मेकअप करने की असली वजह चेहरे की कमियाँ छुपाना होता है| अगर आपकी त्वचा काली और सुस्त हो तो मेकअप करके उसे आप उजला बना सकती हैं| जिन महिलाओं की आँखें छोटी हों वह उन्हें मेकअप से आकर्षक बना सकती हैं| ब्लश चेहरे पर लगाया जाता है जिससे चेहरे को आकार प्राप्त होता है और उसे रंगों की छटाएं दी जाती है|अच्छी किस्म का ब्लश इस्तेमाल करने से चेहरे को उजाला प्राप्त होता है| बुरे किस्म के ब्लश से आपका चेहरा पूरी तरह बिगड़ा हुआ दिखता है| अच्छी किस्म का ब्लश इस्तेमाल करने से आपको प्राकृतिक रूप मिलता है|
ब्लश से मेकअप करने के लिए सर्वोत्तम सुझाव
- ब्लश लगाने का ब्रश हमेशा साफ़ रखें| अगर ये ब्रश साफ़ न हो तो उसपर मौजूद कीटाणु आपके चेहरे की त्वचा पर जम सकते हैं|
- अपना सौंदर्य बढाने के लिए गालों के ऊपर के भाग में आँखों के पास चमकीला ब्लश लगाएं|
- ब्लश की पाउडर लगाते समय हमेशा एक ही दिशा में लगाएं| गोलाकार रूप में लगाने से चेहरे पर कुछ निशान बनकर आपके ब्रश को भी हानि हो सकती है|
- ब्लश का जेल लगाते समय गालों की हड्डी से शुरू करके माथे की ओर तक लगाएं|
- गहरे गुलाबी रंग का ब्लश किसी भी थके हुए चेहरे को ताजा बना सकता है|
- चेहरे को कालापन देने के लिए माथे पर, ठोड़ी और नाक पर मिटटी के रंग का ब्लश इस्तेमाल करें|
- ज्यादा गहरे रंग के ब्लश में थोडा कंसीलर मिलाके उनका रंग हल्का किया जा सकता है|
- ब्लश का रंग कम करने के लिए उस पर गहरे रंग के ब्लश का इस्तेमाल करें|
- सबसे पहले फाउंडेशन,आँखों का मेकअप और लिपस्टिक लगाने के बाद अंत में ब्लश लगाएं|
- चेहरे की किस भाग पर ब्लश लगाना चाहिए यह आपके चेहरे के आकार पर निर्भर करता है|
- गालों की हड्डी पर ब्लश न लगाएं जिससे आपकी आँखें फूली हुई दिखेंगी|
- अगर दिन में ब्लश का रंग प्राकृतिक रंग से गहरा दिखे तो उसपर थोडा और मेकअप लगाकर रंग थोडा उजला करें|
ब्लश लगाने के सुझाव
कभी ऐसा भी हो सकता है की आपका ब्लश अच्छी किस्म का हो पर उसे लगाते हुए आप गलती कर सकती हैं| एक बार आप जान लें की ब्लश कैसे ठीक से लगाना है तो वह आपके चेहरे को सुंदर और प्राकृतिक निखार देगा| चेहरे पर ब्लश लगाने के कुछ तरीके यहाँ पर दिए गए हैं|
रंगों का चुनाव
सबसे पहले सही रंग के ब्लश का चुनाव करना जरुरी है| रंग ऐसा हो जो आपकी त्वचा के रंग से मेल खाए| हाथों पर थोडा ब्लश लगाकर रंगों का चुनाव करें| अगर आपकी त्वचा गोरी हो तो हल्के गुलाबी, हरे ऐसे रंगों का चुनाव करें| गहरी त्वचा पर लाल जैसे रंगों का ब्लश चुनें|
ब्लश के प्रकार
आपकी त्वचा के लिए ब्लश के सही रंग का चुनाव करने के बाद उसे सही तरह से लगाने का तरीका जानना जरुरी है| अगर आपकी त्वचा तैलीय हो तो पाउडर के रूप में ब्लश लगाएं| जिनकी त्वचा रुखी हो उन्हें क्रीम के रूप में ब्लश लगाना चाहिए| ब्लश लगाने पर त्वचा की नमी का स्तर नियंत्रण में रहता है|
मेकअप का आखरी चरण
आपको मेकअप करने का सही तरीका मालुम होना जरुरी है| ब्लश को शुरुवात में कभी न लगाएं| पहले फाउंडेशन लगाएं फिर आँखों का मेकअप करें| लिपस्टिक लगाने के बाद ब्लश लगाएं| पर जब कोई मेकअप का विशेषज्ञ हो और वह चेहरे को प्राकृतिक निखार देना चाहे तो वह फाउंडेशन से पहले ब्लश लगाता हैं| अगर आप मेकअप के विशेषज्ञ न हो तो ये प्रयोग न करें क्योंकि ऐसा करने के लिए काफी अनुभव की जरुरत होती है|
ब्लश लगाने के ब्रश
बाजार में कई प्रकार के और आकार के ब्रश उपलब्ध हैं जो ब्लश लगाने के लिए इस्तेमाल होते हैं| सही आकार के ब्रश का चुनाव जरुरी है| इससे चेहरे पर ब्लश आसानी से सही तरीके से लगाने में सहायता होगी|
ब्लश लेने का तरीका
अगर आप पाउडर के रूप में ब्लश इस्तेमाल करती हो तो ब्रश को एक बार ब्लश में डुबोयें और चेहरे पर लगाएं| जेल के रूप में ब्लश हो तो उसकी एक बूंद अपनी ऊँगली पर लेकर चेहरे पर लगाएं|
ब्लश को सही तरीके से लगाना
अगर आप ब्लश को त्वचा के साथ मेल खाता हुआ चाहें तो हल्के रंग का ब्लश चुनें| गालों पर लगाकर अपनी बीचवाली ऊँगली से उसे थपथपाकर लगाएं|
ब्रश की दिशा
ब्लश लगाने का सही तरीका और दिशा होती है| अगर आपका चेहरा गोल हो तो गालों पर ब्लश लगाते समय ठोड़ी से एक इंच ऊपर से शुरू करके गालों कि दिशा में लगाएं| इससे आपके चेहरे को सही आकर मिलेगा जिससे आपकी फोटो आकर्षक दिखेगी|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें