कई लोगों को काले धब्बों की समस्या होती है। ये हॉर्मोन्स में परिवर्तन या फिर सौंदर्य प्रसाधनों के ज़्यादा इस्तेमाल करने से होता है। पर अब आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अब चेहरे, नाक और त्वचा के अन्य भागों पर आने वाले काले धब्बों से लड़ने के लिए कई घरेलू नुस्खे उपलब्ध हैं।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा काले धब्बे हटाने का एक बेहतरीन नुस्खा है। यह काले धब्बों के साथ साथ एक्ने का भी उपचार करता है। यह आपकी त्वचा को साफ़ करके आपके चेहरे को गन्दगी से मुक्त करता है।
२ चम्मच बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे काले धब्बों वाले भाग पर लगाएं और इसे २ से ३ मिनट तक त्वचा पर रखें। इसके बाद इसे धो दें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में २ से ३ बार करने पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
हल्दी
हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण त्वचा की कई समस्याओं से आपको निजात दिलाते हैं। यह सामान्य जलने से लेकर काले धब्बों और एक्ने के दागों को भी दूर करता है। एक चम्मच हल्दी के पाउडर को पर्याप्त मात्रा में पुदीने के रस के साथ मिलाएं। इसे प्रभावित भाग पर लगाएं तथा कुछ मिनटों तक सूखने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
दालचीनी
दालचीनी का प्रयोग काले धब्बों को रोकने तथा ठीक करने के लिए किया जाता है। एक चम्मच दालचीनी पाउडर, नींबू के रस की कुछ बूंदों और आधे चम्मच शहद को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को काले धब्बों वाले भाग पर लगाएं तथा सारी रात के लिए छोड़ दें। अगले दिन सुबह अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। इस विधि से काले धब्बे काफी आसानी से दूर होते हैं। इस विधि का प्रयोग हर दस दिन के बाद करें।
दलिया
एक पात्र में एक चम्मच शहद लें तथा इसमें ३ चम्मच टमाटर का रस तथा २ चम्मच दलिये का पाउडर मिलाएं। इन तीनों उत्पादों को अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर स्क्रब करें। इसे ५ से १० मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद धो लें। इस विधि का प्रयोग हफ्ते में एक बार करें। इससे कुछ ही महीनों में काले धब्बे आपके चेहरे से दूर हो जाएंगे। वैकल्पिक तौर पर २ चम्मच दलिया, ३ चम्मच दही, आधा चम्मच नींबू के रस तथा १ चम्मच जैतून के तेल का मिश्रण तैयार करें। इन्हें अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ मिनट तक रहने दें तथा गुनगुने पानी से धो लें।
नींबू का रस
नींबू में मौजूद एस्ट्रिंजेंट के गुण ना सिर्फ दाग को हल्का करते हैं, बल्कि काले धब्बे दूर करने में भी सहायता करते हैं। साथ ही साथ नींबू के रस में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व त्वचा को साफ और दाग मुक्त बनाते हैं। एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू के रस का पेस्ट बनाएं तथा इसमें एक चुटकी नमक डालें। इन सबको अच्छे से मिलाएं तथा काले धब्बे वाले भाग में ऊपर की ओर लगाएं। वैकल्पिक तौर पर नींबू के रस की कुछ बूंदों को दूध और गुलाबजल के साथ मिलायें तथा इनसे त्वचा का क्लीन्ज़र बनाएं। इस क्लीन्ज़र का प्रयोग रोज़ाना दो हफ़्तों तक करें और फर्क देखें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें