फल खाने से कई सौंदर्य लाभ मिलते हैं| फलों की लंबी सूचि में अमरुद का अपना स्थान है| इसके कई सौंदर्य लाभ हैं|
कीटाणुरोधी गुण
अमरुद के रस में कई कीटाणुरोधी गुण होते हैं| यह आपके शरीर से विषैले तत्त्व निकाल देते हैं| अमरुद से शरीर के उत्तकों का अनुबंध बना रहता है|
मुंहासों का इलाज
अमरुद का रस पिने से त्वचा की कई समस्याएँ जैसे फोडियाँ और मुंहासे कम होते हैं| इसके कारण त्वचा साफ़ रहती है| त्वचा और मांसपेशियों में कसाव बना रहता है|
मधुमेह के स्तर को नियंत्रित रखे
टाइप २ के मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए अमरुद का रस काफी असरकारी होता है। अमरुद का रस इन्सुलिन के स्तर को बढ़ाता है जिससे मधुमेह का स्तर कम करने में सहायता मिलती है। यहाँ तक कि मधुमेह का स्तर कम करने वाली ज़्यादातर औषधियों में अमरुद का रस मिला होता है।
एक अमरुद लें तथा उसकी त्वचा और बीज निकालें। इसे छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छे से पीसें। ग्राइंडर में अमरुद के टुकड़ों के अलावा इनकी पत्तियां और थोड़ा पानी भी डालें। इसका रस निकालें तथा इसे पियें।
कैंसर
कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में अमरुद का रस काफी असरकारी होता है। अमरुद के रस में लाइकोपीन नामक एक एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो शरीर के उन फ्री रैडिकल को हटाता है जो कैंसर बढ़ाने के ज़िम्मेदार होते हैं।
पेट के दर्द से निजात
अगर आप पेट की समस्याओं जैसे बदहज़मी,दस्त और कब्ज़ से परेशान हैं तो अमरुद का रस आपकी मदद करता है। अमरुद के रस में फाइबर होते हैं और ये हाज़मा सही रखते हैं। यह शरीर के खुले तंतुओं को बंद करके दस्त और कब्ज़ का उपचार करते हैं। अच्छे परिणामों के लिए नाश्ते से पहले अमरुद का रस पियें।
दांत के दर्द से राहत
अमरुद के रस में एस्ट्रिंजेंट के गुण होते हैं जो दांत का दर्द दूर करते हैं। यह मसूड़ों तथा मुंह के छालों में भी राहत पहुंचाते हैं।
फ्लू से लड़े
फ्लू और इसके वायरस से लड़ने के लिए अमरुद का रस पियें। अमरुद के रस में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है जो फ्लू के कारकों से लड़ने में आपकी मदद करता है। फ्लू हवा से फैलने वाली बीमारी है जो मौसम में परिवर्तन या प्रतिरक्षा प्रणाली कमज़ोर होने की वजह से लोगों पर हमला करती है। विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करता है तथा फ्लू के कारकों से लड़ता है।
डेंगू
डेंगू का बुखार ठीक करने में भी अमरुद का रस काफी अहम भूमिका निभाता है। फर्क पता करने के लिए दिन में २ से ३ बार ये रस पियें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें