
एक मानव शरीर का औसत तापमान लगभग 36.9 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। जो की वास्तविक रूप से माना जाता है | बाहर के वातावरण का तापमान मायने नही रखता,शरीर का आंतरिक तापमान शरीर की नियमित क्रिया को बनाए रखता है | अगर किसी कारण से ऐसा होता है की शरीर का तापमान बहुत ज़्यादा या बहुत कम(इसके बहुत से कारण है) हो जाता है तो ऐसा होने से शरीर के अंगो को क्षति पहुचती है| शरीर की अत्याधिक गर्मी को दूर करने के तरीके पता करने के लिए पढ़ें..
शरीर की गर्मी के कारण
तंग कपड़े पहने से शरीर से पानी निकलने लगता है जो की अप्रभावी रूप से तापमान को बढ़ाता है |
- बीमार पड़ना जैसे बुखार आना या संक्रमित हो जाना
- ज़ोरदार शारीरिक व्यायाम या कसरत
- चिकित्सा की स्थिति जैसे: पेशीय रूप से अपंग होना आदि
- दवाई और उत्तेजक जैसे: आंफेटमीन्स, कोकीन आदि
- मस्तिष्क संबंधी विकार के कारण भी गर्मी होती है जबकि हम सोते है तब भी
- सूरज के संपर्क मे ज़्यादा देर तक रहना
शरीर की गर्मी को कैसे कमकरे
- गर्म और मसालेदार खाद्य वस्तुओं से दूर रहे
- वसायुक्त और तले हुए खाद्य पदार्थ से बचें (जंक / फास्ट फूड)
- कैफीन और शराब से दूर रहे
- कम सोडियम का आहार करें
- खाना पकाने के लिए बादाम, तिल व मक्का का तेल के बदले नारियल या जैतून के हर्बल तेल का प्रयोग करें|
- अपने दैनिक आहार में बादाम,सुपारी का प्रयोग न करें। ये तेजी से शरीर का तापमान बढ़ाते है एक सप्ताह में 2-3 बार ही खाए| शाकाहारी भोजन करें या लाल मांस का सेवन करने को कम करने की कोशिश करें।
शरीर की गर्मी को कम करने के लिए घरेलू उपचार
- हर सुबह एक गिलास ताजा अनार के रस मे बादाम के तेल की कुछ बूँदें मिलाकर पिये |
- एक बाल्टी ठंडे पानी की ले और उसमें अपने पैर १० मिनिट डाल कर रखे, यह शरीर से अत्यधिक गर्मी को कम करने में मदद करेगा |
- अच्छा आराम पाने और सामान्य शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए, सोने के लिए जाने से पहले, रात के समय एक मुट्ठी भर के खसखस खाए |
- याद रखे कि खसखस मे ओपिएट होता है और इसका बड़ी मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए और न ही बच्चों को दी जानी चाहिए |
- शरीर की गर्मी को राहत देने के लिए एक आसान और घरेलू उपाय : रोजाना एक चम्मच मेथी के बीज खाए |
- ठंडे दूध में एक चम्मच शहद डाले और प्रभावी परिणामों के लिए रोजाना इसका सेवन करे |
- पानी या ठंडे दूध के साथ चंदन मिलाएं और अपने माथे और छाती में इसका लेप लगाए और अधिक से अधिक परिणाम प्राप्त करने के लिए लेप मे गुलाब जल की कुछ बूंदे डाले |
- एक गिलास दूध मे 2 बड़े चम्मच मक्खन के डाले और यह रोजाना पीए | यदि आपको उच्च कोलेस्ट्रॉल है तो आपको इस उपाय से बचना चाहिए।
- कहा गया है कि सब्ज़ियां, शरीर के तापमान को राहत देने के लिए उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ हैं। जिसमे विटामिन सी की मात्रा उच्च रहे जैसे नींबू, नारंगी,मीठा नीबू आदि…..
शरीर की गर्मी को कैसे कम करे
- गर्म और मसालेदार खाद्य वस्तुओं से दूर रहे
- वसायुक्त और तले हुए खाद्य पदार्थ से बचें (जंक / फास्ट फूड)
- कैफीन और शराब से दूर रहे
- कम सोडियम का आहार करें
- खाना पकाने के लिए बादाम, तिल व मक्का का तेल के बदले नारियल या जैतून के हर्बल तेल का प्रयोग करें|
- अपने दैनिक आहार में बादाम,सुपारी का प्रयोग न करें। ये तेजी से शरीर का तापमान बढ़ते है एक सप्ताह में 2-3 बार ही खाए | शाकाहारी भोजन करें या लाल मांस का सेवन करने को कम करने की कोशिश करें।
भोजन शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करताहै|
कुछ बहुत ही सरल उपाय जो शरीर की गर्मी को कमकरने मे आपकी मदद करेगे
इलायची : इलायची का उपयोग आयुर्वेदा मे भी किया गया है यह शरीर के तापमान को बहुत ही कम समय मे संतुलित करती है आप इसका इस्तेमाल चाय मे डालकर,मिठाई या अपनी पसंदीदा भोजन मे कर सकते है |
आड़ू : बहुत ज़्यादा गर्मी या पसीने से चकत्ते पड़ने लगते जो कभी कभी गहरे घाव मे बदल जाते है | आड़ू मे विटामिन ए,बी२,पोटैशियम की मात्रा होती है जो की प्राथमिक रूप से और तंदुरस्त शरीर के लिए आवश्यक है |
खुबानी – शरीर के तापमान को कम करने और प्यास बुझाने के लिए एक गिलास खूबानी का रस मे शहद मिलाकर पीए |
छाछ – गर्मियों में छाछ पीने के अत्यधिक लाभ है इसमे आवश्यक प्रोबायोटिक्स, खनिज और विटामिन होते है जो की आपके शरीर को उर्जा प्रदान करने में मदद करता है |
तरबूज – तरबूज तुरंत शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है इसमे लगभग 95% पानी होता है |
नारियल पानी – यह स्वाभाविक रूप से शरीर के तापमान को संतुलित करता है शरीर को पुनः हाइडरेट करने के लिए नारियल पानी का एक गिलास ज़रूर पिए |
यहां तक कि इन उपायों के बाद भी आपके शरीर का तापमान सामान्य नहीं करता है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
मधुरस तरबूज़
शरीर के तापमान को प्रभावी रूप से कम करने के लिए जो फल काफी फायदेमंद है वो है मधुरस तरबूज़। जब गर्मी आती है तो मधुरस तरबूज़ आसानी से बाज़ार में मिल जाते हैं। आप इसे कटी हुई अवस्था में भी खा सकते हैं तथा इसका रस निकालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। गर्मी के दिन में इस फल का रस पीकर आप बिलकुल तरोताज़ा महसूस करेंगे। शरीर का तापमान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही इस फल में काफी पोषक तत्व भी होते हैं जैसे विटामिन बी, आयरन आदि।
पुदीना
पुदीने का इस्तेमाल बहुत से व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है और गर्मी के दिन में भी पुदीने का रस आपके शरीर को ठंडा रखता हैं। शरीर के तापमान को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए डॉक्टर भी खानेर में पुदीने की पत्तियां शामिल करने की सलाह देते हैं। आप पुद्फीने के निरंतर इस्तेमाल से एक्ने से मुक्त और चमकदार त्वचा पा सकते हैं।
खीरा
गर्मी के दिनों में आपने रास्ते में रेहड़ी वालों को खीरे को छीलकर बेचते देखा होगा जिससे कि यह ग्राहकों की प्यास मिटा सके। गर्मी के दिनों में राहगीरों कोशरीर में पानी की रखने की आवश्यकता होती है। खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और अंदरूनी रूप से शरीर को ठंडा करता है। इसके निरंतर सेवन से आप अपने शरीर का तापमान नियंत्रित रख सकते हैं।
मूली
गर्मी के दिनों में लू लग जाना काफी सामान्य बात है। अतः इस समय लोगों को शरीर का तापमान नियंत्रित रखने की अधिक आवश्यकता होती है जिससे कि वे लू के खतरे से बच सकें। मूली एक ऐसी सब्ज़ी है जिसमें पानी की काफी ज़्यादा मात्रा होती है और यह विटामिन सी का भी काफी अच्छा स्त्रोत होती है। इस सब्ज़ी में काफी मात्रामें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर का तापमान कम करने में मदद करते हैं। यह सब्ज़ी गर्मी से पैदा हुए तनाव को दूर करने में भी काफी प्रभावी है।
सौंफ
रात में एक मुट्ठी सौंफ लें और इसे फ़िल्टर करके इसका सारा पानी निकाल लें। इस पानी को हर सुबह पियें जिससे कि गर्मी के दिनों में आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहे। सौंफ का प्रयोग भारतीय व्यंजनों में स्वाद देने के लिए किया जाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सौंफ को शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
मेथी के बीज
मेथी के बीजों का प्रयोग प्राचीन समय से रक्तचाप को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए किया जाता रहा है। गर्मी के दिनों में भी आप इस बीज की मदद से शरीर का तापमान नियंत्रित कर सकते हैं। मेथी के बीज को पीसकर उसका पाउडर बनाएं तथा गर्मी से बचने के लिए इसे खाने के साथ खाएं। आप मेथी के बीज को पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं और बाद में यह पानी पीकर शरीर की गर्मी को दूर भगा सकते हैं।
पानी के छींटे
शरीर की गर्मी को कम करने के लिए पानी सबसे असरदार तरीका है। हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पियें जिससे कि शरीर की सारी गर्मी चली जाए। आपके शरीर में मौजूद ऑक्सीडेंट्स शरीर की गर्मी को बढ़ाते हैं। पानी शरीर की सारी गर्मी को निकालता है और आपको गर्मी में अंदर से ठंडा रखता है। पानी के छींटे निरंतर अपने चेहरे पर मारने से आपको सूरज की तेज़ किरणों से काफी राहत मिलेगी।
ठंडा दूध
कच्चे दूध को फ्रिज में रखें और बर्फ के साथ इसे पीकर शरीर को ठंडक प्रदान करें। आप इसमें अपने पसंद का फ्लेवर मिलाकर मिल्क शेक भी बना सकते हैं। आप चॉकलेट, संतरे और स्ट्रॉबेरी में से किसी को भी चुन सकते हैं तथा एक स्वादिष्ट शेक बना सकते हैं। आप दूध में कॉफ़ी पाउडर तथा चीनी मिलाकर कॉफ़ी भी बना सकते हैं। आप ठन्डे पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर इसे सुबह सुबह पीकर अपने शरीर की गर्मी को दूर कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें