Baking soda
benefits for skin, hair and beauty care tips in Hindi – त्वचा और बालों पर बेकिंग सोडा के फायदे
बेकिंग सोडा या सोडियम बाई कार्बोनेट त्वचा के सौंदर्य को बढ़ाने में काफी
फायदेमंद है। हममें से कुछ ही लोग बेकिंग सोडा के त्वचा पर होने वाले फायदों के
बारे में जानते हैं। यह रसोई में पाये जाने वाले सबसे आम उत्पादों में से एक है,
परन्तु सौंदर्य के
लिए इसका उपयोग कम ही लोग करते हैं।
बेकिंग सोडा का केमिकल फार्मूला NaHCo3 है। बेकिंग सोडा पानी के साथ कोई प्रतिक्रिया नहीं
दिखाता है,बल्कि यह पानी में अच्छे से घुल जाता है। बेकिंग सोडा का प्रयोग आप बॉडी
स्क्रब, पैरों
को डुबोने के लिए, एक्ने के इलाज के लिए, सौंदर्य उपचार आदि में कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा का सौंदर्य उपचारों में प्रयोग
१. बेकिंग सोडा त्वचा के लिए एक्सफोलिएट का काम करता है। १ चम्मच बेकिंग सोडा
तथा दो चम्मच दलिये के पाउडर को एक पात्र में लें तथा इसमें पर्याप्त मात्रा में
पानी मिलाएं। इन सबको अच्छे से मिलाएं तथा इस पेस्ट को हाथ में लेकर इसे अच्छे से
सारे चेहरे पर लगाएं। ५ से १० मिनट प्रतीक्षा करें और फिर चेहरा धो लें। यह एक
एक्सफोलिएट की तरह काम करता है तथा चेहरे से गन्दगी तथा अन्य मृत कोशिकाओं को
हटाता है।
२. २ चम्मच बेकिंग सोडा लें तथा इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसका पेस्ट बनाएं।
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। यह पेस्ट त्वचा की रंगत को निखारता है तथा चेहरे
के ब्लीच का काम करता है। इस पेस्ट को ५ से १० मिनट के बाद चेहरे से धो दें। ध्यान
रखें कि इस पेस्ट को १० मिनट से ज़्यादा चेहरे पर ना रखें।
३. आप बेकिंग सोडा की मदद से पैर डुबोने की सामग्री बना सकते हैं। आधे चम्मच
बेकिंग सोडा को एक बाल्टी पानी में डालें। इसमें अपने पैर आधे घंटे तक डुबोकर रखें
तथा पैर को पत्थर से घिसें।
४. सनबर्न, खुजली तथा जलन को भी बेकिंग सोडा से दूर किया जा सकता है। १ मग पानी में १
चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी में रुई का फाहा डुबोएं तथा सनबर्न वाली जगह को
धीरे धीरे धोएं। इससे आपको खुजली और जलन से भी मुक्ति मिलेगी।
५. बेकिंग सोडा की मदद से नहाने का तरीका भी काफी आसान है। २ चम्मच बेकिंग
सोडा तथा २ चम्मच एप्सम नमक को बाल्टी में लें। अब इस मिश्रण से नहाएं। इस तरह
नहाने से शरीर के टोक्सिन साफ होते हैं तथा त्वचा के फ्री रेडिकल से मुक्ति मिलती
है।
६. २ चम्मच बेकिंग सोडा को एक चम्मच गर्म पानी में मिलाएं। इस पेस्ट को अपने
नाखूनों पर लगाएं। इस विधि से संक्रमित तथा फंगस लगे हुए नाखूनों का उपचार होता
है। चमकदार नाखूनों के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास पानी में डालें।
नाखूनों को इस पानी में १० मिनट तक डुबोकर रखें तथा इसके बाद रुई के फाहे से पोंछ
लें।
७. बेकिंग सोडा को पानी में मिलाएं तथा एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को
एक्ने और मुहांसों पर लगाएं। ५ मिनट के बाद इसे धो दें।
८. बालों को ढोते समय अपने शैम्पू में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला दें। बेकिंग
सोडा सिर के अंदर छिपी गन्दगी को साफ़ करता है तथा सिर को खुजली से मुक्त करता है।
त्वचा और बालों पर बेकिंग सोडा के फायदे
डिओड्रेंट के रूप में प्रयोग
गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर को पानी की काफी ज़्यादा आवश्यकता होती है।
दुर्भाग्य से इस मौसम में हमें पसीना काफी आता है, जिससे कि जीवाणु पलते हैं तथा
हमारे शरीर से दुर्गन्ध आती है। आप इसे दूर करने के लिए बाज़ार में मिलने वाले तरह
तरह के डिओड्रेंट का प्रयोग करते हैं। पर इन सबमें केमिकल की काफी मात्रा होती है
तथा ये हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
आप अब घर बैठे ही बेकिंग सोडा और ज़रूरी तेलों के माध्यम से डिओड्रेंट बना सकते
हैं। इसके लिए एक बर्तन में ३ चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें अपनी पसंद के तेल की
कुछ बूँदें डालें। यह एक प्राकृतिक डिओड्रेंट है, जिसका प्रयोग आप एक पफ की मदद से
शरीर के उन हिस्सों पर कर सकते हैं, जहां से आपको पसीना आता है।
चेहरे का स्क्रब
क्योंकि बेकिंग सोडा में एक छोटा दाने जैसा पदार्थ होता है, अतः इसकी मदद से फेशियल
स्क्रब बनाना काफी आसान है। एक चम्मच बेकिंग सोडा लें तथा इतनी ही मात्रा में पानी
भी लें। इसे अच्छे से मिलाएं, तथा अगर आपको ये लगे कि ये मिश्रण सूखा बन रहा है, तो इसमें थोड़ा पानी और
डालें। इससे एक हल्का ठोस पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं तथा गोलाकार मुद्रा में
चेहरे पर चेहरे पर घुमाएं। ऐसा १ मिनट तक करें और फिर चेहरा धो दें। यह चेहरे से
मृत त्वचा हटाने की एक बेहतरीनं विधि है। हफ्ते में इसका २ बार प्रयोग करने पर
आपकी त्वचा काफी नरम मुलायम और खूबसूरत हो जाएगी।
माउथवाश
कभी कभी दिन में दो बार ब्रश करने पर भी हमारे मुंह से एक दुर्गन्ध आती रहती
है। अगर आप ब्रश करने के साथ ही माउथवाश भी कर लें,तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा
सकता है। इस माउथवाश को घर पर बनाने के लिए आपको चाहिए १ चम्मच बेकिंग सोडा तथा
पुदीने के तेल की कुछ बूँदें। इन्हें एक गिलास में डालें तथा एक चम्मच की मदद से
अच्छे से हिलाएं। इस मिश्रण का माउथवाश की तरह इस्तेमाल करें और लम्बे समय तक ताज़ी
सांस पाएं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें