आपको ये तथ्य अच्छी तरह से पता होगा की शरीर की त्वचा हर रोज झडती है| हर घंटे आपके शरीर से कम से कम ३० से ४० हजार कोशिकाएं झडती हैं| त्वचा के उपरी स्तर पर हमेशा नई त्वचा बनती रहती है|
त्वचा की उपरी परत से मृत कोशिकाएं निकालना जरुरी है| कुछ लोग यह तरीका अपनी त्वचा को उजला बनाने के लिए अपनाते हैं और कुछ लोग मुंहासे कम करके त्वचा मुलायम करने के लिए|
त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाना
नहाने के बाद प्राकृतिक रेशों से बना ब्रश इस्तेमाल करना
नहाने के बाद मृत कोशिकाएं निकालने के लिए प्राकृतिक रेशों से बना ब्रश इस्तेमाल करें| ब्रश से गोलाकार रूप में त्वचा धीरे से रगड़ें| पैरों से शुरू करके छाती तक, फिर हाथों पर और पीठ पर रगड़ें|
नहाने के दौरान लूफा से रगड़ना
लूफा इस्तेमाल करके आप नहाते हुए मृत कोशिकाएं हटा सकती हैं| अच्छी किस्म के लूफा प्राकृतिक स्पंज से बनते हैं जिस कारण त्वचा पर खुजली नहीं होती| लूफा की जगह आप दस्ताने भी इस्तेमाल कर सकती हैं | ये दोनों चेहरे पर इस्तेमाल न करें|
मृत कोशिकाओं के लिए स्क्रब
ऐसा स्क्रब खरीदें जिसमे नमक, चीनी जैसे पदार्थ पकडे जा सकें|
शरीर को गिला करने के बाद स्क्रब से त्वचा को रगड़ें| इस उपाय के दौरान गर्म पानी का इस्तेमाल करें|
स्क्रब से गोलाकार रूप में त्वचा को रगड़कर फिर पानी से धो डालें| ३ से ७ दिनों तक यह उपाय करें|
चेहरे से मृत कोशिकाएं हटाना
संवेदनशील त्वचा के लिए उपाय
- सौम्य क्लेंसर का इस्तेमाल करें|
- एक कपडा लेकर उसे गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें|
- यह कपडा अपने चेहरे पर १ से २ मिनट के लिए रखें|
- इस कपडे पर थोडा क्लेंसर डालकर २ मिनट के लिए गोलाकार रूप से चेहरे को नाक से शुरू करके माथे की ओर धीरे से रगड़ें|
- फिर चेहरा पानी से धोकर सुखा लें|
- अंत में सौम्य मॉइस्चराइजर लोशन लगाएं|
सामान्य त्वचा के लिए उपाय
- सौम्य फेशियल स्क्रब खरीदें जिसमे चीनी या जोजोबा हो|
- थोडा स्क्रब चेहरे पर लगाकर गोलाकार रूप से रगड़ें|
- सौम्य ब्रश और सौम्य साबुन से त्वचा साफ़ कर लें|
- ग्लाय्कोलिक मास्क चेहरे पर इस्तेमाल करें जिसमे अल्फ़ा हाइड्रोक्सी और बीटा हाइड्रोक्सी आम्ल होते हैं|
- यह मास्क हर रोज लगाया जा सकता है|
- इस उपाय के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं|
तैलीय त्वचा के लिए उपाय
- हर दिन के उपाय के लिए फेशियलस्क्रब या ब्रश इस्तेमाल करें|
- दवाइयों की दुकानों पर उपलब्ध ग्लाय्कोलिक पैड इस्तेमाल करके त्वचा से अतिरिक्त तेल हटायें|
- फिर मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन इस्तेमाल करें|
प्राकृतिक तरीके इस्तेमाल करें
शरीर की उपरी सतह पर मौजूद मृत कोशिकाएं रंध्रों को अवरोधित करती हैं और मुंहासे बनते हैं| कई कीटाणु इस मृत त्वचा पर पलते हैं और त्वचा का संक्रमण होता है| कोई मलम लगाने से पहले त्वचा से मृत कोशिकाएं हटायें|
तैलीय त्वचा के लोगों के लिए अधिक देखभाल जरुरी है| रोज का प्रदुषण यह समस्या बढाता है|
शहद से बने चेहरे के स्क्रब
- शहद त्वचा का गहराई से पोषण करता है| १ बड़ा चम्मच जई, १ छोटा चम्मच शहद और १ छोटा चम्मच दही अच्छी तरह से मिलाएं| यह स्क्रब चेहरे पर लगाएं| शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर और कीटाणुरोधक है| दही से त्वचा के रंध्र साफ़ होकर खुल जाते हैं| दही का लैक्टिक आम्ल त्वचा के फोड़े मिटाता है| जई का खुरदरापन त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाता है| यह मिश्रण ज्यादा गाढ़ा न बनाएं जिससे त्वचा का प्राकृतिक तेल निकल जाएँ|
- शहद में खाने का सोडा और नींबू का रस मिलाकर उसका काढ़ा बनाएं| यह तैलीय त्वचा के लोगों के लिए उपयोगी है| नींबू का सिट्रिक आम्ल और खाने के सोडे के क्षारीय गुण एक दुसरे को मिटाते हैं पर यह त्वचा के लिए अच्छे किस्म का विरंजन प्रदान करते हैं| १ बड़ा चम्मच शहद, आधा छोटा चम्मच नींबू का रस और आधा छोटा चम्मच खाने का सोडा मिलाएं| खाने का सोडा अपनी त्वचा पर लगाने से पहले थोड़ी त्वचा पर एलर्जी के लिए आजमायें| अगर कोई तकलीफ न हो तो यह मिश्रण पुरे चेहरे पर लगाएं|
- शहद, जैतून का तेल और ब्राउन शुगर मिलाकर चेहरे का मास्क बनाया जा सकता है| यह मिश्रण सुखी त्वचा पर इस्तेमाल किया जाता है|
- बादाम की पाउडर और शहद का मिश्रण भी इसी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है|
शहद से बने स्क्रब इस्तेमाल करने से पहले उंगलियाँ साफ़ सुथरी हों| त्वचा गोलाकार रूप में रगड़ी जानी चाहिए| ठोड़ी से शुरू करके माथे की ओर धीरे से स्क्रब लगाएं| कई सौंदर्य विशेषज्ञ स्क्रब लगाने से पहले स्टीम बाथ लेने की सलाह देते हैं| मिश्रण को चेहरे पर २ से ३ मिनट तक रखें| फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ़ करें| फिर चेहरे पर ठंडा पानी छिडकें| नर्म और साफ़ तौलिये से चेहरा पोछ लें| उपाय से पहले बालों को पीछे बांधकर रखें|
- नींबू के रस से बना चेहरे का स्क्रब : अंडे का सफ़ेद भाग, समुद्री नमक और नींबू का रस मिलाकर चेहरे का स्क्रब बनायें| नींबू का सिट्रिक आम्ल सभी कीटाणुओं को मारता है| अंडे में प्रोटीन और वसा होता है| समुद्री नमक से त्वचा को पोषण मिलता है| अगर अंडे की बू और चिकनाहट से आपको परहेज हो तो अंडा इस्तेमाल न करें|
- फलों से बना चेहरे का स्क्रब ककड़ी से बनी पेस्ट चेहरे के लिए अद्भुत स्क्रब है| ककड़ी चेहरे पर ठंडक लाती है और त्वचा को पोषण देती है| हिसालू या स्ट्रॉबेरी को मसलकर उसमे बादाम, चीनी या जई का मिश्रण चेहरे के स्क्रब जैसे इस्तेमाल किया जा सकता है|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें