Good way to
apply eyeshadow tips in Hindi – आई शैडो लगाने के सही
तरीके
जब आप किसी शादी या पार्टी या सामूहिक कार्यक्रम में जाती हैं, तो सही मेकअप काफी
आवश्यक हो जाता है। चेहरे के मेकअप के साथ आँखों का मेकअप भी उतना ही ज़रूरी है।
अगर आप अपनी आँखों को सही प्रकार से हाईलाइट कर पा रही हैं तो आधा मेकअप ऐसे ही हो
जाता है। आई शैडो आपकी आँखों को हाईलाइट करने तथा इसे सुन्दर बनाने में काफी बड़ी
भूमिका निभाता है। अगर आप मेकअप परफेक्ट तरीके से करना चाहती हैं, तो आई शैडो लगाने के कई
अच्छे तरीके हैं। किसी पार्टी में सुन्दर दिखने के लिए आँखों का सुन्दर दिखना काफी
आवश्यक है। आप निरंतर अभ्यास के साथ एक पेशेवर आई मेकअप स्पेशलिस्ट बन सकती हैं।
आँखों की पलकों का मेकअप
आई शैडो प्राइमर, फलों के रस आधारित बेस या कंसीलर लगाएं। इससे पलकों पर आई शैडो काफी सुन्दर
दिखेगी। इससे गालों तथा आँखों के बीच के मेकअप का संतुलन भी बना रहेगा। प्राइमर का
प्रयोग मेकअप स्पंज या साफ उँगलियों से करें।
पहले न्यूट्रल रंग का प्रयोग करें
इसे आपका करंट बेस कहा जाता है। इस बेस का प्रयोग किसी भी दूसरे रंग के सबसे
हलके शेड के रूप में करें। एक बेहतरीन बेस या प्राइमर आपकी आई शैडो को लम्बे समय
तक टिकने में मदद कर सकता है। आप एक निर्धारित फेशियल फाउंडेशन दिन में लगाने के
बाद ऐसा कर सकती हैं, अतः अच्छा बेस खरीदने से कतराएं नहीं। अच्छे बेस से आपकी आई शैडो की सुंदरता
में चार चाँद लग जाएंगे।
आई शैडो लगाने के नुस्खे
शेड चुनें
जब आप आई शैडो लगाने की प्रक्रिया में हों, तो विभिन्न आई शैडो शेड्स में से
सबसे अच्छे रंग का चुनाव करना आवश्यक है। आई शैडो चुनने के समय अपने चेहरे के रंग
की तरफ भी ध्यान दें। इन आई शैडो शेड्स को ऐसी जगह पर चुनें जहां पर बेहतरीन आई
शैडो का चुनाव होता हो। अगर आपकी त्वचा का रंग सांवला है तो सारे रंग आप पर अच्छे
नहीं लगेंगे। इसी वजह से त्वचा के रंग के आधार पर आई शैडो चुनना काफी ज़रूरी है।
ब्रश का चुनाव
आई शैडो लगाने के लिए सही ब्रश का चुनाव भी आवश्यक है। आप आँखों के लिए
विभिन्न तरह के ब्रश का प्रयोग कर सकती हैं। एक ब्रश का उपयोग आँखों को ढकने के
लिए किया जाता है, तो दूसरे ब्रश का प्रयोग हाईलाइट करने के लिए। आपकी आँखों के कोनों को तीक्ष्ण
करने के लिए आपको पतले तथा नुकीले ब्रश की आवश्यकता होगी। आँखों की क्रीज़ पर भी सौम्य
तथा कठोर डोम ब्रश की आवश्यकता होगी। आँखों के ढाँचे को सही करने के लिए आँखों की
लाइट को बाहर की ओर मिलाना काफी आवश्यक है। अगर आप पलकों के काफी पास आई शैडो लगा
रही हैं तो इसके लिए एक नरम पेंसिल ब्रश का प्रयोग करें।
आई शैडो लगाना
आई शैडो तो ज़्यादातर महिलाएं प्रयोग करती हैं, पर इन्हें लगाने का तरीका हर
किसी को ज्ञात नहीं होता। आपके ब्रश स्ट्रोक्स सही होने चाहिए जिससे कि आई शैडो
प्राकृतिक लगे। आई शैडो के सही होने के लिए उसके आँखों में लगाने में लगाया गया
समय भी काफी महत्वपूर्ण होता है। पर अगर आप गलत या उलटे ब्रश स्ट्रोक्स लगाती हैं
तो ये मेकअप पूरा बिगड़ सकता है। आई शैडो को इस तरह लगाना चाहिए कि आँखों की
लाइनिंग तथा आँखों की पलकें एक ही सीधी रेखा में रहे। जब आप पहली बार आई शैडो
लगाएं तो आई शैडो को अच्छे से दबाकर इसे आँखों के पास ब्रश से सही करने की चेष्टा
करें।
आखिरी कदम तक ले जाना
आपको आई शैडो लगाने के सही समय का भी ज्ञान होना चाहिए। जब आप चेहरे का मेकअप
कर रही हों, तो हर एक चीज़ को नियम के मुताबिक़ किया जाना चाहिए। इसी तरह जब आप आँखों के
मेकअप को करने के बारे में सोचती हैं, तो इसे सबसे अंत में करना चाहिए। फाउंडेशन, कंसीलर तथा कॉम्पैक्ट
लगाने के बाद आँखों का मेकअप आई शैडो की मदद से किया जाना चाहिए। आई शैडो प्राइमर
का प्रयोग करना अति आवश्यक है क्योंकि इससे आपका आई शैडो लम्बे समय तक टिकता है।
अगर आप इस कदम का प्रयोग ना करें तो आपकी त्वचा के ऊपर पाया जाने वाला प्राकृतिक
तेल आँखों के पास से रिसने लगेगा, जिससे आपकी आँखें काफी खराब दिखेंगी। कुछ महिलाएं आँखों पर
पहले मस्कारा तथा उसके बाद आई शैडो लगाने की गलती करती हैं। ये पूरी तरह गलत है।
आपको पहले आई शैडो का प्रयोग करने के बाद ही मस्कारे का प्रयोग करना चाहिए।
बीच के रंग का प्रयोग
जब आप आँखों पर आई शैडो लगा रही हों तो आपको इसके विभिन्न शेड्स के बारे में
पता होना चाहिए। सबसे पहले सबसे हल्का रंग प्रयोग में लाएं। इसके बाद बीच का रंग
डालें जो कि आपके द्वारा प्रयोग किये गए हलके रंग से एक शेड गाढ़ा होना चाहिए। एक
समतल ब्रश का प्रयोग इन रंगों पर करें तथा इन्हें पूरी आँखों पर फैलाएं। इस बात का
ध्यान रखें कि आँखों की क्रीज़ के ऊपर ज़्यादा ना जाएं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें