काफी अहम भूमिका निभाता है। शहद त्वचा को मॉइस्चराइस करता है और मृत कोशिकाओं को हटाता है। यह सन टैन तथा एक्ने की समस्याओं से भी निजात दिलाता है।
चावल के आटे और बेकिंग सोडा का स्क्रब
यह तैलीय त्वचा के लिए एक बेहतरीन स्क्रब है। सोडा मृत कोशिकाओं को प्रभावी तरीके से निकालता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए चावल के पाउडर, शहद की कुछ बूंदों तथा बेकिंग सोडा को आपस में मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर २ से ३ मिनट तक रगड़ें और फिर पानी से साफ़ कर लें।
टमाटर और चावल का स्क्रब
यह स्क्रब सफ़ेद और काले धब्बों को त्वचा से हटाता है। इस पेस्ट को बनाने हेतु आधे घंटे तक चावल को भिगोकर रखें। फिर इसे पीसकर इसका महीन पेस्ट बनाएं तथा इसमें मैश्ड टमाटर मिलाएं। इस मिश्रण से त्वचा को स्क्रब करें और फिर धो दें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें