आज के प्रदूषण भरे वातावरण में लोग अनेकों बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं. विकास के नाम पर खत्म होते जंगलों की वजह से लोगों को स्वच्छ सांसें मिलना भी नसीब नहीं हो पा रहा है.
फ़िलहाल राहत की सांस लेने का वक़्त आ गया है. अब आप वातावारण में मौजूद जहरीली गैसों से स्वयं को बचा सकते हैं. वैज्ञानिकों ने ऐसे सेंसर विकसित कर लिए हैं, जिनसे हवा में स्वच्छता का पता चल जायेगा. गौरतलब है कि ये सेंसर मोबाइल फ़ोन्स के लिए हैं. और वातावरण में मौजूद गैसों की पर्याप्त जानकारी मुहैया करवाने में सक्षम हैं.
फिनलैंड के वीटीटी टेक्निकल रिसर्च इंटरनल सेंटर के शोधकर्ता ऐना रिसानिन ने बताया है कि हमारे वर्क प्लेस से ले कर लिविंग रूम तक में हवा का खासा योगदान होता है. इस सेंसर से हवा में मौजूद अन्य गैंसों का अनुपात व मात्रा पता चल सकेगी.
इससे राजधानी दिल्ली व अन्य महानगरों में गैसों की मात्रा संबंधी अपडेट्स मोबाइल पर ही देखे जा सकते हैं. इसके लिए ‘मिनिस्ट्री ऑफ़ अर्थ एंड साइंसेज’ ने एक ‘SAFAR-Air' ऐप शुरू किया है.
तो दोस्तों, अब आप अपने फ़ोन पर ही वातावरण में मौजूद जहरीली गैसों के बारे में जान कर ख़ुद को उनसे बचा सकते हैं.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें