बालों पर जैतून के तेल के फायदे
सूखे बाल
जैतून के तेल का हेयर मास्क १
सामग्री
- ५ चम्मच जैतून का तेल
- १ चम्मच शहद
बनाने की विधि
एक पात्र में ५ चम्मच जैतून का तेल और १ चम्मच शहद डालें पर इसे सीधे गर्म न करें बल्कि इस पात्र को एक अन्य पात्र में रखें जिसमें पानी भरा हो और वह उबल रहा हो। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और १ से २ मिनट तक सिर की मालिश करें। अब इसे ३० मिनट तक छोड़ दें और फिर एक सौम्य शैम्पू और सादे पानी की मदद से इसे धो लें।
जैतून के तेल का हेयर मास्क २
सामग्री
- ३ चम्मच जैतून का तेल
- १ अंडे का पीला भाग
- आधा चम्मच शहद
बनाने की विधि
एक पात्र में अंडे के पीले भाग.शहद एवं जैतून के तेल को डालें और अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को अपने सिर,बालों के सिरे एवं जड़ों तक लगाएं। इसे २० मिनट तक छोड़ दें और फिर अपने अपने शैम्पू की सहायता से इसे अच्छे से धो लें। यह हेयर मास्क बालों का सूखापन हटाने में सहायता करता है और खराब बालों को ठीक भी करता है। यह आपके बालों में चमक लाकर उसे नरम मुलायम बनाता है।
घुंघराले एवं काफी उलझे बालों को ठीक करने एवं उनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए जैतून का तेल सबसे बेहतरीन उत्पाद है। अपने बालों को कंघी करने से पहले बालों में थोड़ा सा जैतून का तेल लगाएं। यह बालों को झट से सुलझाने में आपकी काफी मदद करता है और आपके बेजान बालों में चमक भी भरता है। ध्यान रखें कि बालों में ज़्यादा तेल ना लगाएं क्योंकि इससे बाल ज़्यादा तैलीय और चिपचिपे हो जाते हैं।
त्वचा पर जैतून के तेल के फायदे
काफी मात्रा में सूखी त्वचा को ठीक करने के लिए जैतून के तेल से अच्छा माध्यम कोई नहीं है। यह त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करता है और उसे सुन्दर और मुलायम बनाता है।
1. बराबर मात्रा में जैतून के तेल और शुद्ध पानी को लें,इन्हें एक जार में भरें और ढक्कन से इसका मुंह बंद कर लें। अब इसे अच्छे से मिलाने के लिए इस जार को अच्छे से हिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और १० से १५ मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
2. जैतून के तेल और नाशपाती का प्रयोग करके एक महीन पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे २० मिनट तक रहने दें और फिर पानी से धोकर चेहरे को तरोताज़ा बनाएं।
3. २ चम्मच जैतून के तेल को १ अंडे के पीले भाग एवं आधे चम्मच शहद के साथ डालें।इन सारे पदार्थों को अच्छे से मिलाकर इनका एक महीन मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण लगाएं और १५ से २० मिनट तक रहने दें। इस मिश्रण को गुनगुने पानी से धो लें और फिर अच्छे से पोंछ लें। यह मास्क चेहरे के सांवलेपन को कम करने में काफी असरदार है और यह त्वचा के प्राकृतिक टोन को बनाएरखता है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें