
किशोर उम्र के बच्चों में सेक्स्टिंग क्या होता है?
सेक्स्टिंग और किशोरों के संबंध पर संशोधन
गल्वेस्टों में टेक्सास चिकित्सा शाखा विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने यह पाया है की सेक्स्टिंग एक ठेठ किशोर उम्र के व्यवहार के साथ जुड़ा हो सकता है| लेकिन इसका उस व्यक्ति के अच्छे या बुरे मानसिक हालत के साथ संबंध नहीं है। सेक्स्टिंग के बारे में सबसे पहले इस अध्ययन के नतीजे जर्नल पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित हुए हैं।
जेफ टेम्पलटन के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व टेक्सास के छात्रों से विविध नौजवान समूहों की लगातार छह साल की जांच के निष्कर्षों का विवरण किया गया है। इसमें उन्होंने किशोर उम्र के बच्चों को उनके खुद के सेक्स्टिंग का इतिहास, यौन गतिविधि और अन्य व्यवहार से संबंधित छह वर्षों में गुमनाम सर्वेक्षण पूरा किया। अभी भी यह बात स्पष्ट नहीं हो रही है की सेक्स्टिंग से बात आगे बढ़कर संभोग होता है या पहले संभोग होता है और उसके बाद सेक्स्टिंग| अनुसंधान से यह बात पता चली है की सेक्स्टिंग करनेवाले युवा दुसरे युवाओं से यौन रूप से ज्यादा सक्रिय होते हैं| सेक्स्टिंग और जोखिम भरा यौन व्यवहार इनके बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है।
अध्ययन के परिणामों से यह संकेत मिलते हैं की कुछ मामलों में संभोग से पहले सेक्स्टिंग हो सकता है| लेकिन शोधकर्ताओं को सेक्स्टिंग और जोखिम भरे यौन व्यवहार में कोई संबंध नहीं मिला है जिससे यह साबित हो रहा है की सेक्स्टिंग बढती उम्र का एक हिस्सा हो गया है।
यह अध्ययन सक्रिय रूप से खुद की नग्न तस्वीर भेजने और दुसरे की नग्न तस्वीर के लिए पूछने के बीच मतभेदों पर विचार करनेवाला सबसे पहला अध्ययन है। खुद की नग्न तस्वीर भेजना वास्तव में सेक्स्टिंग और यौन व्यवहार के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक खुद की नग्न तस्वीर भेजना प्राप्तकर्ता को भेजनेवाले की यौन गतिविधियों के लिए खुलेपन के स्तर को दर्शाता है| यह यौन संबंध को बढ़ावा देने के लिए एक कदम के रूप में काम कर सकता हैं।
रिपोर्ट
यह रिपोर्ट गल्वेस्टों के टेक्सास विश्वविद्यालय की वैद्यकीय शाखा द्वारा ६ अक्तूबर २०१४ को प्रकाशित किया गया है| अनुसंधान दल में प्रोफेसर जेफ टेंपलटन और हाय जेओंग चोई शामिल थे|
इस शोध को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान और न्याय के राष्ट्रीय संस्थान द्वारा समर्थित किया गया है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें