Blood donation facts and advantages – रक्त दान से जुड़े तथ्य एवं इसके लाभ
रक्त दान से जुड़े तथ्य
- एक वयस्क पुरुष/स्त्री में 5-6 लीटर तक रक्त होता है|
- कोई भी व्यक्ति हर तीन माह में रक्त दान कर सकता है|
- रक्त में प्लाज्मा नामक प्रवाही होता है|
- 450 मि.ली. रक्त से 3 लोगों का जीवन बचाया जा सकता है|
- हर 2 सेकंड में भारत में किसी न किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है|
- भारत में रक्त दान योग्य व्यक्तियों में सिर्फ 4% ही रक्त दान करते हैं|
- 75% व्यक्ति वर्ष में एक या दो बार रक्त दान करते हैं|
- 3 में से 1 व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी रक्त की आवश्यकता पड़ती है|
- रक्त कोशिकाओं के प्रकार:
- श्वेत रक्त कोशिकाएं जो रोगों से रक्षा करती हैं|
- प्लेटलेट्स जो रक्त के बहने पर रक्त का थक्का जमा देते हैं|
- लाल रक्त कोशिकाएं जो फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर प्रत्येक कोशिका में पहुंचाती हैं और कार्बनडाइऑक्साइड को वापस फेफड़ों तक लाती हैं|
शरीर का तेज़ी से दोबारा रक्त बनाना
- 24-48 घंटे में पूर्ण मात्रा में प्लाज्मा|
- लाल रक्त कोशिकाएं – 3 सप्ताह के अन्दर|
- प्लेटलेट्स एवंहल्की रक्त कणिकाएं –मिनटों में|
- रक्तदान पूर्णतः सुरक्षित होता है|
- रक्त दान एक बहुत ही सरल और पुण्य का काम है|
- रक्त दान में सिर्फ 15-20 मिनट लगते हैं|
- आप किसी का जीवन बचा सकते हैं रक्त दान करके|
रक्त दान करने के लाभ
- रक्त दान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है|
- नियमित रक्त दान से कुछ बड़ी शारीरिक समस्याओं को कम किया जा सकता है जैसे कोरोनरी ह्रदय रोग,स्ट्रोक, कोलेस्ट्रोल इत्यादि|
- नयी रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि|
- हीमोक्रोमिटोसिस के साथ संपर्क सहज होता है, कैलोरी जलती हैं|
- नियमित रक्त दान करने वाला व्यक्ति आवश्यकता पड़ने पर सहजता से रक्त पा सकता है|
- रक्त की जांच की नियमित होते रहती है|
- समाज के प्रति कर्त्तव्य का निर्वाह होता है|
- किसी का जीवन बचने की आत्म संतोष की भावना उत्पन्न होती है|
- रक्त दान करने के पश्चात अपने नित्य कर्म किये जा सकते हैं|

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें