
हरी मिर्च खाने को तीखा और मज़ेदार बनने के साथ साथ हमारे स्वस्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होती है|इसमें कई प्रकार के विटामिन होते है जैसे ए, सी बी -6 और आयरन, कॉपर, पोटेशियम के साथ साथ प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी होता है|
इस तीखी हरी मिर्च में कैरोटीन-ß, कैरोटीन-α, क्रीप्टोक्सान्थिन- ß एस और लुटेन -जॅक्सनथिन आदि बहुत से ऐसे लाभदायी चीज़े है जो हरी मिर्च को सबसे अलग बनता है|
हरी मिर्च के स्वास्थ्य लाभ
- गर्मी में हरी मिर्च का सेवन करने से पसीना कम आता है और यह शरीर का तापमान कम रखती है|
- हरी मिर्च के सेवन से अंग में हो रहा दर्द कम हो जाता है एवं इस से रक्त थक्को की समस्या ठीक हो जाती है |
- हरी मिर्च से हृदय से संबंधित सारी बीमारिया ठीक हो जाती है|
- इसके उपयोग से मेटाबोलिज्म की मात्र बढ़ती है और कैलोरीज कम होती है |
- इसकी सहायता से आपकी मनोदशा अच्छी रहती है |
- यह एक अच्छी दवाई का भी काम करती है जो अर्थिरिटिस से ग्रसित लोगो की सहायता करती है|
- हरी मिर्च से आँखों की रौशनी अच्छी होती है एवं इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है |
- हरी मिर्च से चेहरे पर निखार आता है और चेहरे की झुर्रियाँ कम हो जाती है |
- यह त्वचा के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी मेडिसिन की तरह काम करती है |
- इसमें विटामिन ‘C’ के पाए जाने से यह चोट को भरने के काम में आती है |
- इसे रोज़ खाने से त्वचा पर निखार आता है और त्वचा स्वस्थ हो जाती है |
- इसके उपयोग से तंत्रिका संबंधी परेशानी ठीक हो जाती है
- एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह शरीर को स्वस्थ रखते है |
- विटामिन ‘C’ होने के कारण यह हड्डी, दांत को तंदरुस्त रखता है|
- इसकी सहायता से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्र नहीं बढ़ती है|
जब हम मिर्च के स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ की बात करते हैं तो हम विशेष प्रकार के मिर्चों की कल्पना करते हैं। यह एक जाना माना तथ्य है कि शिमला मिर्च एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। लेकिन सामान्य हरी मिर्च भी स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होती है।
ज़्यादातर भारतीय लोग हरी मिर्च खाते हैं। इसमें भी कई प्रकार के गुण मौजूद हैं। आइए इन हरी मिर्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धी गुणों से परिचित हों।
कैंसर से सुरक्षा
हरी मिर्चें एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं तथा इसलिए ये शरीर की सफाई का काम काफी अच्छे से करती है। ये हमारे शरीर को फ्री रेडिकल के प्रभाव से बचाती है तथा हमें कैंसर के खतरे से मुक्ति दिलाती है। ये शरीर के बूढ़े होने की प्रक्रिया को भी धीमा बना देती है।
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का विकास
हरी मिर्च विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होती है। आपने ध्यान दिया होगा कि हरी मिर्च खाने से आपकी बंद नाक खुल जाती है। हरी मिर्च में मौजूद विटामिन सी रोगों के खिलाफ हमारी प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाता है।
त्वचा के लिए बेहतरीन
हरी मिर्च में काफी मात्रा में विटामिन इ भी होता है जो कि त्वचा के कई प्रकार के प्राकृतिक तेलों को उत्पादित करने के लिए जाना जाता है। अतः काफी मसालेदार भोजन करने से आपको अच्छी त्वचा प्राप्त हो सकती है।
कैलोरी की चिंता न करें
हरी मिर्च में काफी सारे अच्छे गुण होते हैं और ये सारे गुण कैलोरी की मात्रा के बिना आपको मिलते हैं। हरी मिर्च में बिलकुल कैलोरी नहीं होती, अतः आप इन्हें तब भी ग्रहण कर सकते हैं जब आप वज़न घटाने के लिए डाइट पर हों।
मर्दों के लिए हरी मिर्च फायदेमंद
मर्दों को हरी मिर्च खानी चाहिए क्योंकि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का ख़तरा रहता है। वैज्ञनिक शोधों ने यह साबित किया है कि हरी मिर्च खाने से प्रोस्टेट की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाती है।
रक्तचाप का स्तर कम करे
मधुमेह होने की स्थिति में हरी मिर्च काफी फायदा पहुंचाती है। हरी मिर्च में रक्तचाप का स्तर नियंत्रित रखने के गुण होते हैं। पर इसका यह मतलब नहीं कि आप मिठाइयां खाकर मिर्चें खा लें।
खाना पचाने में मदद करे
हरी मिर्च में काफी मात्रा में भोजन से जुड़े फाइबर होते हैं। आम धारणाओं के उलट मिर्च खाने से खाना जल्दी हज़म होता है।
मिर्च से मूड सुधारें
हरी मिर्च मस्तिष्क में एंडोर्फिन का संचार करती है जिससे हमारा मूड काफी सुहावना रहने में मदद मिलती है। अतः अगर आप तीखा भोजन करके काफी खुश और प्रफुल्लित महसूस करते हैं तो ये महज़ इत्तेफ़ाक़ नहीं है।
फेफड़ों के कैंसर का ख़तरा कम करे
हरी मिर्च का सेवन करने से फेफड़ों के कैंसर का ख़तरा काफी कम हो जाता है। इस बात का ध्यान धूम्रपान करने वालों को ज़्यादा रखना चाहिए क्योंकि वे रोज़ाना अपने फेफड़ों का थोड़ा सा हिस्सा हवा में उड़ा देते हैं।
बैक्टीरियल संक्रमणों से रक्षा करे
हरी मिर्च में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि हर प्रकार के संक्रमणों को दूर रखते हैं। यह बात त्वचा के संक्रमणों पर सबसे ज़्यादा लागू होती है।
आयरन की खान
हरी मिर्च उन सबके लिए भी काफी फायदेमंद है जो आयरन की कमी की समस्या से ग्रस्त हैं। हरी मिर्च आयरन का प्राकृतिक स्त्रोत होते हैं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें