चेहरे पर कुछ बदलाव करके उसे और आकर्षक बनाया जा सकता है| कुछ लोगों के चेहरे में कई आकर्षक पहलु होते हैं पर उनकी सही देखभाल न हो तो ऐसे लोग एक समुह में बिलकुल भी दिखाई नहीं देते| आपको अपने माता पिता से भी सौंदर्य गुण प्राप्त होते हैं पर चेहरे और त्वचा की सही देखभाल न हो तो यह सौंदर्य गुण लुप्त हो जाते हैं| ऐसे कुछ सुझाव यहाँ दिए गए हैं जो आपके सौंदर्य को निखार देंगे|
सुंदर दिखना यह कम से कम समय में होना चाहिए| ज्यादा समय इस बात पर खर्च न हो और यह काम आसान हो तो आप कुछ ही समय में सुंदर और आकर्षक दिख सकती हैं|
- पानी: हर रोज ज्यादा पानी पियें| इससे आपकी त्वचा स्वस्थ रहने में मदद होती है| काम के टेबल पर पानी की बोतल रखें और नियमित रूप से वह पानी पीते रहें| कॉफ़ी या सोडा की जगह हर्बल चाय पियें| त्वचा से पानी जल्दी निकलता है इसलिए ज्यादा पानी पियें|
- चमकी का प्रयोग: आँखों की अंदरुनी जगह पर, गालों पर और भवों पर चमकी लगाने से सौंदर्य बढ़ता है|
- ताजा करें:टोनर से भरा स्प्रे इस्तेमाल करके मेकअप के निचे की त्वचा में नमी बनाए रखें|
- नींद: दिन में ज्यादा न सोयें| पर कम समय की झपकी लेने से त्वचा अच्छी दिखती है| दिन में सोते समय आधे घंटे से कम सोयें|
- सीधे खड़े रहें: खड़े रहते समय सीधे खड़े रहें| कंधे झुकाकर खड़े रहने का मतलब आत्मविश्वास की कमी होता है| सीधे खड़े रहने से आपके पहने कपडे भी आपके शरीर पर लटकते नहीं हैं|
- आँखों का काजल: घर से बाहर जाने से पहले काजल लगाना न भूलें| काजल लगाने से आँखों का सौंदर्य निखरता है| काजल की दोहरी परत से आँखें सुंदर दिखती है|
- चेहरे पर भड़कीला लाल या बैंगनी रंग का ग्लॉस लगाएं जो बेशक कई लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा|
सौंदर्य बढाने के लिए सर्वोत्तम सुझाव
सफाई करें
सबसे पहले चेहरे से धुल मिटटी साफ़ करें| दिन में कम से कम २ बार चेहरा साफ़ करें| सुबह जागने के बाद एक बार क्लेंसर से चेहरा साफ़ करें| इससे आप ताजा महसूस करेंगी| आपको दिन भर में बाहर काम करते हुए धुल मिटटी का सामना करना पड़ता है| घर लौटने पर आप कोई अच्छा क्लेंसर या फेस वाश इस्तेमाल करके चेहरा साफ़ करें| गहराई से सफाई करना जरुरी है क्योंकि चेहरे पर धुल और मेकअप जम जाता है और त्वचा के रंध्र बंद हो जाते हैं|
सौंदर्य बढ़ाना
आजकल महिलाओं को किसी भी तरह के काम के क्षेत्र में सुंदर दिखना आवश्यक होता है| कई बार आपके दिखने पर आपके कई काम सफलतापूर्वक हो सकते हैं| अपनी त्वचा पर हर रोज मॉइस्चराइजर लगाएं जिससे वह रुखी और सुस्त न दिखे| नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाएं| बाहर जाने से पहले हल्का मेकअप करें|
बाल बनाना
बालों की सही रचना से आपका सौंदर्य और बढ़ता है| कई महिलायें बस बाल काटने हैं इसलिए काटते हैं| अगर आपको सुंदर दिखना हो तो बालों की सही रचना आवश्यक होती है| बालों के स्टायलीस्ट से आप अपने चेहरे पर जंचे ऐसी बालों की रचना जान लें| बाल पकने पर उन्हें प्राकृतिक रंगों से रंगें| बालों पर गर्मी इस्तेमाल करके बालों की रचना करना बालों को हानि पहुंचाता है|
चेहरे से मृत त्वचा निकालना
कुछ मौसमों में त्वचा रुखी हो जाती है| चेहरे से रुखी त्वचा निकालने से चेहरे का सौंदर्य निखरता है| बाजार में ऐसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं जो इसमें काम आ सकते हैं| घर पर बनाएं गए तरीकों से भी मृत त्वचा निकालकर आपकी त्वचा काफी समय तक उजली दिख सकती है| दूध की पाउडर में १ चम्मच चीनी और शहद मिलाएं| उसमे थोडा पानी मिलाकर उसे तरल बनाएं| चेहरे पर यह मिश्रण लगाकर सौम्य रूप से चेहरे की त्वचा रगड़ें| ऐसा करने से मृत त्वचा प्राकृतिक रूप से निकल जायेगी|
सौंदर्य का सही प्रदर्शन
अभी जब आपको सौंदर्य बढाने के तरीके पता चले हैं तो इस सौंदर्य का सही प्रदर्शन भी जरुरी होता है| सौंदर्य तब बढ़ता है जब आप घर से बाहर निकलें, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलें और उनमे घुलमिल जाएँ| वह आपकी सौंदर्य की तारीफ़ करेंगे जिससे आपको ख़ुशी होगी और आपको अंदरूनी समाधान भी मिलेगा|
आराम करें
जब आप तनाव में हो तब आपके चेहरे से सारी खूबसूरती दूर हो जाती है| आपने कितना भी मेकअप लगाया हो पर काम के तनाव से उसका कोई लाभ नहीं होता| इसीलिए आपको थोडा आराम करना जरुरी है| हर रोज के काम के दौरान कम से कम आधे घंटे का आराम लें| इस आधे घंटे में आपके बाल ठीक करें, कपडे और मेकअप सही करें जिससे आपका सौंदर्य बढ़ने में मदद मिलेगी| गहरी साँसे लेने से भी आपमें उर्जा भर जायेगी और तनाव दूर हो जाएगा|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें