प्रोटीन का स्त्रोत
कैल्शियम
बच्चों की हड्डियां बढ़ाने के लिए तथा बड़ों की हड्डियां मज़बूत बनाने के लिए कैल्शियम काफी आवश्यक है तथा दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है। यह दांतों को सड़न से भी बचाता है तथा दांतों की जड़ों को मज़बूत बनाता है।
वज़न घटाने में सहायक
ज़्यादातर लोग जब वज़न घटाने की प्रक्रिया में भाग लेते हैं तो वे अपने खानपान से दूध को हटा लेते हैं। पर शोधों से साबित हुआ है कि जो व्यक्ति चर्बी मुक्त दूध पीता है वह दूध को बिलकुल ही न ग्रहण करने वाले व्यक्ति की तुलना में अपना वज़न तेज़ी से घटाने में सफलता प्राप्त करता है।
तनाव कम करने वाला पेय पदार्थ
सोने से पहले एक गिलास दूध पीने से सारे दिन का तनाव हटाने में काफी हद तक सहायता मिलती है। यह मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है तथा नसों को काफी सुकून प्रदान करता है।
दूध के सौन्दर्यवर्धक गुण
दूध, जिसमें कई तरह के पोषक पदार्थ, प्रोटीन और मिनरल पाए जाते हैं, त्वचा को अंदरूनी तौर से सुन्दर बनाता है। रोज़ाना दूध पीने से त्वचा को काफी फायदा मिलता है।
त्वचा में चमक
दूध, बादाम के पाउडर और नींबू के रस को मिलाकर एक फैलने वाला पेस्ट बनाएं। इसे त्वचा पर अच्छे से लगाएं और १५ से २० मिनट बाद धोकर त्वचा को चमकदार बनाएं।
त्वचा का गोरापन बढ़ाए
अगर आप त्वचा को गोरा करने वाली क्रीम का इस्तेमाल करके थक गए हैं तो एक आसान और स्वास्थ्यवर्धक फेस पैक का प्रयोग करें। कच्चे दूध में ४ से ५ बादाम रात भर भिगोकर रखें, इन्हें पीसें तथा चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक का नियमित इस्तेमाल करने से आपको गोरी रंगत की प्राप्ति होगी।
रूखे बालों का इलाज
अगर आपके बाल रूखे और सूखे हैं तो बालों में दूध लगाएं और सिर धोने से पहले बालों में १० मिनट तक मसाज करें। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा तथा वे नरम तथा रेशमी बनेंगे।
त्वचा को नरम मुलायम बनाने का उपचार
नरम और गोरी त्वचा पाने के लिए चेहरे और गले पर कच्चा दूध लगाएं। इसे कुछ देर तक सूखने दें तथा उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें