
क्या आपको पेशाब करते समय दर्द होता है? क्या आपके गुप्तांगों में हमेशा खुजली और जलन होती है? पेशाब करते समय क्या आप परेशानी का सामना करते हैं? अगर इन सवालों का जवाब हाँ है तो आपको मुत्रकृछ होने की आशंका हो सकती है|
मुत्रकृछ महिलाओं में आम तौर पर पाया जाता है| अगर महिला मासिक धर्म से गुजरती हो या गर्भवती हो तो इस समस्या का सामना करना पड़ता है| पेशाब करते समय दर्द और जलन से महिलाओं को शारीरिक और मानसिक परेशानी होती है| कई महिलाओं में इस दौरान सफ़ेद पानी भी निकलता है| पुरे दिन गुप्तांग गिले रहने की वजह से संक्रमण बढ़ता है|
पुरुषों में यह संक्रमण कम पाया जाता है| बड़ी उम्र के पुरुषों में यह समस्या दिखती है| सही देखभाल न करना और बुरी आदतों के कारण यह संक्रमण होता है|
मूत्रमार्ग का संक्रमण हानिकारक कीटाणुओं की वजह से होता है| इसलिए गुप्तांगों की सही देखभाल करके उन्हें साफ़ रखना आवश्यक होता है|
अन्य कारण हैं
- मूत्राशय का संक्रमण
- गुप्तांगों में दाद
- मूत्राशय की पथरी
- सुजाक
- गुर्दे की पथरी
- गुर्दे का संक्रमण
- यौन संचारित रोग
- प्रोस्टेट का सूजन
- योनी का संक्रमण
- मूत्रमार्ग का संक्रमण
- खमीर का संक्रमण
- कैंसर के इलाज के दौरान इस्तेमाल किगई दवाओं से भी जलन और मूत्रमार्ग में संक्रमण हो सकता है
- रसायनों से बने साबुन, इत्र भी पेशाब की जलन और दर्दपैदा कर सकता है
मूत्रमार्ग का कोई भी भाग संक्रमित हो सकता है जैसे
- मूत्राशय
- गुर्दा
- मुत्रवाहिनी
- मुत्रपथ
मूत्रमार्ग के संक्रमण होने के कई कारण होते हैं जैसे
- महिला होना सबसे बड़ा कारण होता है| गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोन के स्तर में बदलाव और रजोनिवृत्ति के दौरान यह संक्रमण हो सकता है|
- मधुमेह होना मूत्रमार्ग का संक्रमण होने का कारण हो सकता है|
- पुरुषों मेंख़ास कर बढती उम्र के पुरुषों में यह पाया जाता है|
- मूत्र कैथेटर या नली|
- पथरी|
- प्रोस्टेट ग्रंथि की वृद्धि|
लक्षण
पेशाब के दौरान दर्द के अलावा संक्रमण के और कई लक्षण होते हैं जैसे
- काफी जलन होना
- खुजली
- गुप्तांग से सफ़ेद पानी निकलना
- गुप्तांगों का दाद
- बुखार
- पीठ का दर्द
- पेशाब में खून दिखना
- पेशाब में बदबू आना
- बार बार पेशाब होना
- पेशाब से पत्थर निकलना
अगर आपको ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें| कुछ लोग घरेलु उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं| इसके बाद भी अगर कुछ सुधार न दिखे तो डॉक्टर की सलाह से सही दवाइयां लें|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें