
त्वचा पर लगी चोट या खरोंच त्वचा के अंदर की छोटी रक्त वाहिनियों के कटने से उभरती है। ये चोट गिरने से,ठोकर लगने से या किसी बड़े आघात के पश्चात लगती है। कुछ समय तक आप अपने शरीर के चोट लगे भाग पर काले या नीले निशान देख पाते हैं जो कि शरीर पर आघात की निशानी है। ये चोट प्राकृतिक रूप से ठीक हो जाती है पर आप कुछ पद्दतियों का प्रयोग करके चोट को कम करने का तथा प्रक्रिया को तेज़ करने का प्रयास कर सकते हैं। पहले उपचार के तौर पर आप चोट लगे स्थान पर बर्फ लगा सकते हैं। इससे रक्त का संचार कम होता है और त्वचा थोड़ी कम बेरंग होती है। आप शरीर की चोटों पर कोई क्रीम लगाकर भी उसे ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं।
त्वचा के घाव ठीक करने के नुस्खे
१. बर्फ लगाएं
चोट लगी जगह पर बर्फ लगाने से रक्त वाहिकाओं से रक्त का संचार कम होता है। बर्फ के पानी में एक तौलिये को डुबोएं और चोट वाले भाग पर १० मिनट तक रखें। ध्यान रखें कि ज़्यादा देर तक तौलिये को घाव पर ना रखें क्योंकि इससे आपकी अंदरूनी त्वचा ज़्यादा ठंडी हो जाएगी।
२. इलास्टिक बैंडेज का प्रयोग करें
अगर घाव आपके हाथ या पैर पर हुआ है तो आप वहां इलास्टिक बैंडेज लगा सकते हैं। इससे अंदरूनी कोशिकाएं दब जाएंगी जिससे खून का बहना रूक जाएगा।
३. घाव में रक्त का संचार कम करें
हाथ या पैरों में लगी चोट में रक्त का संचार कम करने के लिए एक सोफे या कुर्सी पर बैठकर अपने पैर या हाथ को एक तकिये पर इतनी ऊंचाई पर रखें कि ये आपके दिल के स्तर से ऊंचा हो।
४. घाव को गर्म करें
२४ घंटे तक घाव को ठंडा होने देने के बाद अपने घाव को गर्म करें जिससे घाव में रक्त संसार बढे। इससे सूजन कम होगी और नयी कोशिकाएं बढ़ने में मदद मिलेगी।
५. कोम्फ्री के पत्ते
कोम्फ्री नयी कोशिकाओं के बढ़ने में मदद करती है और रक्त के संचार को बढ़ाती है और सूजन कम करती है। २ कप उबला पानी लें और उसमें ३० ग्राम सूखी या ६० ग्राम ताज़ी कोम्फ्री की पत्तियां मिलाएं और कुछ देर छोड़ दें। अब पत्तियों को निकालकर इस पानी में एक कपड़ा डुबोएं और अपने शरीर के घाव पर लगाएं।
६. सिरके का मिश्रण
गर्म पानी में सिरका मिलाकर लगाने से भी घाव ठीक होने में सहायता मिलती है। सिरका चोट लगे भाग में रक्त का संचार बढ़ाता है और इससे घाव से अशुद्ध रक्त निकालने में सहायता मिलती है। सिरके में मौजूद हेज़ल दर्द कम करता है और घाव जल्दी भरने में मदद करता ऐ।
७. अर्निका
यह जड़ीबूटी घाव ठीक करने के लिए बरसों से प्रयोग में लाई जाती रही है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो जलन और सूजन को कम करते हैं। आप रोज़ाना घाव पर अर्निका जेल या क्रीम लगाकर उसे जल्दी ठीक कर सकते हैं।
८. अजवाइन की पत्तियां
कुछ ताज़ी अजवाइन की पत्तियां लें,उन्हें पीसें और फिर घाव पर लगाएं। आप इलास्टिक बैंडेज के साथ अजवाइन को बांधकर उसे जस का तस रख सकते हैं। यह बैंडेज भी घाव लगी जगह को आराम पहुंचाता है। कहते हैं कि अजवाइन की पत्तियां दर्द कम करने,जलन दूर करने तथा आराम पहुंचाने में काफी असरदार है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें